आज के रोचक एवं महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान में भौतिक जगत तथा मापन से संबंधित प्रश्नोत्तर पढ़े - Read questions and answers related to the physical world and measurement in today's interesting and important general knowledge

1. स्थिर वस्तुओं की गति का अध्ययन निम्न शाखा में किया जाता है ?

उत्तर : स्थैतिकी

2. स्टीम इंजिन एवं रेफ्रिजरेटर का भौतिकी की निम्न शाखा से सम्बन्ध है ?
ऊष्मागतिकी

3. निम्न आधुनिक भौतिकी की शाखा नहीं है ?
उत्तर : वायुगतिकी

4. यदि बल , लम्बाई तथा समय मूल मात्रक होते तो द्रव्यमान का विमीय सूत्र होता है ?
उत्तर :  [ F1L-1 T2 ]

5. बल आघूर्ण का विमीय सूत्र होता है ?
उत्तर : [ M L2 T -2 ]

6. निम्नलिखित युग्मों में से किस युग्म की राशियों की विमायें समान हैं ?
उत्तर : संवेग और आवेग

7. भौतिक की विभिन्न शाखाओं को मुख्यतः कितने भागों में बाँटा गया है ? उनके नाम लिखिए ।
उत्तर : भौतिक की विभिन्न शाखाओं को मुख्यत : दो भागों में विभाजित किया गया है -
( 1 ) चिरसम्मत भौतिकी ( Classical Physics )
( 2 ) आधुनिक भौतिकी ( Modern Physics )

8. चिरसम्मत भौतिकी की शाखा को कितने भागों में बाँटा गया है ? उनके नाम लिखिए ।
उत्तर : पाँच भागों में बाँटा गया है । उनके नाम इस प्रकार हैं
( i ) यांत्रिकी
( ii ) ऊष्मागतिकी
( iii ) विद्युत चुम्बकत्व
( iv ) ध्वनि विज्ञान
( v ) प्रकाशिकी

9. आधुनिक को कितने भागों में बाँटा गया है ? उनके नाम लिखिए ।
उत्तर : इसके चार भाग हैं -
( i ) आपेक्षिकता
( ii ) क्वाण्टम यांत्रिकी
( iii ) परमाणु भौतिकी
( iv ) नाभिकीय भौतिकी

10. भौतिकी के अनुप्रयोग पर आधारित कोई दो नई तकनीकों के उदाहरण लिखिए ।
उत्तर : ( i ) वायुयानों का उड़ना , बरनूली सिद्धान्त पर आधारित
( ii ) रेडियो , टेलीविजन , फैक्स , वायरलैस आदि विद्युत चुम्बकीय तरंगों के संचरण पर आधारित हैं ।

11. मात्रकों की पद्धतियाँ कितनी होती हैं ? उनके नाम लिखिए ।
उत्तर : मात्रकों की तीन पद्धतियाँ हैं -
( i ) CGS पद्धति
( ii ) MKS पद्धति
( iii ) FPS पद्धति

12. केल्विन को परिभाषित कीजिए ।
उत्तर : एक केल्विन जल के त्रिक बिन्दु पर ( 273 . 16K ) के ऊष्मागतिक ताप का 1 / 273.16 वाँ भाग होता है ।

13. स्टेरेडियन को परिभाषित कीजिए ।
उत्तर : एक स्टेरेडियन वह ठोस कोण है जो गोले के पृष्ठ का एक भाग , जिसका क्षेत्रफल गोले की त्रिज्या के वर्ग ( r2 ) के बराबर है , गोले के केन्द्र पर अन्तरित करता है ।

14. अन्तर्राष्ट्रीय पद्धति में पूरक मात्रकों के नाम ।
उत्तर :रेडियन , स्टेरेडियन ।

15. अन्तर्राष्ट्रीय पद्धति में कितने मूल मात्रक होते हैं ?
उत्तर :मीटर ( m ) , किलोग्राम ( kg ) , सेकण्ड ( s ) , ऐम्पियर ( 1 ) , कैल्विन ( k ) , केन्डेला ( cd ) तथा मोल ( mol )

16. एक मीटर में  Kr86  की कितनी तरंगदैर्ध्य होती है ?
उत्तर : 1650 , 763.73

17. सेकण्ड की सीजियम - 133 के कम्पनों के आधार पर परिभाषा दीजिये ।
उत्तर : सेकण्ड ( Second ) - यह समय का मात्रक है । परिभाषा के अनुसार , 1 सेकण्ड वह समयान्तराल है जिसमें परमाणुक घड़ी ( Atomic Clock ) में सीजियम 133 परमाणु 9 , 192 , 631 , 770 कम्पन करता है ।

18. दो विमाहीन राशियों के नाम लिखिए ।
उत्तर : कोण , विकृति ।

19. विमाओं का समांगता का सिद्धान्त क्या है ?
उत्तर : किसी भौतिक समीकरण के विमीय रूप से सही होने के लिये उसके समस्त पदों की विमायें एकसमान होनी चाहिये , इसे - विमाओं की समांगता का सिद्धांत कहते हैं ।

20. भौतिक राशि की विमा किसे कहते हैं ?
उत्तर : किसी भौतिक राशि को M , L तथा T के रूप में व्यक्त करने के लिये उन पर लगाई गई घात ( power ) को उस भौतिक राशि की विमा ( dimension ) कहते हैं ।

21. विमीय सूत्र M1 L2 T-2  किन - किन भौतिक राशियों को प्रदर्शित करता है ?
उत्तर : कार्य , ऊर्जा ।

22. विमीय समीकरण का कोई एक उपयोग लिखिये ।
उत्तर : भौतिक सूत्रों की सत्यता की जाँच करने के लिये ।

23. विमीय समीकरण के सीमा बंधन बताइये ।
उत्तर : यदि कोई भौतिक राशि तीन राशियों पर निर्भर हो तो उसके लिये सूत्र इस विधि से प्राप्त नहीं किया जा सकता है । विमाहीन नियतांकों के बारे में सूचना प्राप्त नहीं की जा सकती

24. यदि x = a + bt + ct2 है तो जहाँ x मीटर में तथा t सेकण्ड दिए हैं तो का मात्रक क्या होगा ?
उत्तर : c का मात्रक ms - 2  होगा ।

25. विमीय समीकरणों के संगति के सिद्धान्त को लिखिए ।
उत्तर : किसी समीकरण के दोनों ओर के पदों की विमायें समान होनी चाहिए , यह सिद्धान्त है ।

26. क्या विमाहीन एवं मात्रकहीन भौतिक राशि का अस्तित्व सम्भव है ?
उत्तर : हाँ , जैसे आपेक्षिक घनत्व , विकृति ।

27. गुरुत्वाकर्षण बल का विमीय समीकरण लिखिये ।
उत्तर : M1 L1 T- 2

28. समीकरण P = 1 - t2 / bx में P दाब , x दूरी तथा t समय है , तब a / b की विमा होगी ?
उत्तर : [ MT-2 ]

29. 1μ0ε0 की विमा होगी , जहाँ प्रतीक का सामान्य अर्थ है
उत्तर :  [ L2T- 2 ]

30. वाण्डरबाल गैस समीकरण ( P +a / V2) (V - b ) = RT में नियतांक a की विमायें होती हैं
उत्तर : [ M1 L5 T-2 ]

31. विमीय सूत्र MLT -1 किस भौतिक राशि को प्रदर्शित करता है ?
उत्तर : संवेग

32. बोल्ट्समान नियतांक का विमीय सूत्र लिखिए ।
उत्तर :  ML2 T - 2θ 1

33. ऐसी दो भौतिक राशियाँ बताइए जिनकी विमायें समान होती हैं ।
उत्तर : ऊर्जा एवं बल आघूर्ण

Previous
Next Post »

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े - Read important one liner questions and answers in today's general knowledge.

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े प्रश्न – रेटिना पर बनने वाला प्रतिबिम्ब होता है? उत्तर- वास्तविक, उल्टा तथा वस्त...