आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 03 October-20233– Current Affairs Questions And Answer
1. 19वें एशियाई खेलों में कितने मीटर स्पीड स्केटिंग मुकाबलों में भारत टीम ने कांस्य पदक जीता है?
(ए) 3000 मीटर
(बी) 8000 मीटर
(सी) 6000 मीटर
(डी) 4000 मीटर
उत्तर : 3000 मीटर स्पीड स्केटिंग: इस स्पर्धा में देश का यह पहला रोलर स्केटिंग पदक जीता है। 19वें एशियाई खेलों में हाल ही में भारत की संजना भटुला, कार्तिका जगदीश्वरन, हीरल साधु और आरती कस्तूरी ने महिलाओं की स्पीड स्केटिंग 3000 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। एशियाई खेल के इतिहास में यह देश का यह का तीसरा रोलर स्पोट्र्स पदक है। एक अन्य मुकाबले में हाल ही में भारत के आर्यनपाल सिंह घुमन, आनंद कुमार वेलकुमार, सिद्धांत कांबले और विक्रम इंगले ने पुरुषों की 3000 मीटर स्पीड स्केटिंग रिले फाइनल में कांस्य पदक जीता।
2. मेडिसिन में 2023 का नोबेल पुरस्कार किसे दिया गया है?
(ए) कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन
(बी) मैटालिन कारिको और बू वीसमैन
(सी) सैटालिन कारिको और तू वीसमैन
(डी) वेटालिन कारिको और कु वीसमैन
उत्तर :कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन: हंगेरियन-अमेरिकी बायोकेमिस्ट कैटालिन कारिको और अमेरिकी चिकित्सक-वैज्ञानिक ड्रू वीसमैन को हाल ही में कोविड-19 टीकों में इस्तेमाल की जाने वाली संशोधित मैसेंजर आरएनए (एमआरएनए) तकनीक विकसित करने के लिए मेडिसिन में 2023 का नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
3. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में चित्तौड़गढ में कितने रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया?
(ए) पांच हजार करोड़ से अधिक
(बी) दस हजार करोड़ से अधिक
(सी) आठ हजार करोड़ से अधिक
(डी) सात हजार करोड़ से अधिक
उत्तर : सात हजार करोड़ से अधिक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में चित्तौड़गढ में सात हजार करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
4. जर्मनी में 3 अक्टूबर 2023 को कौनसा दिवस मनाया जा रहा है?
(ए) जर्मन पोषक दिवस
(बी) जर्मन एकता दिवस
(सी) जर्मन अंग्रेजी दिवस
(डी) जर्मन शिक्षा दिवस
उत्तर : जर्मन एकता दिवस: जर्मनी में 3 अक्टूबर 2023 को German Unity Day राष्ट्रीय दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन जर्मनी का एकीकरण हुआ था।
5. सुब्रतो कप अंडर 14 टूर्नामेंट के 62वें संस्करण का आयोजन कहाँ पर किया जाएगा?
(ए) मेरठ
(बी) बेंगलुरु
(सी) गोवा
(डी) चंडीगड़
उत्तर : बेंगलुरु : सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट के 62वें संस्करण का सब-जूनियर (अंडर 14) बालक वर्ग बेंगलुरु में शुरू किया जाएगा। इतिहास में यह पहली बार है, जब भारत के सबसे प्रतिष्ठित इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट की राष्ट्रीय चैंपियनशिप राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के बाहर खेली जा रही है।
6. शियाई खेल 2023 बैडमिंटन में पुरुष एकल स्पर्धा किसने सिर्फ 29 मिनट में मैच जीता?
(ए) ललित श्रीकांत
(बी) नीतू श्रीकांत
(सी) किदांबी श्रीकांत
(डी) अमित श्रीकांत
उत्तर :किदांबी श्रीकांत: भारत के स्टार शटलर और पूर्व विश्व नंबर 1 किदांबी श्रीकांत ने हाल ही में एशियाई खेल 2023 बैडमिंटन में पुरुष एकल स्पर्धा में अपना पहला मैच केवल 29 मिनट में जीत लिया।
7. हाल ही में भारत की किस टेबल टेनिस महिला युगल जोड़ी ने 19वें एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता है?
(ए) नेहा मुखर्जी और सुतीर्था मुखर्जी
(बी) मधु मुखर्जी और रश्मि मुखर्जी
(सी) अहिका मुखर्जी और सुतीर्था मुखर्जी
(डी) रश्मि मुखर्जी और सुमन मुखर्जी
उत्तर : अहिका मुखर्जी और सुतीर्था मुखर्जी : भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अहिका मुखर्जी और सुतीर्था मुखर्जी ने हाल ही में खेले गये महिला युगल मुकाबले में कांस्य पदक जीता है।
8. पश्चिम बंगाल में राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने कितने कुलपतियों (वीसी) की नियुक्ति की है?
(ए) दो
(बी) छह
(सी) दस
(डी) सात
उत्तर :छह : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने हाल ही में राज्यभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों के लिए छह अंतरिम कुलपतियों (वीसी) की नियुक्ति की है।
