आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –20 September-2023– Current Affairs Questions And Answer

आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –20 September-2023– Current Affairs Questions And Answer

प्रश्न 1. अमेरिकी राष्ट्रीय ऋण कितने ट्रिलियन डॉलर से अधिक हो गया है?

(ए) 39 ट्रिलियन डॉलर

(बी) 33 ट्रिलियन डॉलर

(सी) 31 ट्रिलियन डॉलर

(डी) 28 ट्रिलियन डॉलर

उत्तर : 33 ट्रिलियन डॉलर : अमेरिका के अब तक के इतिहास में पहली बार अमेरिकी राष्ट्रीय ऋण 33 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा हो गया है। ट्रेजरी विभाग के आंकड़ों के में यह जानकारी दी गयी।

प्रश्न 2. किस सुपर स्टार को BCCI ने क्रिकेट विश्व कप का गोल्डन टिकट दिया है?

(ए) सलमान खान

(बी) अक्षय कुमार

(सी) राजनीकांत

(डी) हृतिक रोशन

उत्तर : राजनीकांत: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI ) ने हाल ही में दक्षिण भारतीय फिल्मो के सुपर स्टार राजनीकांत को आगामी क्रिकेट विश्व कप का गोल्डन टिकट दिया है।

प्रश्न  3. किस भारतीय फिल्म ने 48वें टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म अवार्ड जीता है?

(ए) जोरू का गुलाम

(बी) डियर जस्सी

(सी) टाइगर

(डी)जवान

उत्तर :डियर जस्सी: फिल्म निर्माता तरसेम सिंह धंधवार निर्देशित भारतीय फिल्म डियर जस्सी ने 48वें टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (टीआईएफएफ) में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म अवार्ड हासिल किया है।

प्रश्न 4. किस यूनिवर्सिटी ने अंतरराष्ट्रीय ग्रीन यूनिवर्सिटी पुरस्कार 2023 जीता है?

(ए) आईआईटी कीएन

(बी) आईआईटी जीएन

(सी) आईआईटी तीएन

(डी)आईआईटी पीएन

उत्तर : आईआईटी जीएन : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गांधीनगर (आईआईटी जीएन) ने ग्रीन मेंटर्स-यूएसए द्वारा अंतरराष्ट्रीय ग्रीन यूनिवर्सिटी पुरस्कार 2023 जीता है।

प्रश्न  5. श्रीलंकाई एयरलाइंस और किसने यात्रियों के संपर्क को बढ़ावा देने के लिए एक पारस्परिक इंटरलाइन समझौते पर हाल ही में हस्ताक्षर किया है?

(ए) एयर इंडिया

(बी) अमीरात

(सी) जापान

(डी)चीन

उत्तर : अमीरात: श्रीलंकाई एयरलाइंस और अमीरात ने यात्रियों के संपर्क को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में एक पारस्परिक इंटरलाइन समझौते पर हस्ताक्षर किया है।

प्रश्न 6. किस अस्पताल में भारत के पहले ट्रांसजेंडर OPD को शुरू किया गया है?

(ए) हिन्दू राव

(बी) राम मनोहर लोहिया

(सी) लोक नायक

(डी)जैन अस्पताल

उत्तर :राम मनोहर लोहिया (RML) : हाल ही में दिल्ली के ‘राम मनोहर लोहिया (RML) हॉस्पिटल’ में देश के पहले ट्रांसजेंडर आउट पेशंट विभाग (OPD) को शुरू किया गया है।

प्रश्न 7. ISSF विश्व कप 2023 में महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में किसने रजत पदक जीता?

(ए) निश्चल

(बी) केशब

(सी) सुमन

(डी)आरब

उत्तर : निश्चल: भारत की निश्चल ने हाल ही में ब्राजील के रियो डी जनेरियो में ISSF विश्व कप 2023 में महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में रजत पदक हासिल किया।

प्रश्न  8. 20 सितम्बर 2023 को कौनसा दिवस मनाया जा रहा है?

(ए) राष्ट्रीय हिंदी दिवस

(बी)  राष्ट्रीय शिक्षक दिवस

(सी) राष्ट्रीय पंच दिवस

(डी)राष्ट्रीय मूर्ति दिवस

उत्तर :राष्ट्रीय पंच दिवस : पूरे विश्व में पंच डे 20 सितंबर को मनाया जाता है और इसी के साथ-साथ देश में भी पंच डे 20 सितंबर को मनाया जाता है।

प्रश्न 9. हाल ही में किसने ई-बुक ‘पीपुल्स जी-20’ का अनावरण किया है?

(ए) अपूर्व चंद्रा

(बी)  शालिनी चंद्रा

(सी) दामिनी चंद्रा

(डी)अपूर्व गुप्ता

उत्तर :अपूर्व चंद्रा : सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्रा ने हाल ही में भारत की अध्यक्षता में जी-20 की उपलब्धियों पर ई-बुक ‘पीपुल्स जी-20’ का अनावरण किया।

प्रश्न 10.मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल द्वारा “प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना’’ का लाभ कितने लोगो को मिलेगा?

(ए) एक लाख

(बी)  बीस लाख

(सी) तीस लाख

(डी)दस लाख

उत्तर :बीस लाख : प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना’ के शुभारंभ समारोह में भाग लेते हुए गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हाल ही में कहा कि “प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना’’ का लाभ गुजरात में दो लाख और देश में बीस लाख व्यक्तियों को मिलेगा।

प्रश्न 11. किसे हिन्दी समाचार पत्र सम्मेलन की अध्यक्ष बनाया गया है?

(ए) सुमन गुप्ता

(बी)  पल्लवी शर्मा

(सी) अरुण ठाकुर

(डी) सुमन सिंह

उत्तर : सुमन गुप्ता: उत्तरप्रदेश के अयोध्या एवं लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक जनमोर्चा की संपादक सुमन गुप्ता को हाल ही में हिन्दी समाचार पत्र सम्मेलन का अध्यक्ष मनोनीत किया गया हैं। सुश्री गुप्ता प्रेस कौंसिल आफ इंडिया की सदस्य भी है।

प्रश्न 12.खादी ग्रामोद्योग आयोग ने किसके लिए तीन समझौतों पर किए हस्ताक्षर किए है?

(ए) ‘नए भारत कीका आधुनिक मंदिर’

(बी)  ‘नए भारत की आधुनिक खादी’

(सी) ‘नए भारत की प्राचीन जल’

(डी) ‘नए भारत की पुराणी मशीन’

उत्तर : ‘नए भारत की आधुनिक खादी’ : सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने हाल ही में‘नये भारत की आधुनिक खादी’ की आधारशिला रखते हुए तीन अलग-अलग समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।

प्रश्न 13. किस राज्य के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने हाल ही में सरपंच संवाद’ मोबाइल ऐप का अनावरण किया है?

(ए) पंजाब

(बी)  असम

(सी) उत्तर प्रदेश

(डी)हरियाणा

उत्तर :असम: जमीनी स्तर के नेताओं को सशक्त बनाने के नेतृत्व में एक जरुरी कदम में, असम राज्य के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने राजभवन में आयोजित एक भव्य लॉन्च समारोह में ‘सरपंच संवाद’ ऐप का अनावरण किया है।

प्रश्न 14. किसे फ्रांस का “शेवेलियर डी एल’ऑर्ड्रे डेस आर्ट्स एट डेस लेट्रेस” पुरस्कार सम्मानित किया गया है?

(ए) निलेश मिश्रा

(बी)  राहुल त्यागी

(सी) काजल ध्यानी

(डी) अजय मिश्रा

उत्तर :राहुल मिश्रा : दूरदर्शी भारतीय डिजाइनर राहुल मिश्रा कोहाल ही में फ्रांसीसी सरकार के जरिए शेवेलियर डी एल’ऑर्ड्रे डेस आर्ट्स एट डेस लेट्रेस (नाइट ऑफ द ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स) से पुरस्कृत किया गया.

प्रश्न 15.पेयपदार्थ फ्रेस्का जूस ने हाल ही में अपना कौनसा नया उत्पाद लाँच करने की आज घोषणा की?

(ए) फ्रेस्का गोल्ड कद्दू का रस

(बी)  फ्रेस्का गोल्ड आम का रस

(सी)फ्रेस्का गोल्ड नीम का रस

(डी) फ्रेस्का गोल्ड अमरुद का रस

उत्तर :फ्रेस्का गोल्ड आम का रस : पेयपदार्थ फ्रेस्का जूस ने हाल ही में अपना नया उत्पाद फ्रेस्का गोल्ड आम का रस लाँच करने की आज घोषणा की।

प्रश्न 16. खादी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने किसके साथ समझौता किया है?

(ए) प्रसार भारती

(बी) नीति आयोग

(सी) रिलायंस फाउंडेशन

(डी) इनमें से कोई नहीं

उत्तर :(ए) प्रसार भारती -  खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने खादी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए तीन समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं। इनमें प्रसार भारती, एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड और डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन शामिल हैं। प्रसार भारती के साथ हुए एमओयू के मुताबिक जल्द ही डीडी न्यूज और डीडी इंटरनेशनल चैनलों के एंकर खादी कपड़ों में नजर आएंगे. इस मौके पर खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार ने एक डैशबोर्ड और एटीआर पोर्टल भी लॉन्च किया.  

प्रश्न 17. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुराने संसद भवन का क्या नाम सुझाया है?

(ए) संविधान भवन

(बी) संविधान सदन

(सी) राष्ट्र गौरव सदन

(डी) गांधी भवन

उत्तर:- (बी) संविधान सदन -  नए संसद भवन में जाने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना आखिरी भाषण पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में दिया. इस मौके पर उन्होंने पुराने संसद भवन के लिए 'संविधान सदन' नाम का सुझाव दिया. पुराने संसद भवन को ब्रिटिश आर्किटेक्ट सर एडविन लुटियंस और हर्बर्ट बेकर ने डिजाइन किया था। गौरतलब है कि भारत के नए संसद भवन का उद्घाटन 28 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. 


प्रश्न 18.भारत की G-20 अध्यक्षता पर 'पीपुल्स G-20' नामक ई-पुस्तक का अनावरण किसने किया?

(ए) अमित शाह

(बी) एस जयशंकर

(सी) अनुराग ठाकुर

(डी) अपूर्व चंद्रा

उत्तर : (डी) अपूर्व चंद्रा -  सूचना और प्रसारण मंत्रालय में सचिव अपूर्व चंद्रा ने नई दिल्ली में जी-20 में भारत की अध्यक्षता पर 'पीपुल्स जी20' नामक एक ई-पुस्तक का अनावरण किया। यह किताब भारत की जी-20 की अध्यक्षता पर आधारित है। इस पुस्तक के तीन भाग हैं, पहला भाग 9-10 सितंबर 2023 के दौरान नई दिल्ली में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन से संबंधित है। गौरतलब है कि अगला जी-20 शिखर सम्मेलन 2024 में ब्राजील की अध्यक्षता में होगा.   


प्रश्न 19. भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी ने परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए किस बैंक के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?

(ए) बैंक ऑफ महाराष्ट्र

(बी) भारतीय स्टेट बैंक

(सी) पंजाब नेशनल बैंक

(डी) यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

उत्तर :(ए) बैंक ऑफ महाराष्ट्र - भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (IRRED) ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र के साथ एक समझौता ज्ञापन (MOU ) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य देश भर में नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के विविध स्पेक्ट्रम के लिए सह-ऋण और ऋण सिंडिकेशन को बढ़ावा देना है। भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के तहत एक मिनी रत्न कंपनी है।     


प्रश्न 20.केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के नए उप महानिरीक्षक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

(ए)कुलदीप द्विवेदी

(बी) अमन सिन्हा

(सी) विजय कोहली

(डी) अंगद मिश्रा

उत्तर : (ए)कुलदीप द्विवेदी -  वरिष्ठI PS अधिकारी कुलदीप द्विवेदी को केंद्रीय जांच ब्यूरो में उप महानिरीक्षक (DIG) नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कुलदीप द्विवेदी की नियुक्ति का जिक्र किया गया है. वह वर्तमान में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में DIG के पद पर कार्यरत हैं। कार्मिक मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, कुलदीप को आईटीबीपी के DIG  पद से हटाकर सीबीआई में डीआइजी के पद पर ट्रांसफर करने की मंजूरी दे दी गई है.

प्रश्न 21. 'पवित्र मंदिरों के होयसला समूह को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल सूची में शामिल किया गया है, यह किस राज्य में स्थित है?

(ए) तमिलनाडु

(बी) केरल

(सी) कर्नाटक

(डी) बिहार

उत्तर :(सी) कर्नाटक -  कर्नाटक में स्थित 'पवित्र मंदिरों के होयसला समूह', बेलूर, हलेबिड और सोमनाथपुरा के होयसला मंदिरों को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया है। हाल ही में पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन को इस सूची में शामिल किया गया था. इसके साथ ही भारत में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। होयसल मंदिरों का निर्माण 12वीं-13वीं शताब्दी में हुआ था, जो कला और साहित्य के संरक्षक माने जाने वाले होयसल राजवंश की राजधानी थी।

प्रश्न 22.हर वर्ष अंतर्राष्ट्रीय रेड पांडा दिवस कब मनाया जाता है?

(ए) 18 सितंबर

(बी) 19 सितंबर

(सी) सितंबर के दूसरे शनिवार को

(डी) सितंबर के तीसरे शनिवार को

उत्तर :(डी) सितंबर के तीसरे शनिवार को -  हर साल सितंबर के तीसरे शनिवार को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय रेड पांडा दिवस मनाया जाता है। यह दिन लोगों को रेड पांडा के संरक्षण और संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस वर्ष यह 16 सितंबर (सितंबर का तीसरा शनिवार) को मनाया गया। हमें रेड पांडा प्रजाति की रक्षा के लिए एकजुट प्रयास करने होंगे जो एक बार फिर विलुप्त होने के कगार पर है। इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 2010 में हुई थी.  

Previous
Next Post »

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े - Read important one liner questions and answers in today's general knowledge.

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े प्रश्न – रेटिना पर बनने वाला प्रतिबिम्ब होता है? उत्तर- वास्तविक, उल्टा तथा वस्त...