आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –22 September-2023– Current Affairs Questions And Answer

 

आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –22 September-2023– Current Affairs Questions And Answer

1. किस राज्य मे हाल ही मे ‘CMO व्हाट्सएप चैनल’ लॉन्च किया गया है?

(ए) गुजरात

(बी) दिल्ली

(सी) पुणे

(डी) तेलंगाना

उत्तर:- तेलंगाना: तेलंगाना राज्य के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने हाल ही मे लोगों को समय-समय पर आधिकारिक जानकारी और सेवाएं प्रदान करने के लिए उन्नत प्रौद्योगिकी मीडिया प्लेटफार्मों का उपयोग करते हुए ‘व्हाट्सएप चैनल’ लॉन्च किया।

2. हाल ही में कौन ओडिशा विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष के लिए नामांकन हुई है?

(ए) प्रमिला मलिक

(बी) हेमा मलिक

(सी) सलनी मलिक

(डी) अनु मलिक

उत्तर:- प्रमिला मलिक: ओडिशा की राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री प्रमिला मलिक ओडिशा राज्य विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष बनेंगी।

3. एशियन गेम्स 2023 के उद्घाटन समारोह में भारत की तरफ से किन्हें ध्वजवाहक बनाया गया है?

(ए) हरभजन सिंह और सानिया मिर्ज़ा

(बी) रिशब पन्त और साइन नेहवाल

(सी) राहुल सिंह और मेरी कॉम

(डी) हरमनप्रीत सिंह और लवलीना बोरगोहेन

उत्तर:- हरमनप्रीत सिंह और लवलीना बोरगोहेन: भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी एवं कप्तान हरमनप्रीत सिंह और शीर्ष मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन को हाल ही में पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के हांगझोऊ में एशियन गेम्स 2023 के उद्घाटन समारोह के दौरान भारतीय दल का नेतृत्व करने के लिए चुना गया है।

4. कौनसा राज्य हाल ही में ‘ई-कैबिनेट’ वाला देश का चौथा राज्य बना?

(ए) पंजाब

(बी) अरुणाचल प्रदेश

(सी) त्रिपुरा

(डी) मेघालय

उत्तर:- त्रिपुरा: त्रिपुरा राज्य सरकार ने प्रशासन के डिजिटलीकरण कार्यक्रम के तौर पर मंत्रिपरिषद की कागज रहित बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया है।

5. किसे ‘आईडीएसए’ अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है?

(ए) गौरव कटोच

(बी) विवेक कटोच

(सी) नरेश कटोच

(डी) अतुल कटोच

उत्तर:- विवेक कटोच: डायरेक्ट सेलिंग कम्पनी ओरिफ्लेम इंडिया के कार्पोरेट मामलों के निदेशक(एशिया) विवेक कटोच को देश में डायरेक्ट सेलिंग उद्योग की शीर्ष संस्था इंडियन डायरेक्ट सेलिंग एसोसिएशन (IDSA) का नया अध्यक्ष चुना गया है। और हरीश पंत उपाध्यक्ष.

6. किस देश ने भारत में अपने राजनयिक मिशनों में राजनयिकों की संख्या कम करने की घोषणा की है?

(ए) ऑस्ट्रेलिया

(बी) कनाडा

(सी) चीन

(डी)  जर्मनी

उत्तर:-  कनाडा: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कनाडा ने भारत में अपने राजनयिक मिशनों में राजनयिकों की संख्या कम करने की घोषणा की है।

7. मैनकाइंड फार्मा की ब्रांड जागरुकता के लिए हाल ही में किसके साथ साझेदारी की गई है?

(ए) टाटा

(बी) अडानी ग्रुप

(सी) जी न्यूज़

(डी) स्पाइसजैट

उत्तर:-  स्पाइसजैट: फार्मास्युटिकल कंपनी मैनकाइंड फार्मा ब्रांड जागरुकता बढ़ाने के लिए देश की प्रमुख विमानन कंपनी स्पाइसजेट के साथ विमान पर ब्रांडिंग के लिए साझेदारी की है।

8. किस मुख्यमंत्री ने हाल ही में ‘वीजी-2024’ वेबसाइट, मोबाइल ऐप लॉन्च किया है?

(ए) भूपेंद्र पटेल

(बी) अरविन्द केजरीवाल

(सी) अमित शाह

(डी)  अमित पटेल

उत्तर:- मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हाल ही में वाइब्रेंट गुजरात समिट-2024 के हिस्से के रूप में वेबसाइट ‘वीजी-2024’ और मोबाइल ऐप को लॉन्च किया है और साथ ही‘वीजी-2024’ ब्रोशर का अनावरण किया।

9. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय सीज़न के लिए आधिकारिक भागीदार के रूप में किसे चुना है?

(ए) एयरटेल इंडिया

(बी) टाटा पावर

(सी) टेक महिंद्रा

(डी) एसबीआई लाइफ

उत्तर:-  (डी) SBI लाइफ -  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय सीज़न 2023-2026 के लिए एसबीआई लाइफ को बीसीसीआई के आधिकारिक भागीदारों में से एक घोषित किया है। SBI  लाइफ ने बीसीसीआई के साथ 3 साल का समझौता किया है और उनकी साझेदारी 22 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से शुरू होगी।

10. हर वर्ष अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस कब मनाया जाता है ?

(ए) 19 सितंबर

(बी) 20 सितंबर

(सी) 21 सितंबर

(डी) 22 सितंबर

उत्तर:- (सी) 21 सितंबर -  अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस हर साल 21 सितंबर को दुनिया भर में मनाया जाता है। इस दिन की स्थापना संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गई है। इसका उद्देश्य दुनिया भर में शांति के आदर्शों को मजबूत करना और अहिंसा और युद्धविराम की संस्कृति को बढ़ावा देना है। अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस 2023 का विषय "शांति के लिए कार्य वैश्विक लक्ष्यों के लिए हमारी महत्वाकांक्षा" है। 

11.  भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के निदेशक (पावर) के रूप में किसने कार्यभार संभाला है?

(ए) विशाल सिन्हा

(बी) तजिंदर गुप्ता

(सी) अजय मेहता

(डी) अरिंदम बागची

उत्तर:-  (बी) तजिंदर गुप्ता -  भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने कहा कि तजिंदर गुप्ता ने निदेशक (विद्युत) के रूप में कार्यभार संभाला है। तजिंदर गुप्ता ने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज पिलानी से इंस्ट्रुमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। बीएचईएल में शामिल होने से पहले तजिंदर गुप्ता एनटीपीसी लिमिटेड में मुख्य महाप्रबंधक थे।

12. भारत सरकार ने हाल ही में किस देश के नागरिकों के लिए वीज़ा सेवा निलंबित कर दी है?  

(ए) पाकिस्तान

(बी) तुर्किये

(सी) यूक्रेन

(डी) कनाडा

उत्तर:-   (डी) कनाडा -  भारत सरकार ने कनाडाई नागरिकों के लिए 'अगली सूचना तक' वीज़ा सेवा निलंबित कर दी है। भारत और कनाडा के बीच चल रहे तनाव के बीच सरकार ने ये बड़ा फैसला लिया है. कनाडा के ऑनलाइन वीज़ा एप्लीकेशन सेंटर बीएलएस इंटरनेशनल ने इस संबंध में अपनी वेबसाइट पर एक नोटिस जारी किया है। मौजूदा विवाद को देखते हुए भारत ने कनाडाई लोगों के लिए वीजा सेवाएं निलंबित कर दी हैं।

13. राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार की घोषणा कितनी श्रेणियों में की गई है?

(ए) 03

(बी) 04

(सी) 05

(डी) 06

उत्तर:-  (बी) 04 -  भारत सरकार ने पद्म पुरस्कारों की तर्ज पर विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरस्कारों का एक नया सेट तैयार किया है, जिसे राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार नाम दिया गया है। वैज्ञानिकों को ये पुरस्कार चार श्रेणियों विज्ञान रत्न, विज्ञान श्री, विज्ञान युवा-शांति स्वरूप भटनागर और विज्ञान टीम के तहत दिए जाएंगे। हर साल 13 क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान के लिए राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार दिये जायेंगे।

14. उत्तर प्रदेश के पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार शो का उद्घाटन किसने किया?

(ए) द्रौपदी मुर्मू

(बी) नरेंद्र मोदी

(सी) अमित शाह

(डी) योगी आदित्यनाथ

उत्तर:-  (ए) द्रौपदी मुर्मू -  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में पहले उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन किया। यह शो 21 से 25 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा. इस ट्रेड शो में 2000 से अधिक प्रदर्शक भाग ले रहे हैं। इसके अलावा 108 नए स्टार्टअप भी इसमें भाग ले रहे हैं। इसके उद्घाटन अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। 

15.  21 सितंबर को निम्न में से कौनसा दिवस मनाया गया है?

विश्व अल्जाइमर दिवस

विश्व मिर्गी दिवस

विश्व क्षय रोग दिवस

विश्व एड्स दिवस

उत्तर:-  विश्व अल्जाइमर दिवस: हर वर्ष 21 सितंबर को विश्व अल्जाइमर दिवस के रूप मे मनाया जाता है। यह दिवस अल्जाइमर रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने का वैश्विक प्रयास है।  

16. SIMBEX अभ्यास भारत और किस देश की नौसेना के बीच आयोजित किया जा रहा है?

(ए) सिंगापुर

(बी) श्रीलंका

(सी) फ्रांस

(डी) रूस

उत्तर:- (ए) सिंगापुर -  सिंगापुर-भारत वार्षिक नौसैनिक समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास SIMBEX भारतीय नौसेना और सिंगापुर गणराज्य की नौसेना के बीच आयोजित किया जा रहा है। यह अभ्यास दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है. भारत की ओर से रणविजय, कावारत्ती और सिंधुकेसरी जैसे समुद्री गश्ती जहाज इस अभ्यास में भाग ले रहे हैं। SIMBEX भारतीय नौसेना द्वारा किसी अन्य देश के साथ आयोजित किया जाने वाला सबसे लंबा नौसैनिक अभ्यास है।


Previous
Next Post »

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े - Read important one liner questions and answers in today's general knowledge.

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े प्रश्न – रेटिना पर बनने वाला प्रतिबिम्ब होता है? उत्तर- वास्तविक, उल्टा तथा वस्त...