आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –05 September-2023– Current Affairs Questions And Answer

 

आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –05 September-2023– Current Affairs Questions And Answer

Q1. उद्यमिता विकास के क्षेत्र में सहयोग के लिए शिक्षा मंत्रालय, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने किस बहुराष्ट्रीय कंपनी के साथ साझेदारी की है?

(ए)  गूगल

(बी) मेटा

(सी) ट्विटर

(डी) रेडिट

उत्तर:-  मेटा (पूर्व में फेसबुक): केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हाल ही में उद्यमियों की मदद और उद्यमिता विकास के क्षेत्र में सहयोग एवं बढ़ावा देने के लिए शिक्षा मंत्रालय, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय और मेटा (पूर्व में फेसबुक) के बीच तीन वर्ष की साझेदारी की है.

Q2. किस पावर लिमिटेड कंपनी ने नियोसिम इंडस्ट्री से सौर ऊर्जा परियोजना का ठेका लिया है?

(ए)  टीपीआरईएल

(बी) अजुरा पॉवर

(सी) सिज़ोन

(डी) अदानी ग्रीन पॉवर

उत्तर:-  टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (TPREL): टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (TPREL) ने 4 सितम्बर 2023 को बताया कि उसे नियोसिम इंडस्ट्री लिमिटेड से महाराष्ट्र राज्य में 26 मेगावाट क्षमता के कैप्टिव सौर बिजलीघर के निर्माण का ठेका मिला।

Q3. हाल ही में किसे इंटरनेशनल ज्योतिषाचार्य व वास्तुकार के सम्मान पत्र और मोमेंटो से सम्मानित किया गया?

(ए) ज्योतिषाचार्य गुरभेज सिंह ढिल्लों

(बी) ज्योतिषाचार्य खेरभेज सिंह ढिल्लों

(सी) ज्योतिषाचार्य धूरभेज सिंह ढिल्लों

(डी) ज्योतिषाचार्य सुरभेज सिंह ढिल्लों

उत्तर:-  ज्योतिषाचार्य गुरभेज सिंह ढिल्लों: 1 से 3 सितंबर 2023 तक मंसूरी में आयोजित अखिल भारतीय ज्योतिष सेमिनार में ज्योतिषाचार्य गुरभेज सिंह ढिल्लों को इंटरनेशनल ज्योतिषाचार्य व वास्तुकार के सम्मान पत्र और मोमेंटो से सम्मानित किया गया।

Q4. किस देश में ‘डिजिटल यात्रा दस्तावेज’ का परीक्षण किया जा रहा है?

(ए)  भारत

(बी) जापान

(सी) चीन

(डी) फिनलैंड

उत्तर:-  फिनलैंड: विश्व में पहली बार फिनलैंड में फिनलैंड में डिजिटल यात्रा दस्तावेज का परीक्षण किया जा रहा है।

Q5. किस प्रबंधन संस्थान को 17 वीं ई-पीएआरसीसी टीचिंग केस और सिमुलेशन कंपीटीशन में यूएस अवार्ड से नवाजा गया है?

(ए) एक्सएलआरआई जमशेदपुर

(बी) एक्सएलआरआई चेन्नई

(सी) एक्सएलआरआई दिल्ली

(डी) एक्सएलआरआई मद्रास

उत्तर:- एक्सएलआरआई जमशेदपुर: एक्सएलआरआई जमशेदपुर ने मैक्सवेल स्कूल ऑफ सिटिजनशिप एंड पब्लिक अफेयर्स, सिरैक्यूज़ यूनिवर्सिटी, न्यूयॉर्क, यूएस द्वारा आयोजित 17वां वार्षिक ई-पीएआरसीसी टीचिंग केस एंड सिमुलेशन प्रतियोगिता पुरस्कार, 2023 जीता लिया है।

Q6. खेल गांव रांची में आयोजित 14वीं राष्ट्रीय ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता सह द्वितीय भगवान बिरसा मुंडा ट्रॉफी 2023 में कौन चैंपियन बना है?

(ए) असम ओवरऑल

(बी) मुंबई ओवरऑल

(सी) झारखंड ओवरऑल

(डी) दिल्ली ओवरऑल

उत्तर:- झारखंड ओवरऑल : ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा ‘झारखंड ताइक्वांडो एसोसिएशन’ के तत्वाधान में खेल गांव रांची के ‘हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम’ में आयोजित 14वीं राष्ट्रीय ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता सह द्वितीय भगवान बिरसा मुंडा ट्रॉफी 2023 में मेजबान झारखंड ओवरऑल चैंपियन बनी।

 Q7.  इन्वेस्टर ग्लोबल समिट का आयोजन किस शहर में किया जाएगा?

(ए)पटना

(बी)देहरादून

(सी) जयपुर

(डी) वाराणसी

उत्तर:-  (बी) देहरादून - उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में इन्वेस्टर ग्लोबल समिट का लोगो और वेबसाइट लॉन्च की। इन्वेस्टर ग्लोबल समिट 8-9 दिसंबर, 2023 को देहरादून में आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन से विभिन्न क्षेत्रों में 2.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करने का लक्ष्य रखा गया है. ईज ऑफ डूइंग बिजनेस श्रेणी में उत्तराखंड शीर्ष उपलब्धि हासिल करने वालों में से एक है।

Q 8. हाल ही में ज़िम्बाब्वे के किस पूर्व क्रिकेटर का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया है?

(ए) बिल स्मिथ

(बी)रिक्की पोंटिंग

(सी) हीथ स्ट्रीक

(डी) जोनी स्य्मोंड

उत्तर:- हीथ स्ट्रीक: 49 वर्ष की उम्र में ज़िम्बाब्वे के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर हीथ स्ट्रीक का निधन हो गया है।

Q 9. चंद्रयान-3 की उल्टी गिनती की आवाज उठाने वाले वैज्ञानिक का निधन हो गया?

(ए) एन वलारामथी

(बी) वीआर ललितांबिका

(सी) मौमिता दत्ता`

(डी) टेसी थॉमस

उत्तर:-  (ए) एन वलारामथी -  श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) में हर लॉन्च मिशन की उल्टी गिनती को आवाज देने वाले वैज्ञानिक एन वलारमथी का चेन्नई में निधन हो गया है। उन्होंने 14 जुलाई को लॉन्च किए गए भारत के सफल चंद्रयान-3 मिशन को भी आवाज दी। यह उनकी आखिरी उलटी गिनती की आवाज थी. वलारमथी वर्ष 2012 में रिमोट सेंसिंग RISAT-1 परियोजना के निदेशक थे।

Q 10. सिंगापुर के नए राष्ट्रपति के रूप में किसे चुना गया है?

(ए) हलीमा याकूब

(बी) थरमन शन्मुगरत्नम

(सी) ली सीन लूंग

(डी) इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- (बी) थरमन शन्मुगरत्नम -  हाल ही में सिंगापुर में हुए राष्ट्रपति चुनाव में भारतवंशी थर्मन शनमुगरत्नम ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। वह देश के 9वें राष्ट्रपति होंगे. थुरमन ने चीनी मूल के दो प्रतिद्वंद्वियों को हराकर चुनाव जीता। इस चुनाव में उन्हें कुल 70.4% वोट मिले। वह हलीमा याकूब की जगह लेंगे. सिंगापुर दक्षिण पूर्व एशिया में एक द्वीप देश है।

Q 11. डूरंड कप 2023 का खिताब किस टीम ने जीता?

(ए) पूर्वी बंगाल

(बी) मोहम्मडन एससी

(सी) केरला ब्लास्टर्स

(डी) मोहन बागान सुपर जाइंट

उत्तर:- (डी) मोहन बागान सुपर जाइंट -  मोहन बागान सुपर जाइंट ने कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में ईस्ट बंगाल को 1-0 से हराकर डूरंड कप 2023 का खिताब जीता। मोहन बागान ने इससे पहले साल 2000 में डूरंड कप का खिताब जीता था। वह 2004, 2009 और 2019 में फाइनल में पहुंचे लेकिन खिताब नहीं जीत सके। डूरंड कप 2023 की शुरुआत 3 अगस्त को हुई थी, यह टूर्नामेंट का 132वां संस्करण था, जिसमें 24 टीमों ने हिस्सा लिया था.  

Q12.कोटक महिंद्रा बैंक के अंतरिम प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

(ए) उदय कोटक

(बी) यशस्वी सिन्हा

(सी) दीपक गुप्ता

(डी) राजीव कपूर

उत्तर:- (सी) दीपक गुप्ता -  दीपक गुप्ता को कोटक महिंद्रा बैंक का अंतरिम प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त किया गया है। कोटक महिंद्रा बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ उदय कोटक ने इस साल के अंत में अपना कार्यकाल समाप्त होने से पहले पद से इस्तीफा दे दिया। वर्तमान संयुक्त प्रबंध निदेशक दीपक गुप्ता को नए सीईओ की नियुक्ति तक अंतरिम प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त किया गया है।         

Q13. पुरुष हॉकी 5एस एशिया कप का खिताब किस टीम ने जीता?

(ए) भारत

(बी) पाकिस्तान

(सी) सिंगापुर

(डी) बांग्लादेश

उत्तर:-  (ए) भारत -  भारतीय हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए हॉकी 5एस एशिया कप 2023 का खिताब जीत लिया है। भारत ने पेनल्टी शूटआउट में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 2-0 से हराया. इस जीत के साथ भारत ने FIH पुरुष हॉकी 5s विश्व कप 2024 में अपनी जगह पक्की कर ली है।  

Q14.पूर्व दिग्गज क्रिकेटर हीथ स्ट्रीक का हाल ही में निधन हो गया, वह किस देश के पूर्व क्रिकेटर थे?

(ए) केन्या

(बी) दक्षिण अफ्रीका

(सी) इंग्लैंड

(डी) जिम्बाब्वे

उत्तर:- (डी) जिम्बाब्वे -  जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर हीथ स्ट्रीक का 49 साल की उम्र में निधन हो गया है। हीथ स्ट्रीक ने जिम्बाब्वे के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 65 टेस्ट और 189 वनडे खेले। उन्होंने नवंबर, 1993 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। उन्होंने टेस्ट की 102 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 216 विकेट लिए। उनकी मौत की जानकारी उनकी पत्नी नादीन ने दी।

Previous
Next Post »

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े - Read important one liner questions and answers in today's general knowledge.

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े प्रश्न – रेटिना पर बनने वाला प्रतिबिम्ब होता है? उत्तर- वास्तविक, उल्टा तथा वस्त...