आज के सामान्य ज्ञान में हिंदी के पर्यायवाची शब्द पढ़े
- किरण - मरीचि , कर , अंशु , रश्मि , मयूख।
- किनारा - कगार , कूल , तट , तीर।
- कृपा - प्रसाद,करुणा,दया,अनुग्रह।
- खल - अधम , दुर्जन , दुष्ट , कुटिल , नीच।
- गाय- गौ,धेनु,सुरभि,भद्रा ,रोहिणी।
- गधा -गर्दभ ,खर,धूसर ,शीतलावाहन, चक्रीवान
- चरण -पद,पग,पाँव, पैर ।
- चातक -सारन,मेघजीवन ,पपीहा ,स्वातीक्त
- कंगन - कड़ा, चूडा , वलय , कंकड़
- करघनी - कमरबंद ,किंकिणी, तगड़ी
- काजल - काज़र , कज्जल , अंजन ,सुरम
- किताब -पोथी ,ग्रन्थ ,पुस्तक ।
- कपड़ा -चीर,वसन,पट ,वस्त्र ,अम्बर ,परिधान ।
- कामदेव -मन्मथ ,मनोज,काम,मार ,कंदर्प,अनंग ,मनसिज ,रतिनाथ ,मीनकेतू
- कुबेर -यक्षराज ,धनाधिप ,धनराज ,धनेश
- किरण -ज्योति, प्रभा,रश्मि, दीप्ति, मरीचि।
- किसान - कृषक ,भूमिपुत्र ,हलधर ,खेतिहर ,अन्नदाता ।
- कृष्ण - राधापति ,घनश्याम ,वासुदेव , माधव, मोहन ,केशव ,गोविन्द ,गिरधारी ।
- कान - कर्ण ,श्रुति ,श्रुतिपटल ।
- कल्पवृक्ष :कल्पतरु ,देवतरु,कल्पलता ,देववृक्ष