
Q.1 हाल ही में मानव तस्करी के खिलाफ विश्व दिवस कब मनाया गया ?
a. 29 जुलाई
b. 28 जुलाई
c. 30 जुलाई
d.31 जुलाई
उत्तर :30 जुलाई - संयुक्त राष्ट्र हर साल 30 जुलाई को तस्करी के खिलाफ विश्व दिवस के रूप में मनाता है।
Q.2. हाल ही में स्काईडाइव करने वाले भारतीय सशस्त्र बल (IAF) के पहले पायलट कौन बने हैं ?
a. रजनी कान्त मिश्र
b. तरुण चौधरी
c. सत्यदेव जोशी
d. सत्यपाल मलिक
उत्तर : तरुण चौधरी -विंग कमांडर तरुण चौधरी विंगसूट जंप करने वाले भारतीय सशस्त्र बल (IAF) के पहले पायलट बन गये।
Q.3.नई दिल्ली में भारत और किस देश के बीच रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर हुए है?
a. जापान
b. चीन
c.. ऑस्ट्रेलिया
d. म्यांमार
उत्तर: म्यांमार – नई दिल्ली में भारत और म्यांमार के बीच रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर हुए है. इस समझोते पर भारत के रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद यशो नायक और म्यांमार के रक्षा विभाग के कमांडर-इन-चीफ एवं वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लिंग ने किये है।
Q.4. किसी राज्य के रसगुल्ले को जीआई टैग मिला है?
क. ओडिशा
ख. बंगाल
ग. बिहार
घ. उत्तर प्रदेश
उत्तर: ओडिशा - भौगोलिक संकेत रजिस्ट्रार, चेन्नै ने वस्तु भौगोलिक संकेत (पंजीकरण एवं संरक्षण), कानून 1999 के तहत इस मिठाई को ओडिशा रसगुल्ला के तौर पर दर्ज करने का प्रमाणपत्र जारी किया। यह प्रमाणपत्र 22 फरवरी 2028 तक वैध रहेगा।
Q.5. भारत ने रूस के साथ अब किस मिसाइल के लिए करार किया है?
क. एस-400
ख. अग्नि,
ग. ब्रह्मोस,
घ. आर-27
उत्तर : आर-27 - भारत ने रूस के साथ हवा से हवा में मार करने वाली R-27 मिसाइलों की खरीद के लिए 1,500 करोड़ रुपये का करार किया है। इन मिसाइलों को लड़ाकू विमान सुखोई-30MKI में तैनात किया जाएगा।
06 . पाकिस्तान में 1000 साल पुराने मंदिर को खोला गया है। मंदिर का नाम क्या है?
क. जगन्नाथ मंदिर
ख. शवाला तेजा सिंह मंदिर
ग. श्री वरुण देव मंदिर
घ. पंचमुखी हनुमान मंदिर
उत्तर : शवाला तेजा सिंह मंदिर -दिवंगत लेखक राशिद नियाज के द्वारा लिखी गई हिस्ट्री ऑफ सियालकोट के मुताबिक यह मंदिर 1,000 साल पुराना है और लाहौर से 100 किलोमीटर की दूरी पर शहर के धारोवाल क्षेत्र में है। 1992 में बाबरी मस्जिद के विध्वंस के बाद इस मंदिर पर हमला हुआ था और यह आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था।
07.बिहार के नए राज्यपाल का नाम क्या है?
क. आनंदीबेन पटेल
ख. फागू चौहान
ग. सत्यपाल मलिक
घ. जयपाल एस.रेड्डी
उत्तर : फागू चौहान - बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल फागू चौहान ने सोमवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में चौहान को पटना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एपी शाही ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
08. आनंदीबेन पटेल को कहां की राज्यपाल बनाया गया है?
क. असम
ख. पश्चिम बंगाल
ग. उत्तर प्रदेश
घ. अरुणाचल प्रदेश
उत्तर : उत्तर प्रदेश - उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को यूपी के राज्यपाल के तौर पर शपथ ली। राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस गोविंद माथुर ने उन्हें शपथ दिलाई। कार्यक्रम में यूपी के पूर्व राज्यपाल राम नाईक भी मौजूद रहे।
0.9 हाल ही में मिस डेफ वर्ल्ड 2019 का खिताब किसने जीता है ?
a. सुमन राव
b. अनुकृति वैस
c. विदिशा बालियान
d. शिवानी जाधव
उत्तर -विदिशा बालियान - मिस डेफ वर्ल्ड 2019 का खिताब विदिशा बालियान जीता है।
Q.10 हाल ही में भारत नेपाल रसद शिखर सम्मेलन का उद्घाटन कहाँ किया गया है ?
a. नई दिल्ली
b. मुंबई
c. काठमांडू
d. जयपुर
उत्तर - काठमांडू - भारत-नेपाल रसद शिखर सम्मेलन 2019 काठमांडू, नेपाल में आयोजित किया गया था। शिखर सम्मेलन का उद्घाटन नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी.शर्मा ओली ने किया।
Q.11. हाल ही में किस राज्य ने अपने सचिवालय का नाम बदलकर लोकसेवा भवन रखने की घोषणा की है ?
a. नागालैंड
b. असम
c. ओडिशा
d. बिहार
उत्तर - ओडिशा - ओडिशा राज्य ने अपने सचिवालय का नाम बदलकर लोकसेवा भवन रखने की घोषणा की है।
Q. 12 हाल ही में आयोजित वर्ल्ड डेफ यूथ बैडमिन्टन चैम्पियनशिप में जेरलिन अनिका ने कौनसा पदक जीता है ?
a. रजत
b. स्वर्ण
c, कांस्य
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर - स्वर्ण - आयोजित वर्ल्ड डेफ यूथ बैडमिन्टन चैम्पियनशिप में जेरलिन अनिका ने स्वर्ण पदक जीता है।
Q.13 हाल ही में 400 मीटर की बाधा दौड़ में विश्व रिकॉर्ड किसने बनाया है?
a. डालिलाह मोहम्मद
b. यूलिया पेचोनकीना
c. कमलजीत संधू
d. दूती चंद
उत्तर - डालिलाह मोहम्मद - डालिलाह मोहम्मद ने 400 मीटर की बाधा दौड़ में विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
Q.14. हाल ही में जीने दो नामक हेल्पलाइन किस राज्य सरकार ने शुरू की है ?
a. महाराष्ट्र
b. जम्मू कश्मीर
c. राजस्थान
d. बिहार
उतर - जम्मू कश्मीर - जम्मू और कश्मीर में, जिला प्रशासन उधमपुर ने एक हेल्पलाइन शुरू ने दो शुरू की।इस संबंध में शिकायतें दर्ज करने के लिए एक मोबाइल नंबर -9469793363 को जनता को समर्पित किया गया है।
15. गूगल ने अब क्रोम का कौन सा वर्जन लॉन्च किया है?
क. क्रोम 76
ख. क्रोम 75
ग. क्रोम 73
घ. क्रोम 74
उत्तर : क्रोम 76 - Google अपने क्रोम ब्राउजर को नए Chrome 76 से अपग्रेड करने वाला है। गूगल इस अपडेट को 30 जुलाई को रिलीज करेगा। गूगल का कहना है कि इस अपडेट के साथ क्रोम यूजर्स की प्रिवेसी को पहले से बेहतर किया जाएगा। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आई थीं कि incognito mode में भी यूजर्स की ऐक्टिविटी को वेबसाइट्स द्वारा ट्रैक किया जा रहा है।