आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –21 September-2023– Current Affairs Questions And Answer

 आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –21 September-2023– Current Affairs Questions And Answer

1. हाल ही में लोकसभा में महिलाओं में कौनसा विधेयक पारित किया गया है?

(ए) नारीशक्ति वंदन विधेयक 2023

(बी) घर वंदन विधेयक 2023

(सी) धन वंदन विधेयक 2023

(डी) जल वंदन विधेयक 2023

उत्तर:- नारीशक्ति वंदन विधेयक 2023 : विधायिका में देश की महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देने वाले 128वें संविधान संशोधन विधेयक को लोकसभा ने हाल ही में दो तिहाई से अधिक बहुमत से पारित कर नारी सशक्तीकरण की दिशा में चिरलंबित एक ऐतिहासिक निर्णय किया है।

2. टोटल एनर्जीज के साथ किस कंपनी ने नया संयुक्त उद्यम बनाने का एक पक्का समझौता करने की घोषणा की है?

(ए) टाटा स्टील

(बी) अडानी ग्रीन एनर्जी

(सी) जीओ ग्रुप

(डी) बीएसएनएल ग्रुप

उत्तर:- अडानी ग्रीन एनर्जी : अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) और टोटल एनर्जीज दोनों ने आपस में बराबर की हिस्सेदारी में एक नया संयुक्त उद्यम बनाने का एक पक्का समझौता करने की बुधवार को घोषणा की।

3. आईसीसी की रैंकिंग के अनुसार कौन नंबर एक गेंदबाज बने?

(ए) याजुवेंद्र चहल

(बी) मोहम्मद शमी

(सी) मोहम्मद सिराज

(डी) हरभजन सिंह

उत्तर:- मोहम्मद सिराज: आईसीसी की ताजा रैंकिंग के अनुसार सिराज आठ पायदान की छलांग लगा कर शीर्ष पर पहुंचे हैं।

4. किस देश की सरकार ने हाल ही में 544 जिलों में आपातकाल की घोषणा की?

(ए) चीन

(बी) जापान

(सी) पेरू

(डी) ऑस्ट्रेलिया

उत्तर:- पेरू : दक्षिणी अमेरिकी देश पेरू की सरकार ने 2023-24 के बीच अल नीनो (चक्रीय जलवायु) के संभावित आगमन पर उत्पन्न होने वाली जल की कमताई के ‘आसन्न खतरे’ के देखते हुये हाल ही में 544 जिलों में 60 दिनों के लिए आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी।

5. हाल ही में किसने वर्ल्ड ड्वार्फ गेम्स 2023 में स्वर्ण पदक जीता?

(ए) मार्क धमोई

(बी) लार्क धमोई

(सी) पार्क धमोई

(डी) सार्क धमोई

उत्तर:- मार्क धमोई: पैरालंपिक एथलीट ‘मार्क धमोई’ ने हाल ही में ‘वर्ल्ड ड्वार्फ गेम्स 2023’ में स्वर्ण पदक जीता है।

6. लोकसभा सचिवालय की अधिसूचना के अनुसार हाल ही में संसद की नयी इमारत को क्या नाम दिया गया है?

(ए) हिन्दू का संसद भवन

(बी) हिंदी का संसद भवन

(सी) संस्कृत का संसद भवन

(डी) भारत का संसद भवन

उत्तर:-  भारत का संसद भवन: संसद की नई इमारत को ‘भारत का संसद भवन’ नाम दिया गया है.

7. हाल ही में न्यूयोर्क, अमेरिका में सयुंक्त राष्ट्र महासभा के किस सत्र का आयोजन किया जा रहा है?

(ए) 78वें सत्र

(बी) 38वें सत्र

(सी) 68वें सत्र

(डी) 18वें सत्र

उत्तर:- 78वें सत्र: संयुक्त राष्ट्र महासभा का 78वां सत्र डेनिस फ्रांसिस के महासभा अध्यक्ष की भूमिका निभाई.

8. 19वें एशियाई गेम्स का आयोजन किस देश में किया जएगा?

(ए) जापान

(बी) भारत

(सी) चीन

(डी) थाईलैंड

उत्तर:- चीन: भारतीय एथलीट पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के हांगझोऊ में आयोजित एशियाई खेल 2023 में कुल 39 खेलों में पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।

9. ISSF विश्व कप में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में किस खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक जीता?

(ए) मनु भाकर

(बी) अपूर्वी चंदेला

(सी) एलावेनिल वलारिवन

(डी) नेहा सिन्हा

उत्तर:- (सी) एलावेनिल वलारिवन -  भारतीय निशानेबाज इलावेनिल वलारिवन ने ISSF विश्व कप में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। ISSF विश्व कप 2023 का आयोजन ब्राजील के रियो डी जनेरियो में किया जा रहा है। भारत ने ISSF वर्ल्ड कप के लिए 16 सदस्यीय टीम भेजी है.

10. इंडो-पैसिफिक सेना प्रमुखों का सम्मेलन कहाँ आयोजित किया जाएगा?

(ए) नई दिल्ली

(बी) कुआलालंपुर

(सी) ढाका

(डी) कोलंबो

उत्तर:- (ए) नई दिल्ली -  13वां इंडो-पैसिफिक आर्मीज़ चीफ्स कॉन्फ्रेंस (IPACC) इस महीने की 26 से 27 तारीख तक नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इस दो दिवसीय सम्मेलन में हिंद-प्रशांत क्षेत्र के 30 सेना प्रमुख हिस्सा लेंगे और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा सहयोग और सामूहिक रणनीतियों पर चर्चा करेंगे. अमेरिकी सेना प्रमुख जनरल जेम्स सी मैककॉनविले और भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे सम्मेलन की सह-मेजबानी करेंगे। 

11. किस केंद्रीय मंत्री ने मौसम सूचना नेटवर्क डेटा सिस्टम मैनुअल के साथ किसान ऋण पोर्टल लॉन्च किया?

(ए)राजनाथ सिंह

(बी) अमित शाह

(सी) अनुराग ठाकुर

(डी) निर्मला सीतारमण

उत्तर:- (डी) निर्मला सीतारमण -  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिल्ली में मौसम सूचना नेटवर्क डेटा सिस्टम (WINDS) मैनुअल के साथ किसान ऋण पोर्टल लॉन्च किया। यह पोर्टल ऋण वितरण विशिष्टताओं, ब्याज छूट दावों के लिए एक एकीकृत केंद्र के रूप में काम करेगा। वित्त मंत्री ने योजना की संतृप्ति प्राप्त करने के लिए घर-घर केसीसी अभियान का भी अनावरण किया। यह अभियान 1 अक्टूबर, 2023 को शुरू किया जा रहा है।

12. डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर्स एसोसिएशन के एमडी और सीईओ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

(ए) राजीव मल्होत्रा

(बी) अजय सिन्हा

(सी)धनंजय जोशी

(डी) विनय सक्सेना

उत्तर:-(सी) धनंजय जोशी - डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर्स एसोसिएशन (DIPA) ने समिट डिजिटल के एमडी और सीईओ धनंजय जोशी को अपना अध्यक्ष नियुक्त किया है। धनंजय जोशी ने भारती एंटरप्राइजेज के अध्यक्ष के रूप में अखिल गुप्ता का स्थान लिया है। अखिल गुप्ता ने 2011 से उद्योग निकाय के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है। DIPA भारत में डिजिटल बुनियादी ढांचा उद्योग का प्रतिनिधित्व करने वाला एक गैर-लाभकारी उद्योग निकाय है, जिसे 2010 में स्थापित किया गया था।

13. किस कंपनी ने आगामी ICC विश्व कप 2023 के लिए टीम इंडिया की जर्सी लॉन्च की है?

(ए) एडिडास

(बी) नाइके

(सी) स्टार सपोर्ट

(डी) प्यूमा

उत्तर:- (ए) एडिडास -  एडिडास ने आगामी आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया की जर्सी लॉन्च कर दी है. गौरतलब है कि इस बार वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन भारत में हो रहा है. यह पहली बार है कि भारत अकेले वनडे वर्ल्ड कप खेलने जा रहा है. यह टूर्नामेंट 5 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच भारत में आयोजित किया जाएगा.

14. 'स्किल्स ऑन व्हील्स' पहल किस मंत्रालय द्वारा शुरू की गई है?

(ए) शिक्षा मंत्रालय

(बी) वित्त मंत्रालय

(सी) कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय

(डी) ग्रामीण विकास मंत्रालय

उत्तर:- (सी) कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय -  केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) और इंडसइंड बैंक के साथ 'स्किल्स ऑन व्हील्स' पहल शुरू की है। इस पहल के तहत युवा आबादी को प्रासंगिक कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। राष्ट्रीय कौशल विकास निगम की स्थापना 31 जुलाई 2008 को हुई थी। यह एक गैर-लाभकारी सार्वजनिक लिमिटेड कंपनी है।

Previous
Next Post »

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े - Read important one liner questions and answers in today's general knowledge.

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े प्रश्न – रेटिना पर बनने वाला प्रतिबिम्ब होता है? उत्तर- वास्तविक, उल्टा तथा वस्त...