आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –26 September-2023– Current Affairs Questions And Answer

आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –26 September-2023– Current Affairs Questions And Answer

प्रश्न 1.गुजरात के किस जिले में पीएम मोदी 5206 करोड़ रुपए की लगत से विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे?

(ए) छोटा उदेपुर

(बी)  छोटा बिहार

(सी) छोटा जयपुर

(डी)  छोटा नागपुर

उत्तर:-  छोटा उदेपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 सितंबर को गुजरात राज्य के छोटा उदेपुर जिले में 5206 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

प्रश्न 2.किस देश में हाल ही में साल 2016 के बाद जीका वायरस का पहला मामला सामने आया?

(ए)नेपाल

(बी) थाईलैंड

(सी) आइसलैंड

(डी)  कंबोडिया

उत्तर:- कंबोडिया: हाल ही में वर्ष 2016 के बाद कंबोडिया जीका वायरस का पहला मामला सामने आया। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है।

प्रश्न 3.हांगझोउ एशियाई खेलो में रोइंग में भारत ने कितने पदक जीते?

(ए) पांच

(बी)  आठ

(सी) सात

(डी)  दो

उत्तर:-  5: भारतीय मेंस कॉक्सलेस फोर और क्वाड्रपल स्कल्स रोइंग टीम ने हाल ही में हांगझोऊ में एशियन गेम्स 2023 में अपने-अपने इवेंट में कांस्य पदक जीते।

प्रश्न 4.हाल ही में किस एप ने इंडस ऐपस्टोर डेवलपर प्लेटफॉर्म लांच किया है?

(ए) गूगल पे

(बी)  पेटिएम

(सी) फोनपे

(डी)  अमेज़न पे

उत्तर:-  फोनपे: फोनपे ने हाल ही में इंडस ऐपस्टोर डेवलपर प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की घोषणा की साथ ही उसने कहा की इंडस ऐपस्टोर सभी एंड्रॉइड ऐप डेवलपर्स को स्व-सेवा डेवलपर प्लेटफॉर्म का उपयोग करके अपने ऐप को पंजीकृत करने और अपलोड करने के लिए आमंत्रित करता है।

प्रश्न  5. कौनसा देश बन सकता है ब्रिक्स ब्लॉक का सदस्य?

(ए) अफ्रीका

(बी)  रूस

(सी) चीन

(डी)  वेनेजुएला

उत्तर:-  वेनेजुएला: वेनेजुएला बहुत जल्द ब्रिक्स ब्लॉक का सदस्य बन सकता है, क्योंकि उसे रूस सहित अन्य सभी सदस्य देशों का समर्थन प्राप्त है।

प्रश्न 6.हांगझोऊ 19वें एशियाई खेलों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम किस देश को हराकर जीता स्वर्ण पदक?

(ए) ऑस्ट्रेलिया

(बी)  श्रीलंका

(सी) बांग्लादेश

(डी)  पाकिस्तान

उत्तर:- श्रीलंका: हांगझोऊ 2023, 19वें एशियाई खेलों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने गोल्ड मैडल हासिल किया है। फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका के सामने 117 रन का लक्ष्य रखा था। भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 116 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 46 रन की पारी खेली।

प्रश्न 7.हाल ही में राजधानी में चौथे ‘नदी उत्सव’ कार्यक्रम में कितनी फिल्मो को पुरस्कृत किया गया?

(ए) एक

(बी)  तीन

(सी) पांच

(डी)  सात

उत्तर:- पांच : राजधानी में चौथे ‘नदी उत्सव’ कार्यक्रम में नदी संस्कृत पर केंद्रित पांच फिल्मों/वृत्त चित्रों को हाल ही में पुरस्कृत किया गया जिसमें रविशंकर द्वारा निर्देशित ‘पुण्यकोटि’ और जुबानाश्व मिश्र द्वारा निर्देशित ‘महानदी’ शामिल भी है। यह जानकारी इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) के माध्यम से एक प्रवक्ता ने दी।

प्रश्न 8.हाल ही में महाराणा उदयसिंह की की कौनसी जयंती मनाई गई?

(ए) 502वीं

(बी)  202वीं

(सी)302वीं

(डी)  402वीं

उत्तर:- . 502वीं: महाराणा उदयसिंह द्वितीय का जन्म वि.सं.1578, भाद्रपद शुल्क एकादशी (ई.सं. 1521) को हुआ था। और हाल ही में महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर की ओर से मेवाड़ के 53वें एकलिंग दीवान महाराणा उदयसिंह की 502वीं जयंती मनाई गई।

 प्रश्न 9.हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कितनी वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई?

(ए) 07

(बी) 08

(सी) 09

(डी) 10

उत्तर:- (सी) 09 -  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नौ वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. इसके साथ ही देश में वंदे भारत ट्रेनों की कुल संख्या अब 34 हो गई है। ये 9 ट्रेनें 11 राज्यों राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, ओडिशा, झारखंड, गुजरात, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देंगी। बंगाल. भारत में पहली वंदे भारत ट्रेन 2019 में संचालित की गई थी।  

प्रश्न 10.एशियाई खेल 2023 में किस देश की महिला क्रिकेट टीम ने स्वर्ण पदक जीता?

(ए) श्रीलंका

(बी) पाकिस्तान

(सी) भारत

(डी) चीन

उत्तर:-  (सी) भारत -  भारत की महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेल 2023 के फाइनल में श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक जीता है। यह इस संस्करण में भारत का दूसरा स्वर्ण पदक है। भारतीय टीम का नेतृत्व हरमनप्रीत कौर ने किया. भारत ने श्रीलंका को 19 रनों से हराकर मैच जीत लिया.

प्रश्न 11.. भारत की पहली हरित हाइड्रोजन ईंधन सेल बस किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में लॉन्च की गई?

(ए) हिमाचल प्रदेश

(बी) दिल्ली

(सी) जम्मू और कश्मीर

(डी) असम

उत्तर:-  (बी) दिल्ली -  पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नई दिल्ली में इंडिया गेट से अपनी तरह की पहली हाइड्रोजन ईंधन सेल बस लॉन्च की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार हरित ईंधन की नई पीढ़ी लाने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है. इंडियन ऑयल के चेयरमैन श्रीकांत माधव वैद्य ने कहा कि साल के अंत तक दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में 13 और बसें लॉन्च की जाएंगी।

प्रश्न 12. 'भारत ड्रोन शक्ति-2023' शो का उद्घाटन किसने किया?

(ए) अमित शाह

(बी)राजनाथ सिंह

(सी) एस जयशंकर

(डी) अनुराग ठाकुर

उत्तर:-  (बी)राजनाथ सिंह -  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हिंडन एयर बेस पर भारत ड्रोन शक्ति-2023 प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस मेगा ड्रोन शो की मेजबानी भारतीय वायुसेना और ड्रोन फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा की जा रही है। इस मौके पर पहला C-295 MW परिवहन विमान भी भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया.    

प्रश्न 13. G20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट फिनाले का आयोजन किस शहर में किया जाएगा?

(ए) अहमदाबाद

(बी) नई दिल्ली

(सी) जयपुर

(डी) वाराणसी

उत्तर:-  (बी) नई दिल्ली -  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को इस महीने की 26 तारीख को जी20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट फिनाले में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। इसका आयोजन नई दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित 'भारत मंडपम' में किया जाएगा. हाल ही में भारत की अध्यक्षता में 'भारत मंडपम' में G20 शिखर सम्मेलन 2023 का आयोजन किया गया।  

प्रश्न 14. एशियाई खेल 2022 में भारत ने पहला स्वर्ण पदक किस खेल में जीता?

(ए) तैराकी

(बी) क्रिकेट

(सी) शूटिंग

(डी) टेबल टेनिस

उत्तर:-  (सी) शूटिंग -  एशियाई खेलों 2023 में भारत ने अपना पहला स्वर्ण पदक जीता है। 10 मीटर एयर राइफल पुरुष टीम स्पर्धा में ऐश्वर्या प्रताप सिंह, दिव्यांश सिंह पंवार और रुद्राक्ष पाटिल शीर्ष पर रहे। इस भारतीय तिकड़ी ने 10 मीटर एयर राइफल में 1893.7 के विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। एशियाई खेलों के 19वें संस्करण का आयोजन 23 सितंबर से चीन के हांगझू में किया जा रहा है। इस इवेंट में भारत के 655 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं.  

प्रश्न 15.  विश्व फार्मासिस्ट दिवस कब मनाया जाता है?

(ए) 24 सितंबर

(बी) 25 सितंबर

(सी) 26 सितंबर

(डी) 27 सितंबर

उत्तर:-  (बी) 25 सितंबर -वैश्विक स्वास्थ्य में सुधार में फार्मासिस्टों के महत्वपूर्ण योगदान को चिह्नित करने के लिए हर साल 25 सितंबर, 2023 को विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व फार्मासिस्ट दिवस की थीम "फार्मेसी सुदृढ़ीकरण स्वास्थ्य प्रणाली" है। इस दिन की घोषणा 2009 में इस्तांबुल, तुर्की में इंटरनेशनल फार्मास्युटिकल फेडरेशन कांग्रेस में की गई थी।    

Previous
Next Post »

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े - Read important one liner questions and answers in today's general knowledge.

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े प्रश्न – रेटिना पर बनने वाला प्रतिबिम्ब होता है? उत्तर- वास्तविक, उल्टा तथा वस्त...