आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 06 October-20233– Current Affairs Questions And Answer

 

आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –  06 October-20233– Current Affairs Questions And Answer

Q1. 06 अक्टूबर 2023 को विश्व में कौनसा दिवस मनाया जा रहा है?

[A] विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस

[B] विश्व बाल दिवस

[C] विश्व युवा दिवस

[D] विश्व शिक्षक दिवस

उत्तर:-  [A]. विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस - आज पूरी दुनिया में 06 अक्टूबर 2023 को विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस मनाया जा रहा है। सेरेब्रल पाल्सी (सीपी-मस्तिष्क पक्षाघात) दिवस लोगों, परिवारों और समाज में समुदायों पर इसके प्रभाव पर प्रकाश डालता है।  यह दिवस हाल साल 06 अक्टूबर को सेरेब्रल पाल्सी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस, 2023 की थीम “टुगेदर स्ट्रॉन्गर” है।

Q2.  देश का पहला सिल्कटेक पार्क किस जिले में बनाया गया है?

[A] आनंद विहार

[B] पचमढ़ी

[C] मेरठ

[D] राजनगर

उत्तर:-  [B]. पचमढ़ी - राज्य मंत्री कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग (स्वतंत्र) प्रभार एवं वन राहुल सिंह लोधी ने देश के पहले जैव विविधता आनुवंशिक सिल्कपार्क  पचमढ़ी जिले में बनाया गया है। पचमढी सिल्क टेक पार्क देश का एकमात्र स्थल जहां चारों प्रकार का रेशम मलबरी, टसर, इरी तथा मूंगा शहतूत का उत्पादन एवं संवर्धन व सभी प्रकार के रेशम के पौधे किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे। सिल्क के अंडों का कोल्ड स्टोरेज की पर्याप्त व्यवस्था की गई है

Q3.  हरियाणा का कर संग्रह चालू वित्त वर्ष की प्रथम छमाही में कितने करोड़ रुपये हो गया है?

[A] 72076 करोड़ रुपये

[B] 12076 करोड़ रुपये

[C] 32076 करोड़ रुपये

[D] 22076 करोड़ रुपये

उत्तर:-  [C]. 32076 करोड़ रुपये - हरियाणा का कर संग्रह चालू वित्त वर्ष की प्रथम छमाही में 32076 करोड़ रुपये हो गया है और यह इस मामले में देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल हो गया है।

Q4. पैडल-टू-जंगल का सातवां संस्करण ‘बांसवाड़ा’ जिले में आयोजित किया जाएगा यह जिला किस राज्य में है?

[A] झारखण्ड

[B] गोवा

[C] महाराष्ट्र

[D] राजस्थान

उत्तर:-   [D]. राजस्थान - दक्षिण राजस्थान में पक्षियों और पर्यावरण के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध उदयपुर की ग्रीन पीपल सोसायटी द्वारा ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग के सहयोग से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले 'पैडल—टू—जंगल' के सातवें संस्करण का आयोजन 21 से 24 दिसंबर को बांसवाड़ा जिले में आयोजित किया जाएगा।

Q5.एशियाई खेलों के किस खेल में दीपिका पल्लीकल और हरिंदर पाल संधू की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता?

[A]बैडमिंटन

[B] स्क्वैश

[C]  टेबल टेनिस

[D]  लॉन टेनिस

उत्तर:-   (बी) स्क्वैश -  मिश्रित युगल स्क्वैश स्पर्धा के फाइनल में दीपिका पल्लीकल और हरिंदर पाल संधू की जोड़ी ने मलेशियाई जोड़ी को 2-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले भारतीय तीरंदाज ज्योति वेन्नम, अदिति स्वामी, परनीत कौर ने महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम में स्वर्ण पदक जीता था। 5 अक्टूबर तक भारत ने 21 स्वर्ण पदक, 31 रजत पदक और 32 कांस्य पदक के साथ कुल 84 पदक जीते हैं।

Q6. हाल ही में भारत में किस राज्य में बुलेट ट्रेन परियोजना की पहली पर्वतीय सुरंग का कार्य पूरा हुआ है?

[A] मणिपुर

[B] कर्नाटक

[C] नागालैंड

[D] गुजरात

उत्तर:-  [D]. गुजरात -  गुजरात के वलसाड में उमरगांव तालुका के जारोली गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर बनाया गया है। 320 किलोमीटर की गति से चलने वाली बुलेट ट्रेन इसी टनल से गुजरते हुए मुंबई और अहमदाबाद को जोड़ेगी। बुलेट ट्रेन मुंबई से अहमबाद के सफर को 127 मिनट में पूरा करेगी। बुलेट ट्रेन की इस पहली पर्वतीय सुरंग की कुल लंबाई 350 मीटर है।

Q7. भारतीय तीरंदाजी महिला कंपाउंड टीम ने किस टीम को हराकर स्वर्ण पदक जीता है?

[A] ऑस्ट्रेलिया

[B] नेपाल

[C] चीनी ताइपे

[D] अफ्रीका

उत्तर:-   [C]. चीनी ताइपे - महिला कंपाउंड तीरंदाजी में अदिति गोपीचंद स्वामी, ज्योति सुरेखा वेन्नम और परनीत कौर की भारतीय तिकड़ी ने फाइनल में चीनी ताइपे को 230-229 के अंतर से हराया। भारत ने चार राउंड में 54, 58, 59 और 59 का स्कोर किया।

Q8.हांगझोउ 2023 में भारत ने पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी में किस देश को हराकर गोल्ड मैडल जीता है?

[A] दक्षिण कोरिया

[B] दक्षिण अफ्रीका

[C] थाईलैंड

[D] इंडोनेशिया

उत्तर:-  [B]. दक्षिण कोरिया - भारतीय पुरुष कंपाउंड टीम ने फाइनल में रिपब्लिक ऑफ कोरिया को 235-230 से हराकर एशियन गेम्स 2023 में अपना खिताब हासिल किया।

Q9. एशियन गेम्स 2023 पैदल चाल स्पर्धा में रामबाबू ने कौनसा पदक जीता है?

[A] स्वर्ण पदक

[B] रजत पदक

[C] कांस्य पदक

[D] सभी

उत्तर:-   [C]. कांस्य पदक -एशियन गेम्स में 35 किमी पैदल चाल की मिश्रित टीम स्पर्धा में मंजू रानी के साथ कांस्य पदक जीतने वाले सोनभद्र के रामबाबू की सफलता संघर्षों से निकली है। 

Q10. भारतीय रिजर्व बैंक ने किसे नया कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है?

[A] अजय सिन्हा

[B]  मुनीश कपूर

[C]  राहुल अवस्थी

[D] विनय राणा

उत्तर:-  (बी) मुनीश कपूर -  भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मुनीश कपूर को कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है। कार्यकारी निदेशक के रूप में, वह आर्थिक और नीति अनुसंधान विभाग संभालेंगे। इससे पहले वह मौद्रिक नीति विभाग के प्रभारी सलाहकार और मौद्रिक नीति समिति के सचिव थे। कपूर ने 2012-15 के दौरान अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMFR) के कार्यकारी निदेशक के सलाहकार के रूप में भी काम किया है।

Q11. पेसिफिक एशिया ट्रैवल एसोसिएशन ट्रैवल मार्ट 2023 कहाँ आयोजित किया जा रहा है?

[A] मुंबई

[B]  जयपुर

[C] पटना

[D] नई दिल्ली

उत्तर:-  (डी) नई दिल्ली -  पर्यटन मंत्रालय नई दिल्ली में पेसिफिक एशिया ट्रैवल एसोसिएशन ट्रैवल मार्ट 2023 का आयोजन कर रहा है। ट्रैवल मार्ट के 46वें संस्करण का आयोजन प्रगति मैदान स्थित इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में किया जा रहा है। इसका आयोजन 4 से 6 अक्टूबर 2023 तक किया जा रहा है। पेसिफिक एशिया ट्रैवल एसोसिएशन (PATA) की स्थापना 1951 में हुई थी और इसका मुख्यालय बैंकॉक में है। 

Q 12.  क्रिकेट विश्व कप 2023 का उद्घाटन मैच किस स्टेडियम में खेला जा रहा है?

[A] अरुण जेटली स्टेडियम नई दिल्ली

[B]  वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

[C] ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता

[D]  नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद

उत्तर:-   (डी) नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद -  क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 आज से शुरू हो गया है. विश्व कप 2023 का उद्घाटन मैच मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड और 2019 उपविजेता न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। इस विश्व कप में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इस विश्व कप में भारतीय टीम का नेतृत्व रोहित शर्मा कर रहे हैं.  

Q 13.  भारतीय स्टेट बैंक के अध्यक्ष कौन हैं जिनका कार्यकाल अगस्त 2024 तक बढ़ा दिया गया है?

[A] राजीव सैनी

[B] विनोद काला

[C]  अलख कुमार

[D] दिनेश खारा

उत्तर:-  (डी) दिनेश खारा -  भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के चेयरमैन दिनेश खारा का कार्यकाल अगस्त 2024 तक बढ़ा दिया गया है। खारा को 7 अक्टूबर, 2020 को तीन साल की अवधि के लिए एसबीआई का चेयरमैन बनाया गया था। भारतीय स्टेट बैंक एक सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है। इसका मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में है।   

Q 14. भारत सरकार ने UIDAI के प्रमुख का कार्यकाल कितने वर्षों के लिए बढ़ा दिया है?

[A]1 वर्ष

[B]  2 वर्ष

[C]  3 वर्ष

[D] 4 वर्ष

उत्तर:-   (ए) 1 वर्ष -  भारत सरकार ने भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के प्रमुख अमित अग्रवाल का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है। अमित अग्रवाल छत्तीसगढ़ कैडर के 1993 बैच के अधिकारी हैं। UIDAI की स्थापना भारत सरकार द्वारा की गई है। इसका मुख्य कार्य देश के प्रत्येक नागरिक को 12 अंकों की विशिष्ट पहचान संख्या (UID) जारी करना है।      

Previous
Next Post »

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े - Read important one liner questions and answers in today's general knowledge.

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े प्रश्न – रेटिना पर बनने वाला प्रतिबिम्ब होता है? उत्तर- वास्तविक, उल्टा तथा वस्त...