आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 13 September-2023– Current Affairs Questions And Answer

आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –13  September-2023– Current Affairs Questions And Answer

Q1.  किस बॉलीबुड अभिनेत्री को ‘एतिहाद एयरवेज’ ने अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाने की आज घोषणा की है?

(ए) स्मृति ईरानी

(बी)  कैटरीना कैफ

(सी) नीतू सिंह

(डी) लारा दत्त

उत्तर:- कैटरीना कैफ : संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की एयरलाइन एतिहाद एयरवेज ने भारतीय अभिनेत्री कैटरीना कैफ को अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की।

Q2.वर्ष 2021-22 का ‘पादप जीनोम संरक्षक किसान सम्मान’ किसे सम्मानित किया गया है?

(ए) श्रीमती लहरी बाई

(बी)  श्रीमती लक्ष्मी बाई

(सी)  श्रीमती सुनीता बाई

(डी)  श्रीमती अनीता बाई

उत्तर:-  श्रीमती लहरी बाई : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने प्रदेश के डिंडोरी की कृषक श्रीमती लहरी बाई को श्री अन्न प्रजातियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए साल 2021-22 का ‘पादप जीनोम संरक्षक किसान सम्मान’ प्रदान किया वे उन्हें सम्मानित किया है।

Q3. कर्नाटक उच्च न्यायालय में दो स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किए है?

(ए) अमित शाह

(बी)  द्रौपदी मुर्मू

(सी) ममता बनर्जी

(डी) अशोक गहलोत

उत्तर:- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू : देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के 2 अतिरिक्त न्यायाधीशों को पदोन्नत कर स्थायी न्यायाधीश के पद पर नियुक्त किया है।

Q4. वर्ष 2022 के लिए कितने वैज्ञानिक को शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया है?

(ए) 12

(बी)  14

(सी) 18

(डी) 17

उत्तर:-  12: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए स्थापित शांति स्वारूप भटनागर पुरस्कार के अंतरर्गत साल 2022 के लिए 12 वैज्ञानिकों को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

Q5. राष्ट्रमंडल खेल की कांस्य पदक विजेता गायत्री गोपीचंद किस खेल से सम्बन्ध रखती है?

(ए) तीरंदाजी

(बी)  बॉक्सिंग

(सी) कबड्डी

(डी) बैडमिंटन

उत्तर:- बैडमिंटन : राष्ट्रमंडल खेल की कांस्य पदक विजेता और विश्व की 17वें नंबर की गायत्री गोपीचंद और त्रिशा जॉली की भारतीय जोड़ी ने हांगकांग ओपन बैडमिंटन 2023 में 12 सितम्बर 2023 को जीत के साथ अपने अभियान का आग़ाज़ किया।

Q6. किस राज्य में पहला सहकारिता विश्वविद्यालय शुरू किया जएगा?

(ए) गुजरात

(बी)  चंडीगड़

(सी) भोपाल

(डी) मध्यप्रदेश

उत्तर:- मध्यप्रदेश: मध्यप्रदेश के सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया के एक बयान में उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में पहला सहकारिता विश्वविद्यालय शुरू होगा।

Q7.कौन 14 सितम्बर को बीना रिफाइनरी में इथिलीन क्रैकर परियोजना का शिलान्यास करेंगे?

(ए) अमित शाह

(बी)  नरेन्द्र मोदी

(सी) किरण रिजजू

(डी) अनिल बेजल

उत्तर:- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी: जानकारी के अनुसार, यह अत्याधुनिक फ़ीड क्रैकर इकाई 1200 के.टी.पी.ए पॉली इथिलीन और पॉली प्रोपलीन का उत्पादन करेगी

Q8.  झींगा किसान सम्मेलन-2023 के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किस राज्य में 14 सितम्बर 20223 को किया जाएगा?

(ए) महाराष्ट्र

(बी)  गोवा

(सी)  गुजरात

(डी) उत्तर प्रदेश

उत्तर:-  गुजरात : केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला 14 सितंबर 2023 को गुजरात राज्य में नवसारी में झींगा किसान सम्मेलन-2023 के दूसरे संस्करण का उद्घाटन करेंगे।

9 . किस खिलाड़ी ने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 13000 रन पूरे किये हैं?

(ए) बाबर आज़म

(बी) स्टीव स्मिथ

(सी) विराट कोहली

(डी) डेविड वार्नर

उत्तर:-  (सी) विराट कोहली - भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 13000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. कोहली ने यह मुकाम महज 267 पारियों में हासिल किया. कोहली 13,000 वनडे रन बनाने वाले दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बन गये हैं. इसके साथ ही विराट कोहली ने अपना 47वां वनडे शतक भी लगाया. कोहली सचिन के वनडे शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी करने से सिर्फ दो शतक दूर हैं। इससे पहले सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, सनथ जयसूर्या और महेला जयवर्धने यह मुकाम हासिल कर चुके हैं.    

10 . दुनिया का सबसे ऊंचा लड़ाकू हवाई क्षेत्र कहाँ विकसित किया जा रहा है?

(ए) श्रीनगर

(बी) बाकू

(सी) काठमांडू

(डी) लद्दाख

उत्तर:- (डी) लद्दाख - भारत लद्दाख के न्योमा में दुनिया का सबसे ऊंचा लड़ाकू हवाई क्षेत्र बना रहा है। सीमा सड़क संगठन द्वारा तैयार किया जा रहा यह हवाई क्षेत्र पूर्वी लद्दाख में स्थित है, जो चीन से मुकाबले के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है। यह प्रोजेक्ट 218 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू के सांबा में 90 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शुभारंभ किया।

11 . नई दिल्ली में 'वन वीक वन लैब' कार्यक्रम किसने लॉन्च किया?

(ए)राजनाथ सिंह

(बी) एस जय शंकर

(सी) डॉ. जीतेन्द्र सिंह

(डी) अनुराग ठाकुर

उत्तर:- (सी) डॉ. जीतेन्द्र सिंह -  विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में वन वीक वन लैब कार्यक्रम लॉन्च किया। इस कार्यक्रम के तहत देश भर में फैली 37 वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद प्रयोगशालाओं की उपलब्धियों का प्रदर्शन किया जाएगा।    

12 . एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने ग्रीन हाइड्रोजन प्रोजेक्ट के लिए किसके साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?

(ए) नायरा एनर्जी

(बी) टाटा ग्रीन

(सी) अदानी ग्रीन

(डी) इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- (ए) नायरा एनर्जी -एनटीपीसी लिमिटेड की सहायक कंपनी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने डाउनस्ट्रीम ऊर्जा कंपनी नायरा एनर्जी के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते का उद्देश्य हरित हाइड्रोजन और हरित ऊर्जा क्षेत्र में अवसरों का पता लगाना है। यह समझौता पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप है। नायरा एनर्जी एक अंतरराष्ट्रीय डाउनस्ट्रीम कंपनी है जिसके पास हाइड्रोकार्बन की रिफाइनिंग से लेकर रिटेल तक की मजबूत क्षमताएं हैं।

13 .  इंडोनेशिया मास्टर्स 2023 में पुरुष एकल का खिताब किस खिलाड़ी ने जीता?

(ए) किरण जॉर्ज

(बी) लक्ष्य सेन

(सी) कू ताकाहाशी

(डी) प्रियांशु रावत

उत्तर:- (ए) किरण जॉर्ज -  भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किरण जॉर्ज ने इंडोनेशिया मास्टर्स 2023 में पुरुष एकल का खिताब जीत लिया है। बैडमिंटन रैंकिंग में 50वें स्थान पर मौजूद किरण जॉर्ज ने जापान के कू ताकाहाशी को हराया। किरण जॉर्ज ने पिछले साल फाइनल में प्रियांशु रावत को हराकर ओडिशा ओपन का खिताब जीता था। किरण जॉर्ज इंडोनेशिया मास्टर्स 2023 के फाइनल में पहुंचने वाले एकमात्र भारतीय थे।

14 .डेटा-संचालित नवाचार को बढ़ावा देने के लिए नाबार्ड ने किसके साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?

(ए) नीति आयोग

(बी) सी-डैक

(सी) मेटा

(डी) यूएनडीपी इंडिया

उत्तर:-  (डी) यूएनडीपी भारत -  नाबार्ड ने कृषि में डेटा-संचालित नवाचार को बढ़ावा देने के लिए यूएनडीपी इंडिया के साथ साझेदारी की है। नाबार्ड और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) ने एक संयुक्त बयान में इसकी घोषणा की. इसका उद्देश्य ओपन-सोर्स डेटा साझा करके छोटे किसानों की आजीविका में सुधार करना है। नाबार्ड भारत में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों और शीर्ष सहकारी बैंकों के समग्र विनियमन के लिए एक शीर्ष निकाय है। इसकी स्थापना 1982 में हुई थी.    

15 . वनडे क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले इंग्लैंड के तीसरे स्पिनर कौन बन गए हैं?

(ए) आदिल रशीद

(बी) एडम ज़म्पा

(सी) मोईन अली

(डी) सैम कुरेन

उत्तर:-  (सी) मोईन अली -  इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली वनडे क्रिकेट में 100 विकेट पूरे करने वाले इंग्लैंड के तीसरे स्पिनर बन गए हैं. मोईन ने साउथेम्प्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड के दूसरे वनडे के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। मोईन अली ने वनडे में 49.20 की औसत से 101 विकेट लिए हैं. 194 मैचों में 269 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन इंग्लैंड के अब तक के सबसे सफल वनडे गेंदबाज हैं.  

Previous
Next Post »

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े - Read important one liner questions and answers in today's general knowledge.

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े प्रश्न – रेटिना पर बनने वाला प्रतिबिम्ब होता है? उत्तर- वास्तविक, उल्टा तथा वस्त...