आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 12 September-2023– Current Affairs Questions And Answer

 आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 12 September-2023– Current Affairs Questions And Answer

Q1. किस बॉलीवुड लेखक, गीतकार और कवि को डॉक्टर ऑफ लिटरेचर की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है?

(ए) अमिताभ बच्चन

(बी) अक्षय कुमार

(सी) जावेद अख्तर

(डी)  किशोर दत्त

उत्तर:-  जावेद अख्तर: बॉलीवुड फिल्म के लेखक, गीतकार और कवि जावेद अख्तर को लंदन यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ ओरिएंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज की तरफ से डॉक्टर ऑफ लिटरेचर की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है।

Q2. किस अमेरिका खिलाड़ी ने यूएस ओपन के महिला सिंगल्स का खिताब जीत इतिहास रचा?

(ए) सोफ़िया केनिन

(बी) कोको गॉफ

(सी) मिर्रा अन्द्रेवे

(डी)  करोलिना मुचोवा

उत्तर:- कोको गॉफ: अमेरिका की 19 वर्षीय कोको गॉफ (Coco Gauff) ने फाइनल में बेलारूस की अरीना सबालेंका हराकर यूएस ओपन के महिला सिंगल्स का खिताब जीत लिया है।

Q3. एशियाई खेलों में किसे भारतीय खिलाड़ी को भारतीय पुरूष क्रिकेट टीम के प्रमुख कोच के रूप में नियुक्त किया गया है?

(ए) राहुल द्रविड़

(बी) विराट कोहली

(सी)  युजुवेंद्र चहल

(डी)  वीवीएस लक्ष्मण

उत्तर:- वीवीएस लक्ष्मण: भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण एशियाई खेलों में भारतीय पुरूष क्रिकेट टीम के प्रमुख कोच नियुक्त किये गये है जबकि ऋषिकेश कानितकर को महिला क्रिकेट टीम के कोच की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

Q4.किस खलाड़ी ने अपना चौथा अमेरिकी ओपन और रिकॉर्ड 24वां ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीता?

(ए) नोवाक जोकोविच

(बी) चर्लोस केनिन

(सी)  नोवाक जोकोविच

(डी)  फ्रांसिस टिअफो

उत्तर:-  नोवाक जोकोविच: नोवाक जोकोविच ने 10 सितम्बर 2023 को फाइनल में डेनियल मेदवेदेव को सीधे सेटों में हराकर अपना चौथा अमेरिकी ओपन और रिकॉर्ड 24वां ग्रैंड स्लैम एकल खिताब हासिल किया है।

Q5. रिलायंस रिटेल वेंचर्स में केके आर कितने करोड़ का निवेश करेगी?

(ए) 2,069.50 करोड़ रुपये

(बी) 7,069.50 करोड़ रुपये

(सी)  6,069.50 करोड़ रुपये

(डी)  1,069.50 करोड़ रुपये

उत्तर:-  2,069.50 करोड़ रुपये: देश की सबसे बड़ी निजी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) में वैश्विक निवेश फर्म केकेआर 2,069.50 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

Q6. किन दो देशो के बिच हाल ही में बुनियादी ढांचे और उपग्रह सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर हुए है?

(ए) बंगलादेश और पाकिस्तान

(बी) बंगलादेश और फ्रांस

(सी)  बंगलादेश और जापान

(डी)  बंगलादेश और अमेरिका

उत्तर:-  बंगलादेश और फ्रांस : बंगलादेश और फ्रांस ने बुनियादी ढांचे और उपग्रह सहित अनेको क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए 11 सितम्बर 2023 को दो समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

Q7. 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक किस राज्य में आयुष्मान भवःकार्यक्रम चलाया जाएगा?

(ए) केरल

(बी)उत्तराखंड

(सी)  दिल्ली

(डी)  पंजाब

उत्तर:- उत्तराखंड : केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा पूरे देश में सभी व्यक्तियों तक सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं को पहुंचाने के लिए 13 सितंबर 2023 को ‘आयुष्मान भवः’ कार्यक्रम लॉन्च होगा। उत्तराखंड में यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2023 तक चलाया जाएगा।

8. वर्ष 2022 के शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार के लिए कितने वैज्ञानिकों का चयन किया गया है?

(ए) 10

(बी)11

(सी) 12

(डी) 13

उत्तर:- (सी) 12 -  वर्ष 2022 के शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार के लिए 12 वैज्ञानिकों का चयन किया गया है। शांति स्वरूप भटनागर विज्ञान के क्षेत्र में शीर्ष वार्षिक पुरस्कार है। 12 वैज्ञानिकों को सात श्रेणियों में पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। डॉ.एन. सीएसआईआर के महानिदेशक कलैसेल्वी ने केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में वर्ष 2022 के पुरस्कारों की घोषणा की। सीएसआईआर के पहले निदेशक शांति स्वरूप भटनागर के नाम पर यह पुरस्कार सात वैज्ञानिक विषयों - भौतिकी, जीव विज्ञान, इंजीनियरिंग, गणित, चिकित्सा, रसायन विज्ञान और पृथ्वी विज्ञान में दिए जाते हैं।

9. यूएस ओपन 2023 महिला एकल का खिताब किसने जीता?

(ए) अरीना सबालेंका

(बी) एरिन राउटलिफ़

(सी) कोको गौफ

(डी) गैब्रिएला डाब्रोवस्की

उत्तर:-  (सी) कोको गौफ -  19 वर्षीय अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ ने यूएस ओपन 2023 महिला एकल का खिताब जीत लिया है। उन्होंने फाइनल में बेलारूस की आर्यना सबालेंका को हराकर यह खिताब जीता। गॉफ का यह पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है। पहला सेट हारने के बाद उन्होंने शानदार वापसी की और फाइनल जीत लिया.

10.  SAFF U-16 चैंपियनशिप 2023 का खिताब किस टीम ने जीता?

(ए) भारत

(बी) बांग्लादेश

(सी) भूटान

(डी) पाकिस्तान

उत्तर:-  (ए) भारत -  भारत की अंडर-16 फुटबॉल टीम ने फाइनल में बांग्लादेश को 2-0 से हराकर SAFF U-16 चैंपियनशिप 2023 का खिताब जीत लिया है। टूर्नामेंट का फाइनल भूटान के थिम्पू के चांगलिमिथांग स्टेडियम में आयोजित किया गया था। भारत के सूरज सिंह को SAFF U16 चैम्पियनशिप के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के रूप में सम्मानित किया गया।    

11.नई दिल्ली G20 शिखर सम्मेलन के दौरान किस संघ को स्थायी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है?

(ए) आसियान

(बी) अफ्रीकी संघ

(सी) सार्क

(डी) ओपेक

उत्तर:-  (बी) अफ्रीकी संघ - भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित G20 शिखर सम्मेलन में अफ्रीकी संघ को नए स्थायी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इसके साथ ही अब इस समूह में 19 देश और दो संघ (यूरोपीय संघ और अफ्रीकी संघ) हो गये हैं. अफ़्रीकी संघ के अध्यक्ष अज़ाली असौमानी ने सम्मेलन में भाग लिया और सदस्यता ली। अफ़्रीकी संघ एक महाद्वीपीय संघ है जिसमें अफ़्रीकी महाद्वीप के 55 देश शामिल हैं। इसकी स्थापना 1999 में हुई थी.    

12. नई दिल्ली G20 शिखर सम्मेलन के दौरान भारत ने किस देश को G20 की अध्यक्षता सौंपी है?

(ए) इंडोनेशिया

(बी) यूएसए

(सी) जापान

(डी) ब्राजील

उत्तर:- (डी) ब्राजील -  नई दिल्ली जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने ब्राजील को जी20 के अगले अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है. पीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा को राष्ट्रपति पद की औपचारिक जिम्मेदारी सौंपी और हरसंभव मदद का वादा किया. पिछले साल 1 दिसंबर को भारत ने जी-20 की अध्यक्षता इंडोनेशिया से ली थी, जो उस समय अध्यक्ष था। भारत 30 नवंबर तक G20 का अध्यक्ष रहेगा. 

13. एशियाई तट रक्षक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक कहाँ आयोजित की गई थी?

(ए) इस्तांबुल

(बी) मुंबई

(सी) जकार्ता

(डी) तेहरान

उत्तर:-  (ए) इस्तांबुल -  एशियाई तट रक्षक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक तुर्की के इस्तांबुल में आयोजित की गई। इस बैठक में भारतीय तटरक्षक महानिदेशक राकेश पाल के नेतृत्व में चार सदस्यीय आईसीजी प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया। इसका अंतिम संस्करण वर्ष 2022 में नई दिल्ली में आयोजित किया गया था।

 14. यूएस ओपन 2023 पुरुष एकल खिताब जीतने वाले नोवाक जोकोविच किस देश के खिलाड़ी हैं?

(ए) सर्बिया

(बी) स्पेन

(सी) बेलारूस

(डी) जॉर्जिया

उत्तर:-  (ए) सर्बिया -  सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने फ्लशिंग मीडोज, न्यूयॉर्क में फाइनल में डेनियल मेदवेदेव को हराकर अपना चौथा यूएस ओपन पुरुष एकल खिताब जीता। यह उनका 24वां ग्रैंड स्लैम खिताब था। जोकोविच ने 2008 ऑस्ट्रेलियन ओपन में फ्रांस के जो-विलफ्रेड सोंगा को 4-6, 6-4, 6-3, 7-6(2) से हराकर अपना पहला बड़ा खिताब जीता। पुरुष युगल का खिताब राजीव राम (अमेरिका) और जो सैलिसबरी (यूके) ने जीता।

Previous
Next Post »

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े - Read important one liner questions and answers in today's general knowledge.

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े प्रश्न – रेटिना पर बनने वाला प्रतिबिम्ब होता है? उत्तर- वास्तविक, उल्टा तथा वस्त...