सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए 05 अप्रैल(शुक्रवार) 2019 की नवीनतम करंट अफेयर्स 2019

सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए 05 अप्रैल(शुक्रवार) 2019 की नवीनतम करंट अफेयर्स 2019





1. रिलायंस जियो डिजिटल सर्विसेज लि. ने कृत्रिम मेधा कंपनी हैपटिक का 700 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया। 

2. भारत ने मलावी में भारत-अफ्रीका कृषि और ग्रामीण विकास संस्थान (आईएआईएआरडी) की स्थापना के लिए नेब्कोंस के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। 

3. प्रॉपर्टी संबंधी परामर्श देने वाली कंपनी जेएलएल इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्थिर कीमत तथा कम ब्याज दर के चलते मुंबई को छोड़कर देश के अधिकांश मुख्य शहरों में आवास बाजार किफायती हो गया है। 

4. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'जायेद मेडल' से नवाजने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान भारत और यूएई के आपसी संबंधों को मजबूत करने के लिए दिया गया है। 

5. बीएसएनएल ने उड़ानों मे इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं प्रदान करने के लिए दूरसंचार विभाग से लाइसेंस प्राप्त किया है। 

6. हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को आसानी से पांच विकेट से मात दी. हैदराबाद के सामने जीत के लिए केवल 130 रनों का लक्ष्य था जो उसने जॉनी बेयरस्टो के 48 रनों की मदद से 18.3 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Previous
Next Post »

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े - Read important one liner questions and answers in today's general knowledge.

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े प्रश्न – रेटिना पर बनने वाला प्रतिबिम्ब होता है? उत्तर- वास्तविक, उल्टा तथा वस्त...