आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –31 August 2023– Current Affairs Questions And Answer
Q1.ग्लोबल इंडियाएआई 2023 का आयोजन किसके द्वारा किया जाएगा?
(ए)निति आयोग
(बी)नेशनल इन्फ़ोर्मटिक सेंटर
(सी) इसरो
(डी) इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
Ans. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय अक्टूबर 2023 में ग्लोबल इंडियाएआई 2023 का आयोजन करेगा इस आयोजन में भारत और विश्व के प्रमुख एआई प्रतिभागियों, शोधकर्ताओं, स्टार्टअप और निवेशकों की भागीदारी होगी।
Q2. मेजर ध्यानचंद हॉकी टूर्नामेंट 2023 किस शहर ने जीता है?
(ए)गुवाहाटी
(बी)मेरठ
(सी) असम
(डी) श्रीनगर
Ans. श्रीनगर: बारामुला को 2-0 से हराकर श्रीनगर ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मेजर ध्यानचंद हॉकी टूर्नामेंट जम्मू-कश्मीर खेल परिषद और जम्मू-कश्मीर हॉकी के समर्थन से चिनार कॉर्प्स के 31 उपक्षेत्र मुख्यालय द्वारा मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में 29 अगस्त को शुरू हुआ था।
Q3. नेटवर्क वीडियो क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एक्सिस कम्युनिकेशंस ने कहाँ पहला एक्सिस एक्सपीरियंस सेंटर शुरू करने की घोषणा की है?
(ए)गोवा
(बी)बेंगलुरु
(सी) उत्तर प्रदेश
(डी) मुंबई
Ans. बेंगलुरु: एक्सिस कम्युनिकेशंस ने बेंगलुरु में प्रथम एक्सिस एक्सपीरियंस सेंटर शुरू करने की घोषणा की है।
Q4. मिस वर्ल्ड 2023 के फिनाले का आयोजन कहाँ किया जाएगा?
(ए)दिल्ली
(बी)जयपुर
(सी) उत्तराखंड
(डी) कश्मीर
Ans. कश्मीर: भारत लगभग तीन दशक के बाद इस प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। आखिरी बार देश ने इस कार्यक्रम की मेजबानी 1996 में की थी। यह वैश्विक प्रतियोगिता इस वर्ष के अंत में कश्मीर में आयोजित किए जाने की योजना है। इसमें 140 देश भाग लेंगे।
Q5. दक्षिण कोरिया और किस देश ने वायु सेना का संयुक्त अभ्यास किया?
(ए)भारत
(बी)चीन
(सी) जापान
(डी) अमेरिका
Ans. अमेरिका: दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने 30 अगस्त 2023 को वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास के समय कम से कम एक अमेरिकी निर्मित बी-1बी रणनीतिक बमवर्षक की तैनाती के साथ वायु सेना का संयुक्त अभ्यास किया।
Q6. सेंचुरी मैट्रेस कंपनी ने किस बैडमिंटन खिलाड़ी को अपना ब्राण्ड एम्बेसडर बनाने की घोषणा की है?
(ए)लक्ष्य सेन
(बी)सान्या मिर्जा
(सी) पी वी सिंधु
(डी) सेना नेहवाल
Ans. पी वी सिंधु: मैट्रेस बनाने वाली कंपनी सेंचुरी मैट्रेस ने बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधु को अपना ब्राण्ड एम्बेसडर बनाने की घोषणा की है।
Q7. डिजिटल भुगतान सहित फिनटेक सेवायें देने वाली किस कंपनी ने स्टॉक ब्रोकिंग लॉन्च किया है?
(ए)पेटिएम
(बी)फोनपे
(सी) गूगल पे
(डी) पीएनबी
Ans. फोनपे: फोनपे ने अपनी सहयोगी कंपनी वेल्थ ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड के साथ स्टॉक ब्रोकिंग में कदम रखा है। निवेशकों और व्यापारियों को इस वेब प्लेटफॉर्म पर शानदार अनुभव मिलेगा। स्टॉक खरीदने, इंट्रा डे ट्रेडिंग, क्यूरेटेड वेल्थबॉस्केट और म्युचुअल फंड जैसे सभी विकल्पों के लिए यह बेहतरीन जगह है।
Q8. विश्व संस्कृत दिवस कब मनाया जाता है?
(ए)31 अगस्त
(बी)31 अप्रैल
(सी)31 जनवरी
(डी) 31 अप्रैल
Ans. 31 अगस्त: देश में हर वर्ष श्रावणी पूर्णिमा के पावन अवसर को संस्कृत दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को इसीलिए चुना गया था कि इसी दिन प्राचीन भारत में शिक्षण सत्र शुरू होता था।
9. 'शेल इंडिया' ने किसे अपना नया अध्यक्ष नियुक्त किया है?
(ए) मानसी मदन त्रिपाठी
(बी) मीनाक्षी सिन्हा
(सी) विवेक अग्निहोत्री
(डी) अजय कपूर
Ans. 9. (ए) मानसी मदन त्रिपाठी - शेल इंडिया ने हाल ही में 1 अक्टूबर से मानसी मदन त्रिपाठी को कंपनी का नया कंट्री चेयरपर्सन नियुक्त करने की घोषणा की है। वह नितिन प्रसाद का स्थान लेंगे जो 2016 से शेल इंडिया के अध्यक्ष हैं। वह 2012 में प्रॉक्टर एंड गैंबल से कंपनी में शामिल हुईं, जहां उन्होंने कई क्षेत्रीय और वैश्विक निदेशक स्तर के पदों पर काम किया। शेल एक ब्रिटिश बहुराष्ट्रीय तेल और गैस कंपनी है जिसका मुख्यालय लंदन, इंग्लैंड में है।
10. संयुक्त सैन्य अभ्यास ब्राइट स्टार-23 किस देश में आयोजित किया जाएगा?
(ए) फ्रांस
(बी) तुर्किये
(सी) कतर
(डी) मिस्र
Ans. 10 (डी) मिस्र - मिस्र में संयुक्त सैन्य अभ्यास ब्राइट स्टार-23 (BRIGHT STAR-23) का आयोजन किया जाएगा. इसमें भारत और अमेरिका समेत दुनिया के 34 देशों की सेनाएं हिस्सा ले रही हैं. यह सैन्य अभ्यास 31 अगस्त से अगले महीने की 14 तारीख तक मिस्र के मोहम्मद नागुइब सैन्य अड्डे पर आयोजित किया जाएगा। ब्राइट स्टार-23 एक बहुराष्ट्रीय त्रि-सेवा संयुक्त सैन्य अभ्यास है जिसका नेतृत्व यूएस सेंटकॉम और मिस्र सेना द्वारा किया जाएगा।