आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 14 September-2023– Current Affairs Questions And Answer

 

आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 14 September-2023– Current Affairs Questions And Answer

Q1. हार्वेस्ट गोल्ड ने किस पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी को ‘रेस एंबेसेडर’ के रूप में अपने साथ जोड़ा है?

(ए) साइना मिर्जा

(बी) साइना नेहवाल

(सी) साइना जोश्वाल

(डी)  साइना अग्रवाल

उत्तर:-  साइना नेहवाल : देश के अग्रणी ब्रेड ब्रांड में से एक हार्वेस्ट गोल्ड ने 13 सितम्बर 2023 को ले मेरीडियन होटल में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘हार्वेस्ट गोल्ड ग्लोबल रेस 2023’ के लॉन्च करने की घोषणा की। और इस ब्रांड ने पूर्व बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियन साइना नेहवाल को ‘रेस एंबेसेडर’ के रूप में अपने साथ जोड़ा है।

Q2. डिजिटल प्रौद्योगिकी समाधानों के संबंध में भारत और किन देशो के साथ समझौता ज्ञापन को मंजूरी दे दी है?

(ए) अफ्रीका, जापान और चीन तथा बांग्लादेश

(बी) फ़्रांस, सिएरा लियॉन और थाईलैंड तथा नेपाल

(सी) रूस, अफ्रीका और इंडोनेशिया तथा थाईलैंड

(डी)  आर्मेनिया, सिएरा लियॉन और एंटीगुआ तथा बारबूडा

उत्तर:- . आर्मेनिया, सिएरा लियॉन और एंटीगुआ तथा बारबूडा : केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने डिजिटल प्रौद्योगिकी समाधानों के संबंध में भारत और आर्मेनिया, सिएरा लियॉन और एंटीगुआ तथा बारबूडा देशो के साथ समझौता ज्ञापन को मंजूरी दे दी है।

Q3. आस्टेलिया में नया भारतीय उच्चायुक्त किसे नियुक्त किया गया है?

(ए) गोपाल बागले

(बी) सर्वेश बागले

(सी) सुमित बागले

(डी) आशीष बागले

उत्तर:-  गोपाल बागले: श्रीलंका देश में भारत के उच्चायुक्त गोपाल बागले को हाल ही में आस्टेलिया में नया भारतीय उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है।

Q4. किसे बंगलादेश का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है?

(ए) अजगर हसन

(बी) ओबैदुल हसन

(सी) अबुल हसन

(डी)  सोइब हसन

उत्तर:-  ओबैदुल हसन: बंगलादेश गणराज्य के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने 13 सितम्बर 2023 को सर्वोच्च न्यायलय के अपीलीय प्रभाग के न्यायाधीश ओबैदुल हसन को देश का नया मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया।

Q5. उज्ज्वला योजना के विस्तार के लिए कितने करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है?

(ए) 1650 करोड़

(बी) 1950 करोड़

(सी) 1150 करोड़

(डी)  1620 करोड़

उत्तर:- . 1650 करोड़ : केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला स्कीम के विस्तार के लिए 1650 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है जिससे अगले तीन वर्षो में 75 लाख नये रसोई गैस – एलपीजी कनेक्शन दिये जाएगें।

Q6. किस कंपनी ने इसरो और इन-स्पेस के साथ स्पेस-टेक इनोवेशंस में मदद करने के लिए एक रणनीतिक समझौता किया है?

(ए)  अमेज़न वेब सर्विसेज

(बी) ट्विटर वेब सर्विसेज

(सी) वालमार्ट वेब सर्विसेज

(डी)  फ्लिप्कार्ट वेब सर्विसेज

उत्तर:-  अमेज़न वेब सर्विसेज: अमेज़न वेब सर्विसेज (एडब्लूएस) इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने क्लाउड कंप्यूटिंग द्वारा स्पेस-टेक इनोवेशंस में सहायता करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन एवं प्राधिकरण केंद्र (इन-स्पेस) के साथ एक रणनीतिक समझौता किया है।

Q7. कौन भारतीय सबसे तेज गति से 150 विकेट के आंकड़े को छूने वाले भारतीय स्पिनर बन गए हैं?

(ए)  याजुवेंद्र चहल

(बी) राहुल द्रविड़

(सी) दिनेश कार्तिक

(डी)  कुलदीप यादव

उत्तर:- . कुलदीप यादव -  भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर बन गए हैं. अब 88 वनडे मैचों में कुलदीप के नाम 25.64 की औसत से 150 विकेट हैं. कुलदीप का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 6/25 है. उन्होंने वनडे में भारत के लिए सात बार चार विकेट और दो बार पांच विकेट लिए हैं.  

Q8. किस देश ने हाल ही में अपनी दूसरी बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की है?

(ए) ऑस्ट्रेलिया

(बी) जापान

(सी) चीन

(डी) उत्तर कोरिया

उत्तर:-  उत्तर कोरिया: उत्तर कोरिया ने अपनी दूसरी बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की है। जापान तट रक्षक ने रक्षा मंत्रालय का हवाला देते हुए 13 सितम्बर 2023 को जानकारी दी।

Q9. किस राज्य में संयुक्त अभ्यास ‘गांडीव-5’ को अंजाम दिया गया है?

(ए)  बिहार

(बी) कर्णाटक

(सी) उत्तर प्रदेश

(डी)  राजस्थान

उत्तर:-  उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश राज्य की राजधानी लखनऊ में पुलिस और एनएसजी ने आतंकी घटनाओं के प्रति अपनी तैयारियों को और पुख्ता करने के 10. इरादे से 13 सितम्बर 2023 को संयुक्त अभ्यास ‘गांडीव-5’ को अंजाम दिया।

(ए)  अमेरिकन एक्सप्रेस

(बी) अमेज़न एक्सप्रेस

(सी) भारत एक्सप्रेस

(डी)  जापान एक्सप्रेस

उत्तर:- अमेरिकन एक्सप्रेस: अमेरिकन एक्सप्रेस ने अधिक से अधिक ग्राहकों तक पहुंचने में छोटे व्यापारियों को सहयोग की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए भारत देश में अपना हाइपर लोकल प्लेटफॉर्म ‘ऑफर्स नेक्स्ट डोर’ लॉन्च किया है।

11. एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज कौन बन गए हैं?

(ए) कुलदीप यादव

(बी) रवींद्र जड़ेजा

(सी) जसप्रीत बुमरा

(डी) मोहम्मद सिराज

उत्तर:- (बी) रवींद्र जड़ेजा -  भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जड़ेजा ने एशिया कप 2023 में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। जाडेजा एशिया कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय गेंदबाज इरफान पठान को पीछे छोड़ दिया है। एशिया कप के वनडे फॉर्मेट की बात करें तो सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के दिग्गज पूर्व खिलाड़ी मुथैया मुरलीधरन (30 विकेट) के नाम है. एशिया कप में रवींद्र जड़ेजा ने 24 विकेट लिए हैं.  

12. ओडिशा सरकार ने आगामी एशियाई खेलों में भाग लेने वाले राज्य के एथलीटों को कितने रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करने की घोषणा की है?

(ए) 10 लाख

(बी) 20 लाख

(सी) 30 लाख

(डी) 40 लाख

उत्तर:- (ए) 10 लाख -  ओडिशा सरकार ने चीन के हांगझू में आगामी एशियाई खेलों में भाग लेने वाले राज्य के 13 एथलीटों में से प्रत्येक के लिए 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की है। इसका मकसद 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक होने वाले खेलों के लिए ट्रेनिंग में मदद करना है.      

13. किस विमान निर्माता ने भारतीय वायु सेना को C295 परिवहन विमान की डिलीवरी शुरू कर दी है?

(ए) लॉकहीड मार्टिन

(बी) एयरबस

(सी) डसॉल्ट एविएशन

(डी) बोइंग

उत्तर:-  (बी) एयरबस -  एयरबस डिफेंस एंड स्पेस ने बुधवार को 56 C295 परिवहन विमानों में से पहला विमान भारतीय वायु सेना को सौंप दिया, जिससे 21,935 करोड़ रुपये की परियोजना के तहत विमान की डिलीवरी शुरू हो गई। यह विमान वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी को स्पेन के शहर सेविले में सौंपा गया.    

14. G20 सतत वित्त कार्य समूह की बैठक कहाँ आयोजित की जा रही है?

(ए) वाराणसी

(बी) जयपुर

(सी)पटना

(डी)नैनीताल

उत्तर:- (ए) वाराणसी -  जी20 सस्टेनेबल फाइनेंस वर्किंग ग्रुप की बैठक वाराणसी में आयोजित की जा रही है। इस बैठक में 20 देशों के 80 प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं. इस बैठक के लिए तीन प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की रूपरेखा तैयार की गई है. हाल ही में दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में अफ़्रीकी संघ को नये सदस्य के रूप में समूह में शामिल किया गया है।

15. 5वीं राष्ट्रीय व्हीलचेयर रग्बी चैम्पियनशिप 2023 किसने जीती?

(ए) महाराष्ट्र

(बी) राजस्थान

(सी) उत्तर प्रदेश

(डी) बिहार

उत्तर:- (ए) महाराष्ट्र - महाराष्ट्र ने कर्नाटक पर 31-10 के अंतिम स्कोर के साथ शानदार जीत के साथ 5वीं राष्ट्रीय व्हीलचेयर रग्बी चैम्पियनशिप 2023 जीती। 5वीं राष्ट्रीय व्हीलचेयर रग्बी चैम्पियनशिप 2023 का आयोजन भारत में रग्बी की शासी निकाय, द इंडियन रग्बी फुटबॉल यूनियन द्वारा किया गया था। इस प्रतियोगिता में बिहार की टीम तीसरे स्थान पर रही.

Previous
Next Post »

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े - Read important one liner questions and answers in today's general knowledge.

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े प्रश्न – रेटिना पर बनने वाला प्रतिबिम्ब होता है? उत्तर- वास्तविक, उल्टा तथा वस्त...