आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 08 August 2023– Current Affairs Questions And Answer

 

आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 08 August 2023– Current Affairs Questions And Answer


1. ‘अमृत भारत स्टेशन’ योजना के तहत देशभर में कितने रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जाएगा?

(ए) 308
(बी) 408
(सी) 508
(डी) 608

उत्तर:- (सी) 508 – रेल मंत्रालय ने ‘अमृत भारत स्टेशन’ योजना के तहत रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए नई नीति तैयार की है। इसके तहत पूरे भारत में 508 रेलवे स्टेशनों को विश्व स्तरीय स्टेशनों के रूप में विकसित किया जाएगा। पीएम मोदी ने हाल ही में इस योजना की शुरुआत की है. इस योजना की कुल लागत 25,000 करोड़ रुपये से अधिक है. इनमें यूपी और राजस्थान में 55-55, बिहार में 49, महाराष्ट्र में 44, एमपी में 34, ओडिशा में 25, पंजाब में 22, गुजरात और तेलंगाना में 21-21, झारखंड में 20 और हरियाणा में 15 स्टेशन शामिल हैं।

2. कौन सा भारतीय तीरंदाजी में सबसे कम उम्र में विश्व चैंपियन बना?

(ए) नेहा बिष्ट
(बी) श्रेया सिन्हा
(सी) दीपिका कुमारी
(डी) अदिति स्वामी

उत्तर:- (डी) अदिति स्वामी – महाराष्ट्र की 17 वर्षीय अदिति गोपीचंद स्वामी तीरंदाजी में सीनियर वर्ग की व्यक्तिगत स्पर्धा में सबसे कम उम्र की विश्व चैंपियन बन गई हैं। वह महिला कंपाउंड तीरंदाजी में 30वें स्थान पर हैं और उन्होंने दो महीने पहले जूनियर विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीता था। अदिति के पिता एक सरकारी स्कूल में गणित के शिक्षक हैं।

3. हाल ही में लोकसभा सचिवालय ने किस नेता की लोकसभा सदस्यता बहाल कर दी है?

(ए) वरुण गांधी
(बी) राहुल गांधी
(सी)चिराग पासवान
(डी) डिंपल यादव

उत्तर:- (बी) राहुल गांधी – लोकसभा सचिवालय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की निचले सदन (लोकसभा) की सदस्यता बहाल कर दी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा आपराधिक मानहानि मामले में राहुल की सजा पर रोक लगाने के बाद लोकसभा सचिवालय ने यह फैसला लिया है। राहुल गांधी केरल के वायनाड निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य हैं। इसी साल मार्च में उन्हें लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया था.

4. किस भारतीय खिलाड़ी ने स्पेन में महिला टेनिस हार्डकोर्ट स्पर्धा में युगल खिताब जीता है?

(ए) प्रार्थना थोम्बरे
(बी) अंकिता भांबरी
(सी) महक सिन्हा
(डी) अंकिता रैना

उत्तर:- (ए) प्रार्थना थोम्बरे – प्रार्थना थोम्बारे ने स्पेन के बार्सिलोना में महिला टेनिस हार्डकोर्ट स्पर्धा में युगल खिताब जीता है। एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता ने फाइनल में रूस की अनास्तासिया तिखोनोवा के साथ मिलकर फ्रांस की एस्टेले कैसिनो और लातविया की डायना मार्सिंकेविका को हराया। प्रार्थना का यह साल का दूसरा और कुल मिलाकर 26वां खिताब है। प्रार्थना ने 2014 में सानिया मिर्जा के साथ इंचियोन में कांस्य पदक जीता था।

5. भारत छोड़ो आंदोलन दिवस कब मनाया जाता है?

(ए) 05 अगस्त
(बी) 06 अगस्त
(सी) 07 अगस्त
(d) 08 अगस्त

उत्तर:- (d) 08 अगस्त : भारत छोड़ो आन्दोलन, द्वितीय विश्वयुद्ध के समय 8 अगस्त 1942 को आरम्भ किया गया था। यह एक आन्दोलन था जिसका लक्ष्य भारत से ब्रिटिश साम्राज्य को समाप्त करना था। यह आंदोलन महात्मा गांधी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के मुम्बई अधिवेशन में शुरू किया गया था।

6.राष्ट्रीय भाला दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?

(ए) 06 अगस्त
(बी) 07 अगस्त
(सी) 08 अगस्त
(d) 09 अगस्त

उत्तर:- (बी) 07 अगस्त – भारतीय एथलेटिक्स इतिहास के एक महत्वपूर्ण दिन की याद में भारत में हर साल 7 अगस्त को राष्ट्रीय भाला दिवस मनाया जाता है। इस दिन 2021 टोक्यो ओलंपिक के दौरान, नीरज चोपड़ा ने एथलेटिक्स में पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता था। 1946 में स्थापित एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, भारत में एथलेटिक्स खेलों की शासी निकाय है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

7. कंबोडिया के नए प्रधान मंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

(ए) हुन सेन
(बी) नोरोडोम सिहामोनी
(सी) हुन मैनेट
(डी) इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- (सी) हुन मैनेट – कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी ने पूर्व प्रधान मंत्री हुन सेन के बेटे हुन मानेट को देश का नया प्रधान मंत्री नियुक्त किया है। संसद के 7वें जनादेश के लिए राजा द्वारा एक शाही फरमान जारी करके डॉ. हुन मानेट को कंबोडिया का प्रधान मंत्री नियुक्त किया गया। कंबोडियन चुनाव 2023 के दौरान हुन सेन की पार्टी कंबोडियन पीपुल्स पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की। कंबोडिया एक दक्षिण पूर्व एशियाई देश है।

Previous
Next Post »

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े - Read important one liner questions and answers in today's general knowledge.

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े प्रश्न – रेटिना पर बनने वाला प्रतिबिम्ब होता है? उत्तर- वास्तविक, उल्टा तथा वस्त...