आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –06 September-2023– Current Affairs Questions And Answer
1. किस भारतीय को इंटरनेशनल ईस्पोर्ट्स फेडरेशन का सदस्य चुना गया है?
(ए) लोकेश सूजी
(बी) कपिल देव
(सी) अभिषेक सिन्हा
(डी) अभिनव बिंद्रा
उत्तर:- (ए) लोकेश सूजी - इंटरनेशनल ईस्पोर्ट्स फेडरेशन (आईईएसएफ) की आम सभा ने ईस्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (ईएसएफआई) के निदेशक और एशियन ईस्पोर्ट्स फेडरेशन (एईएसएफ) के उपाध्यक्ष लोकेश सूजी को तीन साल के कार्यकाल के लिए अपनी सदस्यता समिति के लिए चुना है। इंटरनेशनल ईस्पोर्ट्स फेडरेशन की स्थापना 2008 में हुई थी, इसका उद्देश्य ईस्पोर्ट्स को बढ़ावा देना है।
2. भारत के पहले AI-संचालित एंटी-ड्रोन सिस्टम को क्या नाम दिया गया है?
(ए) प्रखर
(बी) चेतक
(सी) इंद्रजाल
(डी) गगनयान
उत्तर:- (सी) इंद्रजाल - हैदराबाद स्थित रोबोटिक्स फर्म (ग्रेन रोबोटिक्स) ने इंद्रजाल नामक एक अत्याधुनिक एआई-संचालित एंटी-ड्रोन सिस्टम का अनावरण किया है। यह प्रणाली न केवल परमाणु प्रतिष्ठानों, तेल क्षेत्रों जैसे महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की रक्षा कर सकती है, बल्कि पूरे शहरों को किसी भी प्रकार के ड्रोन से भी बचा सकती है। इंद्रजाल को 4,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में सभी प्रकार के ड्रोन से बचाव के लिए बनाया गया है।
3. जम्मू विश्वविद्यालय में अपनी तरह के पहले सामुदायिक रेडियो का उद्घाटन किसने किया?
(ए) अमित शाह
(बी)मनोज सिन्हा
(सी) स्मृति ईरानी
(डी) अनुराग ठाकुर
उत्तर:-(बी)मनोज सिन्हा - जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू विश्वविद्यालय के 54वें स्थापना दिवस पर केंद्र शासित प्रदेश में अपनी तरह के पहले सामुदायिक रेडियो का उद्घाटन किया। गौरतलब है कि यूटी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के कार्यान्वयन के लिए यूजीसी द्वारा जम्मू विश्वविद्यालय को नोडल विश्वविद्यालय घोषित किया गया है।
4. ब्रिस ओलिगुई न्गुएमा ने किस देश के अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है?
(ए) केन्या
(बी) ब्राजील
(सी) मंगोलिया
(डी) गैबॉन
उत्तर:-(डी) गैबॉन - गैबॉन के सैन्य नेता ब्राइस ओलिगुई न्गुएमा ने देश के अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है। हाल ही में गैबॉन के जनरल न्गुएमा के नेतृत्व में सैन्य अधिकारियों ने गैबॉन के राष्ट्रपति अली बोंगो को अपदस्थ कर सत्ता पर कब्ज़ा कर लिया। गैबॉन अटलांटिक तट के किनारे स्थित एक मध्य अफ़्रीकी देश है। इसकी राजधानी 'लिब्रेविले' है।
5. भारत में शिक्षक दिवस कब मनाया जाता है?
(ए) 04 सितम्बर
(बी) 05 सितम्बर
(सी) 06 सितम्बर
(डी) 05 अक्टूबर
उत्तर:- (बी) 05 सितम्बर - भारत में हर साल 05 सितंबर को शिक्षाविद् और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई जाती है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 75 चयनित पुरस्कार विजेताओं को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 प्रदान किए। इस वर्ष 50 स्कूली शिक्षकों, उच्च शिक्षा के 13 शिक्षकों और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के 12 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
6. भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड ने नवीकरणीय ऊर्जा के विकास के लिए किस बैंक के साथ समझौता किया है?
(ए) भारतीय स्टेट बैंक
(बी) यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
(सी) पंजाब नेशनल बैंक
(डी) बंधन बैंक
उत्तर:- (बी) यूनियन बैंक ऑफ इंडिया - भारत में नवीकरणीय ऊर्जा के विकास में तेजी लाने के लिए, भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (आईआरईडीए) ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड की स्थापना वर्ष 1987 में भारत सरकार के अधीन एक मिनी रत्न कंपनी के रूप में की गई थी।
7. किसने जम्मू विश्वविद्यालय के पहले सामुदायिक रेडियो स्टेशन 91.2 एफएम – ध्वनि जेयू का उद्घाटन किया है?
अमित सिन्हा
मनोज सिन्हा
कृति सिन्हा
अशोक गहलोत
उत्तर:- मनोज सिन्हा: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 5 सितम्बर 2023 को जम्मू विश्वविद्यालय के पहले सामुदायिक रेडियो स्टेशन 91.2 एफएम – ध्वनि जेयू का उद्घाटन किया।
8. कौन भारतीय खिलाडी टाटा स्टील इंडिया रैपिड और ब्लिट्ज इंटरनेशनल शतरंज में उपविजेता रही?
हरिका द्रोनावली
एना मुज्य्चुक
तानिया सचदेव
कोनेरू हम्पी
उत्तर:- कोनेरू हम्पी : टाटा स्टील इंडिया रैपिड और ब्लिट्ज इंटरनेशनल शतरंज में ब्लिट्ज़ टूर्नामेंट का खिताब वर्तमान विश्व चैम्पियन में चीन देश की जू वेंजून विजेता रही जबकि भारत की तरफ से शीर्ष खिलाड़ी कोनेरु हम्पी उपविजेता रही।
9. दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट बल्लेबाज़ जिन्होंने वनडे क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा की.
क्विंटन डिकॉक
सश हर्ली
तेम्बा बवुमा
काइल मयेर्स
उत्तर:- क्विंटन डिकॉक : दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज़ क्विंटन डिकॉक ने हाल ही में घोषणा की है की दिवसीय विश्व कप के बाद सन्यास लेंगे।
10. पावर फाइनेंस कार्पोरेशन (पीएफसी) और किस कंपनी के बीच हाल ही में 1229 करोड़ रुपये के सावधि ऋण के समझौते पर हस्ताक्षर किए गए?
दिल्ली पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड
मुंबई पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड
असम पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड
कर्णाटक पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड
उत्तर:-असम पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (एपीएल) : पावर फाइनेंस कार्पोरेशन (पीएफसी) और असम पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (एपीएल) के बीच हाल ही में 1229 करोड़ रुपये के सावधि ऋण के समझौते पर हस्ताक्षर किए गए है।
11. जल मिशन योजना के ‘हर घर नल से जल’ पहुंचाने के तहत अब तक कितने परिवारों को नल कनेक्शन से जोड़ा गया है?
18 करोड़
13 करोड़
13 हजार
13 लाख
उत्तर:-13 करोड़ : जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत हाल ही में कहा है कि जल मिशन योजना के ‘हर घर नल से जल’ पहुंचाने के तहत रिकॉर्ड कायम करते हुए करीबन 13 करोड़ परिवारों को नल कनेक्शन से जोड़ा गया है।
12. शिक्षक राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 में कुल कितने शिक्षको को सम्मानित किया गया है?
75
85
35
65
उत्तर:-75 : 5 सितम्बर 2023 को नई दिल्ली के विज्ञानं भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने National Awards to Teachers 2023 के लिए 75 National Award for Teachers 2023 से नवाजा है.
13. 5 सितम्बर को निम्न में से कौनसा दिवस मनाया गया?
अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस
अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस
अंतर्राष्ट्रीय कुपोषण दिवस
अंतर्राष्ट्रीय मतदाता दिवस
उत्तर:- अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस: अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस हर वर्ष 5 सितम्बर को मनाया जाता है इस दिन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय, राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर व्यक्तियों, धर्मार्थ, परोपकारी और स्वयंसेवी संगठनों के लिए विश्व भर में चैरिटी/दान से संबंधित गतिविधियों के लिए जागरूकता बढ़ाना और एक साझा मंच प्रदान करना है।
