आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 15 September-2023– Current Affairs Questions And Answer

आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 15 September-2023– Current Affairs Questions And Answer

Q1. भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने हाल ही में सरकार को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कितने करोड़ रुपये का लाभांश दिया है?

(ए) 1831.09 करोड़ रुपये

(बी) 1431.09 करोड़ रुपये

(सी) 1931.09 करोड़ रुपये

(डी) 1131.09 करोड़ रुपये

उत्तर:-(ए)  1831.09 करोड़ रुपये : जीवन बीमा क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी सरकारी कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने हाल ही में सरकार को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 1831.09 करोड़ रुपये का लाभांश दिया।

Q2. मोल्दोव के किस प्रथम राष्ट्रपति का हाल ही में निधन हो गया है?

(ए) तिर्सिया स्नेगुर

(बी) किर्सिया स्नेगुर

(सी) मिर्सिया स्नेगुर

(डी) बिर्सिया स्नेगुर

उत्तर:- (सी) मिर्सिया स्नेगुर: मोल्दोव के पहले राष्ट्रपति मिर्सिया स्नेगुर का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया है और वहां पर 16 सितंबर को राष्ट्रीय शोक दिवस की घोषणा की।

Q3. किस नेटवर्क ने 19वें एशियाई खेल हांगझोऊ 2022 में भारत में एशियाई खेलों के इतिहास का भव्य अभियान शुरू किया है?

(ए) टाटा स्पोर्ट्स नेटवर्क

(बी) सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क

(सी) स्टार plus स्पोर्ट्स नेटवर्क

(डी) जी न्यूज़ स्पोर्ट्स नेटवर्क

उत्तर:-(बी) सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क : एशियाई खेलों के आधिकारिक प्रसारक सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने 19वें एशियाई खेल हांगझोऊ 2022 से पहले भारत में एशियाई खेलों के इतिहास में सबसे भव्य अभियान शुरू किया है।

Q4. एक्मा ने किसे र्ष 2023-25 के लिए संगठन का अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की है?

(ए) श्रद्धा सूरी मारवाह

(बी) कृपाल सूरी मारवाह

(सी) रवि सूरी मारवाह

(डी) मर्यादा सूरी मारवाह

उत्तर:- (ए)  श्रद्धा सूरी मारवाह : भारतीय वाहन कलपुर्जा उद्योग के शीर्ष निकाय ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एक्मा) ने सुब्रोस लिमिटेड की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्रद्धा सूरी मारवाह को हाल ही में वर्ष 2023-25 के लिए संगठन का अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की है।

Q5. किसे अरुणाचल प्रदेश का मुख्य निर्वाचान अधिकारी नियुक्त किया है?

(ए) नीलम कुमार सैन

(बी) सुमन कुमार सैन

(सी) पवन कुमार सैन

(डी) अमित कुमार सैन

उत्तर:-(सी)  पवन कुमार सैन : निर्वाचन आयोग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) वरिष्ठ अधिकारी पवन कुमार सैन को हाल ही में अरुणाचल प्रदेश राज्य का मुख्य निर्वाचान अधिकारी नियुक्त किया है।

Q6. 14 सितम्बर 2023 को देश में कौनसा दिवस मनाया गया है?

(ए) राष्ट्रीय हिंदी दिवस

(बी) राष्ट्रीय टीबी दिवस

(सी) राष्ट्रीय आकाश दिवस

(डी) राष्ट्रीय अंग्रेजी दिवस

उत्तर:- (ए)  राष्ट्रीय हिंदी दिवस: 14 सितम्बर को हिंदी को देश की राजभाषा घोषित (National Hindi Objective) किया गया था इसलिए हर वर्ष 14 सितम्बर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है.

Q7. किस बॉलीवुड अभिनेता का हाल ही में 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया है?

(ए) अमिताभ बच्चन

(बी) रियो कपाड़िया

(सी) अक्षय कुमार

(डी) धर्मेन्द्र

उत्तर:-  (बी)रियो कपाड़िया: 66 वर्ष की आयु में बॉलीवुड और टीवी के जानेमाने अभिनेता रियो कपाड़िया का निधन हो गया।

Q8. विदेश मंत्रालय ने ऑस्ट्रेलिया में भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया है?

(ए) सुरेंद्र सिन्हा

(बी) गोपाल बागले

(सी) नृपेंद्र मिश्रा

(डी) विनोद यादव

उत्तर:- (बी) गोपाल बागले -  वरिष्ठ राजनयिक गोपाल बागले को ऑस्ट्रेलिया में भारत का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। बागले 1992 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी हैं। वर्तमान में वह श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त हैं। बागले ऑस्ट्रेलिया में भारतीय उच्चायुक्त के रूप में मनप्रीत वोहरा का स्थान लेंगे। बागले ने विदेश मंत्रालय में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। वह प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव के पद पर भी काम कर चुके हैं.    

Q 9 . भारत के किस केन्द्र शासित प्रदेश के ‘न्योमा’ में विश्व के सबसे ऊँचे फाइटर एयरफील्ड का निर्माण किया जाएगा?

(ए) जम्मू एंड कश्मीर

(बी) लद्दाख

(सी) कर्णाटक

(डी) जयपुर

उत्तर:- (बी)लद्दाख: लद्दाख के ‘न्योमा’ में विश्व के सबसे ऊँचे फाइटर एयरफील्ड का निर्माण किया जाएगा।

Q10. हाल ही में किस भारतीय राज्य ने सेवा क्षेत्र के लिए एक नई नीति को मंजूरी दी है?

(ए) बिहार

(बी) उत्तर प्रदेश

(सी) हिमाचल प्रदेश

(डी) उत्तराखंड

उत्तर:- (डी) उत्तराखंड -  उत्तराखंड सरकार ने सेवा क्षेत्र के लिए नई नीति को मंजूरी दे दी है. नई नीति के तहत राज्य में 20 लाख रोजगार के अवसर सृजित करने और 10 लाख श्रमिकों के कौशल विकास की सुविधा प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया.  

Q11. भारतीय सौर ऊर्जा निगम के निदेशक (वित्त) का पदभार किसने ग्रहण किया है?

(ए) जोशीत रंजन सिकिदार

(बी) अजय माकन

(सी) पीके सिन्हा

(डी) सैयद अकबरुद्दीन

उत्तर:-(ए) जोशीत रंजन सिकिदार -  जोशीत रंजन सिकिदार ने सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SECI) में निदेशक (वित्त) का पदभार ग्रहण किया है। इससे पहले वह राइट्स (राइट्स) लिमिटेड के समूह महाप्रबंधक (वित्त) और कंपनी सचिव के रूप में कार्यरत थे। सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड भारत सरकार के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के तहत एक मिनीरत्न कंपनी है।

Q12. मदन लाल रेगर को किस देश में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है?

(ए) केन्या

(बी) स्पेन

(सी) थाईलैंड

(डी) कांगो गणराज्य

उत्तर:- (डी) कांगो गणराज्य -  विदेश मंत्रालय ने मदन लाल रैगर को कांगो गणराज्य में अगला भारतीय राजदूत नियुक्त किया है। मदन लाल रेगर वर्तमान में मंत्रालय में निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। भारत ने नवंबर 2019 में कांगो गणराज्य के ब्रेज़ाविल में एक राजनयिक मिशन शुरू किया। कांगो गणराज्य एक मध्य अफ्रीकी देश है, इसकी राजधानी ब्रेज़ाविल है।  

Q13. हर साल हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?

(ए) 12 सितंबर

(बी) 13 सितंबर

(सी) 14 सितंबर

(डी) 15 सितंबर

उत्तर:- (सी) 14 सितंबर -  हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी दुनिया में चौथी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। पूरी दुनिया में 80 करोड़ से ज्यादा लोग हिंदी भाषा बोलते और समझते हैं। वर्ष 1949 में भारत की संविधान सभा द्वारा हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया गया था। राष्ट्रीय हिंदी दिवस पहली बार वर्ष 1953 में मनाया गया था।

Q14. हरियाणा सरकार ने हरियाणा फिल्म और मनोरंजन नीति की गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया है?

(ए) कंगना रनौत

(बी) सपना चौधरी

(सी) मीता वशिष्ठ

(डी) एल्विश यादव

उत्तर:- (सी) मीता वशिष्ठ -  हरियाणा सरकार ने प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री मीता वशिष्ठ को हरियाणा फिल्म और मनोरंजन नीति के कार्यान्वयन की निगरानी के लिए गठित गवर्निंग काउंसिल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। मशहूर निर्देशक, निर्माता और अभिनेता सतीश कौशिक के असामयिक निधन के कारण यह पद रिक्त हो गया था. राज्य सरकार ने सतीश कौशिक को गवर्निंग काउंसिल का पहला चेयरमैन नियुक्त किया था.    

Previous
Next Post »

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े - Read important one liner questions and answers in today's general knowledge.

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े प्रश्न – रेटिना पर बनने वाला प्रतिबिम्ब होता है? उत्तर- वास्तविक, उल्टा तथा वस्त...