आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –01 September-2023– Current Affairs Questions And Answer

आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –01 September-2023– Current Affairs Questions And Answer

1. मिस अर्थ इंडिया 2023 का खिताब किसने जीता?

(ए) प्रियन सेन

(बी) वंशिका परमार

(सी) श्वेता शारदा

(डी) राखी कपूर

उत्तर:- (ए) प्रियन सेन -  राजस्थान की रहने वाली प्रियन सेन ने नई दिल्ली में आयोजित मिस डिवाइन ब्यूटी 2023 नेशनल फाइनल के दौरान मिस अर्थ इंडिया 2023 का खिताब जीता। उन्हें कोरिया की वर्तमान मिस अर्थ मीना सू चोई ने ताज पहनाया। जबकि प्रवीणा अंजना को मिस इंटरनेशनल इंडिया 2023 नामित किया गया था, पेमा चोडेन भूटिया और तेजस्विनी श्रीवास्तव दोनों को उपविजेता घोषित किया गया था।

2. हर वर्ष विश्व संस्कृत दिवस कब मनाया जाता है?

(ए) 28 अगस्त

(बी) 29 अगस्त

(सी) 30 अगस्त

(डी) 31 अगस्त

उत्तर:- (डी) 31 अगस्त -  विश्व संस्कृत दिवस हर साल 31 अगस्त को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लोगों को बधाई देते हुए कहा कि भारत का संस्कृत से बेहद खास रिश्ता है. प्राचीन भारत में कई प्रतिष्ठित पुस्तकों, विशेषकर धार्मिक शिक्षाओं में विद्वानों और संतों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली भाषा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व संस्कृत दिवस मनाया जाता है।    

3.  मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की राशि बढ़ा दी गई है, यह किस राज्य से संबंधित है?

(ए) बिहार

(बी) उत्तर प्रदेश

(सी) असम

(डी) मध्य प्रदेश

उत्तर:-  (बी) उत्तर प्रदेश -  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों के लिए निर्धारित राशि 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये करने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत वर्ष 2019 में की गई थी। इस योजना के तहत लड़कियों को अपनी शिक्षा पूरी करने और बेहतर भविष्य के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।  

4.मिस वर्ल्ड 2023 कार्यक्रम किस शहर में आयोजित किया जाएगा?

(ए) कोलकाता

(बी) मुंबई

(सी) नई दिल्ली

(डी) कश्मीर

3. (डी) कश्मीर -  71वीं मिस वर्ल्ड 2023 प्रतियोगिता इस साल के अंत में कश्मीर में आयोजित की जाएगी, जिसमें 140 देश हिस्सा लेंगे। मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन की सीईओ जूलिया मॉर्ले ने इस बात की जानकारी दी है. सिनी शेट्टी मिस वर्ल्ड 2023 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता 27 साल बाद भारत में आयोजित की जा रही है।

5.युद्धपोत 'महेंद्रगिरि' का निर्माण किस शिपबिल्डर्स लिमिटेड द्वारा किया गया है?

(ए) गोवा शिपयार्ड लिमिटेड

(बी) कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड

(सी) मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स

(डी) एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड

उत्तर:-  (सी) मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स -  मुंबई के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड में बना युद्धपोत 'महेंद्रगिरि' 01 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ युद्धपोत का शुभारंभ करेंगी. समारोह में उपराष्ट्रपति मुख्य अतिथि होंगे. यह भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट 17ए के तहत सातवां स्टील्थ फ्रिगेट है। 

6. टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड ने 28.12 मेगावाट हरित ऊर्जा परियोजना के लिए किस राज्य के साथ समझौता किया है?

(ए) उत्तर प्रदेश

(बी) बिहार

(सी) महाराष्ट्र

(डी) हिमाचल प्रदेश

उत्तर:-   (सी) महाराष्ट्र -  टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (टीपीआरईएल) ने महाराष्ट्र में 28.12 मेगावाट हरित ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए सान्यो स्पेशल स्टील मैन्युफैक्चरिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एसएसएमआई) के साथ साझेदारी की है। टाटा पावर की एक शाखा टीपीआरईएल ने टीपी अल्फा लिमिटेड के माध्यम से सान्यो के साथ एक पावर डिलीवरी समझौते (पीडीए) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह प्लांट महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के आचेगांव में स्थापित किया जाएगा।

7. किस बैंक ने एक नए प्रकार का बचत खाता 'इनफिनिटी सेविंग्स अकाउंट' लॉन्च किया है?

(ए) एक्सिस बैंक

(बी) पंजाब नेशनल बैंक

(सी) भारतीय स्टेट बैंक

(डी) एचडीएफसी बैंक

उत्तर:-    (ए) एक्सिस बैंक -   भारत में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में से एक, एक्सिस बैंक ने ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपनी तरह का पहला नया बचत खाता संस्करण 'इनफिनिटी सेविंग्स अकाउंट' लॉन्च किया है। ग्राहक वीडियो केवाईसी प्रक्रिया के जरिए पूरी तरह से डिजिटल तरीके से खाता खोल सकते हैं।

8  गुटनिरपेक्ष दिवस कब मनाया जाता है?

(ए) 1 सितम्बर

(बी) 29 अगस्त

(सी) 30 अगस्त

(डी) 31 अगस्त

उत्तर:-   (ए)1 सितम्बर -  गुट निरपेक्ष आंदोलन राष्ट्रों की एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था है। गुट निरपेक्ष (Non Aligned)द्वारा निश्चय किया है कि विश्व के वे किसी भी पावर ब्लॉक(Power Block) के साथ या विरोध में नहीं रहेंगे। गुट निरपेक्ष (Non Aligned) की स्थापना 1961में हुई थी। अतः 1 सितम्बर को गुट निरपेक्ष दिवस( Non Aligned day )मनाया जाता है।वर्ष 2012 तक इस अंतर्राष्ट्रीय संस्था इसमें 120 सदस्य हो चुके थे।

Previous
Next Post »

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े - Read important one liner questions and answers in today's general knowledge.

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े प्रश्न – रेटिना पर बनने वाला प्रतिबिम्ब होता है? उत्तर- वास्तविक, उल्टा तथा वस्त...