
1. 1 अगस्त को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
क. विश्व स्तनपान दिवस
ख. विश्व शिशु सुरक्षा दिवस
ग. विश्व विज्ञानं दिवस
घ. विश्व संस्कृति दिवस
उत्तर : विश्व स्तनपान दिवस – 1 अगस्त को विश्वभर में विश्व स्तनपान दिवस मनाया जाता है. यह दिवस 1 से 7 अगस्त तक पुरे सप्ताह मनाया जाता है. इस दिवस का उद्देश्य महिलाओं को स्तनपान और कार्य को दृढ़तापूर्वक एक साथ करने का समर्थन देना है।
2.वीजी सिद्धार्थ के निधन के बाद किसे कॉफी डे एंटरप्राइजेज के बोर्ड ने अपना अंतरिम चेयरमैन नियुक्त किया है?
क. संजय वर्मा
ख. एसवी रंगनाथ
ग. सुदीप त्यागी
घ. विजय त्रिपाठी
उत्तर: ख. एसवी रंगनाथ – वीजी सिद्धार्थ के निधन के बाद हाल ही में एसवी रंगनाथ को कॉफी डे एंटरप्राइजेज के बोर्ड ने अपना अंतरिम चेयरमैन नियुक्त किया है और नितिन बागमाने को अपना अंतरिम सीओओ भी नियुक्त किया है. एसवी रंगनाथ हाल ही में बतौर स्वतंत्र निदेशक कंपनी के बोर्ड में शामिल हैं।
3. लोकसभा के बाद हाल ही में किस न्यालय में कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने तीन तलाक विधेयक पास कर दिया है?
क. सुप्रीमकोर्ट
ख. राज्यसभा
ग. हाईकोर्ट
घ. निति आयोग
उत्तर : राज्यसभा – लोकसभा के बाद हाल ही में राज्यसभा में कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने तीन तलाक विधेयक पास कर दिया है. राज्यसभा में हुई वोटिंग में 99 सांसदों ने इस बिल के पक्ष में वोट दिया और वोट के आधार पर राज्यसभा में यह बिल पास हो गया साथ ही राष्ट्रपति ने मंजूरी दे दी है।
4. हाल ही में राष्ट्रपति रामनाथ कोबिंद किस देश की आधिकारिक यात्रा पर गये हैं?
a. बेनिन
b. गाम्बिया
c. गिनी
d. फ्रांस
उत्तर - गाम्बिया- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपनी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में गाम्बिया के बंजुल हवाई अड्डे पर पहुंचे।
5. अपराधी को पकड़ने के लिए पहली बार बायॉमीट्रिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम किस राज्य में शुरू किया गया है?
क. हिमाचल प्रदेश
ख. उत्तराखंड
ग. महाराष्ट्र
घ. गोवा
उत्तर :- महाराष्ट्र - इसका पूरा नाम ऑटोमेटिड मल्टि मॉडल बायॉमीट्रिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम यानी AMBIS है। AMBIS के तहत अपराधियों का डिजिटल डेटाबेस रखा जाएगा। डिजिटल डेटाबेस में उनके फिंगरप्रिंट, चेहरे, हथेली और आंख की पुतलियों का रेकॉर्ड होगा। देश में इस तरह का सिस्टम पहली बार शुरू किया गया है। इसकी मदद से उन अपराधियों को भी पकड़ा जा सकेगा जिन्होंने अब तक एक भी अपराध किया है।
6. भारतीय क्रिकेट टीम के किस बल्लेबाज और आंध्र प्रदेश के पूर्व कप्तान ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है?
क. सुरेश रैना
ख. रविन्द्र जडेजा
ग. वेणुगोपाल राव
घ. मुरली विजय
उत्तर: ग. वेणुगोपाल राव – भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज और आंध्र प्रदेश के पूर्व कप्तान वेणुगोपाल राव ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है. उन्होंने भारतीय टीम के लिए 16 वनडे मैच खेले है. उन्होंने वर्ष 2005 को दांबुला में श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला डेब्यू मैच खेला था।
7. हाल ही में BCCI ने किस खिलाड़ी को डोपिंग उल्लंघन के लिए निलंबित किया है ?
a. पृथ्वी शॉ
b. जश्प्रीत बुम्राह
c. आर आश्विन
d. रोहित शर्मा
उत्तर - पृथ्वी शॉ - भारतीय टेस्ट के सलामी बल्लेबाज, पृथ्वी शॉ को डोपिंग उल्लंघन के लिए बीसीसीआई ने 15 नवंबर, 2019 तक के लिए निलंबित कर दिया है। शॉ ने अनजाने में एक निषिद्ध पदार्थ का सेवन किया था, जो आमतौर पर कफ सिरप में पाया जा सकता है।
8. भारतीय नौसेना में जिस जहाज को शामिल किया गया है, उसका नाम बताएं ?
क. आईएन एलसीयू एल56
ख. आईएनएस तरकश
ग. आईएनएस विध्वंसक
घ. आईएनएस तरंगिनी
उत्तर :- आईएन एलसीयू एल 56 - यह एमके IV श्रेणी का छठा जहाज है। नेवल डॉकयार्ड, विशाखापटनम में आयोजित एक समारोह में पूर्वी नौसेना कमान के वाइस एडमिरल अतुल कुमार जैन ने इसे कमीशन किया। इस जहाज को अंडमान और निकोबार द्वीप समूहों में कई गतिविधियों जैसे बीचिंग ऑपरेशन, तलाश और बचाव मिशन, आपदा राहत मिशन, तटीय गश्ती और निगरानी के अभियानों में तैनात किया जाएगा। इसका मुख्य काम मुख्य युद्धक टैंकों, बख्तरबंद गाड़ियों और सैनिकों को जहाज से तट तक पहुंचाना होगा।
9. हाल ही में ई गवर्नेस पर 22वां राष्ट्रीय सम्मेलन कहाँ आयोजित किया जाएगा?
a. नागालैंड
b. असम
c मेघालय
d.ओडिशा
उतर -मेघालय- ई-गवर्नेंस 2019 पर 22वां राष्ट्रीय सम्मेलन 8-9 अगस्त, 2019 को शिलांग, मेघालय में होगा।
10. वरिष्ठ बीजेपी नेता विठलभाई राडाडिया का निधन हो गया है। उन्होंने किस आंदोलन के दौरान मध्यस्थ के तौर पर अहम भूमिका निभाई थी?
क. जाट आंदोलन
ख. पाटीदार आंदोलन
ग. मराठा आंदोलन
घ. अन्ना आंदोलन
उत्तर :- पाटीदार आंदोलन - विठलभाई लोकसभा के पूर्व सांसद थे। वह सौराष्ट्र के किसानों के लोकप्रिय नेता थे। वह छह बार विधायक रह चुके हैं और गुजरात सरकार में मंत्री भी। उन्होंने कोटा के लिए हड़ताल कर रहे पाटीदर समुदाय और बीजेपी सरकार के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी। वह इफ्फको के निदेशक भी रहे हैं और राजकोट जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन भी।
11. हाल ही में भारत के नए वित्त सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a. सुभाष चन्द्र गर्ग
b. राजीव कुमार
c अमर्त्य जोशी
d. विवेक ठाकुर
उत्तर - राजीव कुमार - वरिष्ठ आईएअस अधिकारी राजीव कुमार भारत के नए वित्त सचिव होंगे।
12 . एम-पेसा ने भारत में अपना परिचालन रोक दिया है। यह किस टेलिकॉम ऑपरेटर का है?
क. एयरटेल
ख. वोडाफोन
ग.बी.एस.एन.एल.
घ. जियो
उत्तर :- वोडाफोन - वोडाफोन टेलिकॉम ऑपरेटर ने एम-पेसा का भारत में अपना परिचालन रोक दिया है।
13. हाल ही में मुंशी प्रेमचंद की जयंती कब मनायी गयी है?
a. 29 जुलाई
b. 28 जुलाई
c. 31 जुलाई
d. 30 जुलाई
उतर - 31 जुलाई - महान उपन्यासकार और कहानीकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती हर साल 31 जुलाई को मनाई जाती है।
14. भारत की पहली महिला विधायक का क्या नाम है जिनके सम्मान में Google ने डूडल बनाया है?
सावित्री स्वामी
मुथुलक्ष्मी रेड्डी
अंकिता देशपांडे
आरती नारायण
उत्तर : मुथुलक्ष्मी रेड्डी - मुथुलक्ष्मी रेड्डी भारत की पहली महिला विधायक है जिनके सम्मान में Google ने डूडल बनाया है।
15. हाल ही में भारत ने R-27 मिसाइलों का अधिग्रहण करने के लिए किस देश के साथ समझौता किया है ?
a. अमेरिका
b. फ्रांस
c मैक्सिको
d. रूस
उत्तर - रूस- भारत ने Su-30MKI लड़ाकू विमान से लैस होने हेतु रूस से R-27 हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों का अधिग्रहण करने के लिए लगभग 1,500 करोड़ रुपये के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। R-27 मिसाइल लड़ाकू जेट की मिग और सुखोई श्रृंखला के लिए मध्यम से लंबी दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल है।