आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –27 September-2023– Current Affairs Questions And Answer

 

आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –27 September-2023– Current Affairs Questions And Answer

प्रश्न 1. दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किसे सम्मानित किया जाएगा?

(ए) रेखा

(बी) जया बच्चन

(सी) वहीदा रहमान

(डी) धर्मेंद्र

उत्तर:- (सी) वहीदा रहमान -  दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान को सिनेमा के क्षेत्र में देश के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पिछले साल दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री आशा पारेख को प्रदान किया गया था। भारत सरकार ने 1969 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार की घोषणा की थी। दादा साहब फाल्के को 'भारतीय सिनेमा का जनक' कहा जाता है।

प्रश्न 2. हांगझोउ एशियाई खेलों में किसने नौकायन मुकाबले में डिंगी पाल नौकायन (सेलिंग) स्पर्धा में रजत पदक जीता?

(ए) नेहा ठाकुर

(बी) सुशीला ठाकुर

(सी) अनीता ठाकुर

(डी) सुनीता ठाकुर

उत्तर:-  नेहा ठाकुर : 17 वर्षीय नाविक नेहा ठाकुर ने लड़कियों की डिंगी आईएलसीए 4 स्पर्धा में 11 रेसों में कुल 27 अंकों के साथ हाल ही में इन खेलो में रजत पदक जीता।

प्रश्न 3. 19वें एशियाई खेलों में भारत को कितने वर्षो बाद ‘घुड़सवारी’ में स्वर्ण पदक हासिल हुआ है?

(ए) 40

(बी)41

(सी) 48

(डी) 42

उत्तर:-  41: भारत के हृदय छेदा, अनुष अग्रवाल, दिव्यकृति सिंह और सुदीप्ति हजेला की ड्रेसेज टीम ने हाल ही में एशियाई खेल घुड़सवारी में स्वर्ण पदक जीता है।

प्रश्न  4. जी-20 शिखर सम्मेलन 2023 भारत मंडपम ‘नटराज’ के किस मुख्य शिल्पी सम्मानित किया गया है?

(ए) अमित रंजन

(बी)रजत मिश्र

(सी) राधाकृष्णन

(डी) केशव

उत्तर:-  राधाकृष्णन : जी-20 शिखर सम्मेलन 2023 से पूर्व राजधानी के प्रगति मैदान के भारत मंडपम में स्थापित अष्टधातु से बनी ‘नटराज’ की दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा के मुख्य शिल्पी राधाकृष्णन स्थापति को उनके असाधारण कलात्मक कौशल के लिए हाल ही में सम्मानित किया गया है।

प्रश्न  5. 19वें एशियाई खेलों में किसने पुरूष नौकायन में कांस्य पदक जीता है?

(ए) हमवतन रिहाद अली

(बी)हमवतन इबाद अली

(सी) हमवतन जिबाद अली

(डी) हमवतन किबाद अली

उत्तर:- हमवतन इबाद अली : नौकायन मुकाबलों में हाल ही में भारत की नेहा ठाकुर के डिंगी पाल नौकायन (सेलिंग) स्पर्धा में रजत जीतने के बाद हमवतन इबाद अली ने पुरूष नौकायन में कांस्य पदक जीत लिया है।

प्रश्न  6. गोदरेज यमीज़ और किसने हाल ही में ने की साझेदारी की है?

(ए) टाटा

(बी)जिओ

(सी) ट्रेड मार्ट

(डी) IRCTC

उत्तर:- IRCTC: गोदरेज टायसन फूड्स लिमिटेड (GTFL) के प्रमुख फ्रोज़न रेडी-टू-कुक प्रोडक्ट्स ब्रांड गोदरेज यमीज़ और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्‍म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने यात्री ट्रेनों में मिलेट पैटी लाने के लिए हाल ही में साझेदारी की है।

प्रश्न 7. हाल ही में कहाँ पर एक्सिस बैंक की 5000वीं शाखा का उद्घाटन किया गया है?

(ए) उत्तर प्रदेश

(बी)अहमदाबाद

(सी) पंजाब

(डी) वाराणसी

उत्तर:- अहमदाबाद: गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हाल ही में अहमदाबाद में एक्सिस बैंक की 5000वीं शाखा का उद्घाटन किया।

प्रश्न 8. IBSA ब्लाइंड फुटबॉल इंटरकांटिनेंटल कप 2023 का आयोजन किस शहर में किया जाएगा?

(ए) पणजी

(बी) कोच्चि

(सी) चेन्नई

(डी) हैदराबाद

उत्तर:- (बी) कोच्चि -  भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल फेडरेशन (IBFF) ने कहा कि 'आईबीएसए ब्लाइंड फुटबॉल इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2023' का आयोजन कोच्चि के कक्कानाड में यूनाइटेड स्पोर्ट्स सेंटर में किया जाएगा। यह टूर्नामेंट 26 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच आयोजित किया जाएगा. इसमें कोस्टा रिका, चिली, पोलैंड, रोमानिया, ग्रीस, मिस्र, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, कोरिया गणराज्य और भारत की टीमें भाग लेंगी।

प्रश्न 9.. केंद्र सरकार ने आरबीआई के डिप्टी गवर्नर एम राजेश्वर राव का कार्यकाल कितने साल के लिए बढ़ा दिया है?

(ए) 01 वर्ष

(बी) 02 वर्ष

(सी) 03 वर्ष

(डी) 04 वर्ष

उत्तर:- (ए) 01 वर्ष -  केंद्र सरकार ने आरबीआई के डिप्टी गवर्नर एम राजेश्वर राव का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है। राजेश्वर राव का अगला कार्यकाल इसी साल 9 अक्टूबर से शुरू होगा. इससे पहले वह आरबीआई के कार्यकारी निदेशक थे। राव 1984 से आरबीआई से जुड़े हुए हैं। राव ने कोचीन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की है।  

प्रश्न 10.9वें ब्रिक्स संसदीय मंच में संसद के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कौन करेगा?

(ए) शशि थरूर

(बी)राजनाथ सिंह

(सी) हरिवंश नारायण सिंह

(डी) ओम बिड़ला

उत्तर:- (सी) हरिवंश नारायण सिंह -  राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह 27-29 सितंबर तक जोहान्सबर्ग में 9वें ब्रिक्स संसदीय मंच में संसद के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। इसका मुख्य फोकस ब्रिक्स और अफ्रीकी साझेदारी को बढ़ाने के लिए संसदीय कूटनीति का उपयोग करना है। पहला ब्रिक्स संसदीय मंच 8 जून 2015 को मास्को में रूस की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था।

प्रश्न 11. SMC ग्लोबल सिक्योरिटीज लिमिटेड ने हाल ही में किसने साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है?

(ए)एलआईसी

(बी)उज्जीवन एसएफबी

(सी) एक्सिस बैंक

(डी)पीएनबी

उत्तर:- . उज्जीवन SFB : SMC ग्लोबल सिक्योरिटीज लिमिटेड ने हाल ही में उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (उज्ज्जीवन एसएफबी) के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की जिसका उद्देश्य बैंक के ग्राहकों को ऑनलाइन ट्रेडिंग सेवाएँ उपलब्ध कराना है।

प्रश्न 12. 'भारत ऊर्जा शिखर सम्मेलन 2023' का उद्घाटन किसने किया?

(ए) अनुराग ठाकुर

(बी) स्मृति ईरानी

(सी) आरके सिंह

(डी)ज्योतिरादित्य सिंधिया

उत्तर:-  (सी) आरके सिंह -  नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने नई दिल्ली में 'भारत ऊर्जा शिखर सम्मेलन 2023' का उद्घाटन किया। इस दो दिवसीय शिखर सम्मेलन का उद्देश्य देश में एक सक्षम हरित हाइड्रोजन इको सिस्टम बनाना है।

प्रश्न 13.एशियाई खेल 2023 में भारत ने अपना तीसरा स्वर्ण किस खेल में जीता?

(ए)तैराकी

(बी) शूटिंग

(सी) कुश्ती

(डी) घुड़सवारी खेल

उत्तर:- (डी) घुड़सवारी खेल -  भारत ने एशिया कप 2023 में घुड़सवारी ड्रेसेज में अपना तीसरा स्वर्ण पदक जीता है। भारतीय मिश्रित घुड़सवारी टीम ने पहले इवेंट में पहला स्थान हासिल करके यह उपलब्धि हासिल की। भारतीय घुड़सवारी टीम ने 41 साल बाद इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। यह एशिया कप 2023 में भारत का 13वां पदक था।  

प्रश्न 14.  वनडे क्रिकेट इतिहास में 3000 छक्के लगाने का रिकॉर्ड किस टीम ने बनाया है?

(ए) भारत

(बी) पाकिस्तान

(सी) ऑस्ट्रेलिया

(डी) इंग्लैंड

उत्तर:-  (ए) भारत -  भारत वनडे क्रिकेट इतिहास में 3000 छक्के लगाने वाली पहली टीम बन गई है. इस सूची में वेस्टइंडीज 2953 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि पाकिस्तान 2566 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर है। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में यह मुकाम हासिल किया. इस मैच में टीम इंडिया ने 18 छक्के लगाए. सूर्य कुमार यादव ने सबसे ज्यादा 6 छक्के लगाए.

Previous
Next Post »

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े - Read important one liner questions and answers in today's general knowledge.

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े प्रश्न – रेटिना पर बनने वाला प्रतिबिम्ब होता है? उत्तर- वास्तविक, उल्टा तथा वस्त...