आज के सामान्य ज्ञान में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े -Read one liner questions and answers for all competitive exams in today's general knowledge.


आज  के सामान्य ज्ञान में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े  

प्रश्‍न 1. पृथ्वी की ऊपरी परत में किसकी मात्रा अधिक पायी जाती है ?

उत्तर – ऑक्सीजन (O₂) और सिलिकॉन (Si)

प्रश्‍न 2. पृथ्वी की सबसे ऊपरी परत को क्या कहते है ?

उत्तर – भू-पटल या भू-पर्पटी (Crust)

प्रश्‍न 3. भू-पटल (Crust) और भू-प्रवाह (Upper Mantle) के संपर्क क्षेत्र को क्या कहते है ?

उत्तर – मोहोरोविसीक संगति या मोहो विच्छेदन या मोहोरोविकिक असातत्य (Moho Discontinuity)।

प्रश्‍न 4. चट्टानों के अध्यन करने वाले विज्ञान को क्या कहते है ?

उत्तर – शैलिकी या शैलविज्ञान (Petrology)

प्रश्‍न 5. संपूर्ण पृथ्वी पर सबसे अधिक मात्रा में पाया जाने वाला धातु तत्व कौन-सा है ?

उत्तर – लोहा (Iron)

प्रश्‍न 6. धरातल पर पाए जाने वाले लम्बे तथा संकरे पर्वतों को क्या कहा जाता है ?

उत्तर – पर्वत कटक, चोटी (Ridge)

प्रश्‍न 7. विश्व की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील कौन-सी है ?

उत्तर – सुपीरियर झील (संयुक्त राष्ट्र अमेरिका)

प्रश्‍न 8. भारत की सबसे बड़ी झील कौन-सी है ?

उत्तर – चिल्का झील (ओड़िशा)

प्रश्‍न 9. सांभर झील कहाँ पर स्थित है ?

उत्तर – जयपुर (राजस्थान)

प्रश्‍न 10. भूकंप का अध्यन किस विज्ञान के अंतर्गत किया जाता है ?

उत्तर – भूकंप विज्ञान, सिस्मोलॉजी (Seismology)

प्रश्‍न 11 – किस नेता को भारत का बिस्‍मार्क कहा जाता है? 

उत्‍तर – सरदार वल्‍लभ भाई पटेल को

प्रश्न 12– बिहार के महान स्‍वतंत्रता सेनानी कुँवर सिंह किस रियासत से सम्‍बन्धित थे?

उत्‍तर – जगदीशपुर रियासत से

प्रश्न 13– सुरमा घाटी का किसान आन्‍दोलन किस प्रदेश से सम्‍बन्‍ध रखता है? 

उत्‍तर – असम-

प्रश्‍न 14 – भारत की स्‍वतंत्रता प्राप्ति के समय कांग्रेस के अध्‍यक्ष कौन थे? 

उत्‍तर – आचार्य जे. बी् कृपलानी

प्रश्न 15– चौरीचौरा काण्‍ड के कारण कौनसा सत्‍याग्रह एकाएक रोका गया? 

उत्‍तर – असहयोग आन्‍दोलन

प्रश्न 16– 1890 में कलकत्‍ता विश्‍वविद्यालय की पहली ग्रेजुएट महिला ने कांग्रेस अधिवेशन को सम्‍बोधित किया था, वह थी?

उत्‍तर – कादम्बिनी गांगुली

प्रश्न 17 – 17 अक्‍टूबर, 1940 को व्‍यक्तिगत सत्‍याग्रह का उद्घाटन किसने किया था 

उत्‍तर– आचार्य विनोबा भावे ने

प्रश्न 18– भारत के स्‍वतंत्रता आन्‍दोलन के नारों में ‘करो या मरो'(Do or Die) बड़ा ही सशक्‍त नारा था, इसे किसने और कब दिया?

उत्‍तर – महात्‍मा गाँधी ने, भारत छोड़ो आन्‍दोलन मे

प्रश्न 19 – मार्च 1908 में मुस्लिम लीग का ‘स्‍थायी'(Permanent) अध्‍यक्ष किसे चुना गया है? 

उत्‍तर – आगा खाँ को

प्रश्न 20 – चटगांव शस्‍त्रागार पर आक्रमण के क्रान्तिकारी अभियान का नेतृत्‍व किसने किया था 

उत्‍तर– सूर्य सेन ने

प्रश्‍न 21. भारत का सबसे अधिक शाखाओं वाला कौन-सा बैंक है ?

उत्तर – भारतीय स्टेट बैंक (SBI)

प्रश्‍न 22. भारतीय स्टेट बैंक का पुराना नाम क्या है ?

उत्तर – इम्पीरियल बैंक ऑफ इंडिया (IBI)

प्रश्‍न 23. मानव विकास के लिए कौन-सा सूचकांक सम्मिलित होता है उसका क्या नाम है ?

उत्तर – जीवन प्रत्याशा (लम्बा व स्वस्थ जीवन), शिक्षा (शिक्षा का स्तर) एवं आय सूचकांक (जीवन स्तर)।

प्रश्‍न 24. अमर्त्य सेन को नोबेल पुरस्कार कब और किस क्षेत्र में मिला था ?

उत्तर – अर्थशास्त्र के क्षेत्र में (1998)

प्रश्‍न 25. चित्रा सुब्रह्मण्यम द्वारा लिखी गई पुस्तक का नाम क्या है ?

उत्तर – इण्डिया इज फॉर सेल (1 मई 1997)

प्रश्‍न 26. भारत में पहला राज्य कौन-सा है जिसने राज्य स्तरीय मानव विकास रिपोर्ट जारी की ?

उत्तर – मध्य प्रदेश (MP)

प्रश्‍न 27. गरीब अपनी आय में क्या बचत करते है ?

उत्तर – अपनी आय के अपेक्षाकृत छोटे हिस्से की।

प्रश्‍न 28. योजनाकाल के समय राष्ट्रीय आय में किस क्षेत्र का योगदान सबसे अधिक रहा ?

उत्तर – कृषि क्षेत्र (Agricultural Sector)

प्रश्‍न 29. “राजकोषीय घाटा” से क्या तात्पर्य है ?

उत्तर – बजटीय घाटे का योग और सरकार का बाजार ऋण तथा दायित्व।

प्रश्‍न 30. मुद्रा संकुचन (अपस्फीति) का महत्वपूर्ण कारण कौन-सा है ?

उत्तर – माल एवं सेवाओं की पूर्ति की तुलना में मुद्रा की पूर्ति में कमी।

प्रश्न 31 – दादा भाई नौरोजी ने अपने किस लेख में ‘धन के बहिर्गमन’ का सिद्धान्‍त प्रतिपादित किया 

उत्‍तर–‘इंग्‍लैण्‍ड डेट टु इण्डिया‘ नामक लेख में

Previous
Next Post »

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े - Read important one liner questions and answers in today's general knowledge.

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े प्रश्न – रेटिना पर बनने वाला प्रतिबिम्ब होता है? उत्तर- वास्तविक, उल्टा तथा वस्त...