आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 23 September-2023– Current Affairs Questions And Answer

 आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 23 September-2023– Current Affairs Questions And Answer

1. ओडिशा में किसे राज्य का निर्विरोध विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया?

(ए) अनीता मलिक

(बी) प्रमिला मलिक

(सी) सुषमा मलिक

(डी)अंजू मलिक

उत्तर:- प्रमिला मलिक: ओडिशा राज्य में 6 ह बार की विधायक और पूर्व मंत्री प्रमिला मलिक को हाल ही में निर्विरोध विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया।

2. देश के किस बैंक ने इंफ्रास्ट्रक्चर बांड के माध्यम से 10,000 करोड़ रुपए जुटाये?

(ए) पीएनबी बैंक

(बी)  एसबीआई बैंक

(सी) आईसीआईसीआई बैंक

(डी)एफडीएफसी बैंक

उत्तर:- एसबीआई : भारत के सबसे बड़े वाणिज्यिक बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने चौथे इंफ्रास्ट्रक्चर बांड के जरिए से हाल ही में 7.49 प्रतिशत ब्याज पर 10,000 करोड़ रुपये जुटाये।

3. हाल ही में किसने गुजरात कॉनेक्स-2023 का उद्घाटन किया है?

(ए) अमित शाह

(बी) नरेन्द्र मोदी

(सी) अरविन्द केजरीवाल

(डी)भूपेंद्र पटेल

उत्तर:- भूपेंद्र पटेल : गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हाल ही में गांधीनगर में गुजरात कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित गुजरात कॉनेक्स-2023 का उद्घाटन किया।

4.तेलंगाना में किसे एससी/एसटी आयोग के नए अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?

(ए) आरव वेंकटैया

(बी) आकाश वेंकटैया

(सी) बक्की वेंकटैया

(डी)बंटी वेंकटैया

उत्तर:-  बक्की वेंकटैया: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) ने बक्की वेंकटैया (SC माला, मेडक) को राज्य अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) आयोग के अध्यक्ष के रूप मे नियुक्त किया है।

5. हाल ही में ‘वर्ल्ड स्पाइस कांग्रेस’ का 14वां संस्करण कहा पर शुरू हुआ है?

(ए) दिल्ली

(बी) मुंबई

(सी) मेरठ

(डी)इम्फाल

उत्तर:-  मुंबई: वर्ल्ड स्पाइस कांग्रेस (डब्ल्यूएससी) का 14वां संस्करण नवी मुंबई के वाशी में शुरू किया गया अहि। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम से वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की सहायक कंपनी स्पाइसेस बोर्ड इंडिया के माध्यम से कई व्यापार निकायों और निर्यात मंचों के सहयोग से सावधानीपूर्वक आयोजित किया जा रहा है।

6. मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने इस वर्ष किस तारीख को ‘नेशनल सिनेमा डे’ मनाने की घोषणा की है?

(ए) 13 अक्टूबर

(बी) 2 अक्टूबर

(सी) 13 दिसंबर

(डी)13 नवम्बर

उत्तर:-  13 अक्टूबर : इस वर्ष मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने 13 अक्टूबर 2023 को नेशनल सिनेमा डे के दिन तौर पर मानाने की घोषणा की है।

7. निम्न में से कौनसा देश ‘इंटरनेशनल कांग्रेस ऑन द केमिस्ट्री ऑफ सीमेंट’ 2027 की मेजबानी करेगा?

(ए) नेपाल

(बी) जापान

(सी) भारत

(डी)ऑस्ट्रेलिया

उत्तर:-  भारत: वर्ष 2027 में इंटरनेशनल कांग्रेस ऑन केमिस्ट्री ऑफ सीमेंट (आईसीसीसी) का आयोजन भारत देश में किया जाएगा।

8. किरिटेश्वर गाँव को हाल ही में भारत के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गाँव का पुरस्कार मिला है, यह गाँव किस राज्य में स्थित है?

(ए) उत्तर प्रदेश

(बी) अरुणाचल प्रदेश

(सी) पंजाब

(डी)पश्चिम बंगाल

उत्तर:- पश्चिम बंगाल: भारत के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गाँव का पुरस्कार पश्चिम बंगाल के ‘किरिटेश्वर गाँव’ को मिला है.

9. किस राज्य ने हाल ही में ‘मुख्यमंत्री आत्मनिर्भर असम अभियान’ शुरू किया है?

(ए)  मध्य प्रदेश

(बी) छत्तीसगन

(सी) तेलंगाना

(डी)असम

उत्तर:-  असम: असम राज्य सरकार ने हाल ही में “मुख्यमंत्री आत्मनिर्भर असम अभियान” का शुभारंभ किया है, इस योजना का मकसद 2 लाख योग्य युवा व्यक्तियों को 2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करना है.

10. हाल ही में भारत और किस देश के बिच अभ्यास SIMBEX शुरू हुआ है?

(ए) अमेरिका

(बी) चीन

(सी) रूस

(डी)सिंगापुर

उत्तर:-  सिंगापुर: हाल ही में भारत और सिंगापुर देश के मध्य वार्षिक नौसेना समुंद्री द्विपक्षीय अभ्यास ‘SIMBEX’ शुरू हुआ है।

11. सत्यजीत रे फिल्म और टेलीविजन संस्थान की गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष के रूप में किसे नामित किया गया है?

(ए) आर माधवन

(बी) शेखर कपूर

(सी) अल्लू अर्जुन

(डी) सुरेश गोपी

उत्तर:- . (डी) सुरेश गोपी -  मलयालम अभिनेता और राजनीतिज्ञ सुरेश गोपी को कोलकाता स्थित सत्यजीत रे फिल्म और टेलीविजन संस्थान (एसआरएफटीआई) के अध्यक्ष और इसकी गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है। गोपी, एक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता और राज्यसभा सांसद हैं। एसआरएफटीआई एक फिल्म और टेलीविजन संस्थान है।

12. विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप 2023 में किस भारतीय पहलवान ने कांस्य पदक जीता?

(ए) विनेश फोगाट

(बी) अंतिम पंघाल

(सी) मीनू कुमारी

(डी) प्रिया भनोट

उत्तर:- (बी) अंतिम पंघाल -  भारत की युवा पहलवान अंतिम पंघाल ने सर्बिया के बेलग्रेड में चल रही विश्व चैम्पियनशिप में महिलाओं के 53 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही उन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए कोटा भी हासिल कर लिया. फाइनल में पंघल ने दो बार की यूरोपीय चैंपियन एम्मा जोना डेनिस मालमग्रेन को हराया. इस टूर्नामेंट में यह भारत का पहला पदक है.

13. किस भारतीय मूल के लेखक के उपन्यास 'वेस्टर्न लेन' को बुकर पुरस्कार 2023 के लिए चुना गया है?

(ए) सौम्या स्वामीनाथन

(बी) चेतना मारू

(सी) प्रीति बाथम

(डी) कृतिका खेर

उत्तर:-  (बी) चेतना मारू -  भारतीय मूल की ब्रिटिश लेखिका चेतना मारू के पहले उपन्यास 'वेस्टर्न लेन' को बुकर पुरस्कार 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। आठ साल में पहली बार इस सूची में पुरुष लेखकों को भी शामिल किया गया है। बुकर पुरस्कार 2023 के विजेता की घोषणा 26 नवंबर को की जाएगी। पिछले साल यह पुरस्कार श्रीलंकाई लेखक शेहान करुणातिलका की किताब 'द सेवेन मून्स ऑफ माली अल्मेडा' को दिया गया था।

14.पीएम किसान AI-चैटबॉट (किसान ई-मित्र) किसने लॉन्च किया?

(ए) पीयूष गोयल

(बी) अनुराग ठाकुर

(सी) स्मृति ईरानी

(डी) कैलाश चौधरी

उत्तर:-  (डी) कैलाश चौधरी - केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने नई दिल्ली में पीएम किसान एआई-चैटबॉट (किसान ई-मित्र) लॉन्च किया। एआई चैटबॉट मंत्रालय की योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ शिकायतों के समाधान में भी मदद करेगा। यह केंद्र सरकार की किसी प्रमुख फ्लैगशिप योजना के साथ एकीकृत पहला एआई चैटबॉट है।

15. किस देश ने रेलवे की सिग्नलिंग प्रणाली विकसित करने के लिए भारत की इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं?

(ए) बांग्लादेश

(बी) नेपाल

(सी) श्रीलंका

(डी) भूटान

उत्तर:- (सी) श्रीलंका -  श्रीलंका के परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने श्रीलंका रेलवे के साथ सिग्नलिंग सिस्टम के डिजाइन, परीक्षण और कमीशनिंग के लिए भारत के इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। ये डील 14.90 मिलियन अमेरिकी डॉलर में हुई है. इरकॉन ने मार्च 2009 में श्रीलंका में अपना परिचालन शुरू किया और विभिन्न परियोजनाएं पूरी की हैं।   

16. एशियाई विकास बैंक ने अफगानिस्तान को कितने मिलियन अमेरिकी डॉलर आवंटित करने की घोषणा की है?

(ए) 400 मिलियन

(बी) 600 मिलियन

(सी) 800 मिलियन

(डी) 1000 मिलियन

उत्तर:- (ए) 400 मिलियन -  एशियाई विकास बैंक (ADB) ने अफगानिस्तान में महिलाओं और लड़कियों पर विशेष ध्यान देने के साथ कल्याण कार्यों के लिए 400 मिलियन अमेरिकी डॉलर के आवंटन की घोषणा की है। संयुक्त राष्ट्र इस वित्तीय सहायता की निगरानी करेगा. इसके तहत विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) को खाद्य सुरक्षा संबंधी कार्यों के लिए 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर का अनुदान मिलेगा।

17. भारतीय सेना किस देश के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास 'युद्ध अभ्यास 2023' में भाग लेगी?

(ए) यूएसए

(बी) फ्रांस

(सी) जर्मनी

(डी) तुर्किये

उत्तर:-  (ए) यूएसए -  भारतीय सेना संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास 'युद्ध अभ्यास 2023' के 19वें संस्करण में भाग लेगी। यह संयुक्त अभ्यास 25 सितंबर से 8 अक्टूबर तक फोर्ट वेनराइट, अलास्का, अमेरिका में होगा। इस अभ्यास में एक ब्रिगेडियर के नेतृत्व में कुल 350 भारतीय सैनिक भाग लेंगे।

Previous
Next Post »

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े - Read important one liner questions and answers in today's general knowledge.

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े प्रश्न – रेटिना पर बनने वाला प्रतिबिम्ब होता है? उत्तर- वास्तविक, उल्टा तथा वस्त...