सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए 16 फरवरी (शनिवार) 2019 की नवीनतम करंट अफेयर्स 2019 1. 14 फरवरी 2019 को जैश-ए-मोहम्मद (jem) के आत्मघाती हमलावार द्वारा सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर किये गए हमले में लगभग 37 सीआरपीएफ शहीद हो गए।
2. भारत ने पाकिस्तान को दिए गए MFN (मोस्ट फेवर्ड नेशन) का दर्जा वापस ले लिया है।
3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 फरवरी 2019 से दक्षिण कोरिया के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे।
4. 16 फरवरी 2019 को 16 वीं लोकसभा का अंतिम सत्र सपन्न हुआ।
5. वाइस एडमिरल एस. एन. घोरमाडे ने 14 फरवरी 2019 को पूर्वी नौसेना कमान, विशाखापत्तनम के चीफ ऑफ़ स्टाफ का पदभार संभाला।
6. प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन (PM-SYM) योजना 15 फरवरी 2019 को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा लागू की गई।
7. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अध्यक्ष, सुशील चंद्रा को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया।
8. मेसेडोनिया गणराज्य ने आधिकारिक तौर पर अपना नाम बलदलकर उत्तरी मेसेडोनिया गणराज्य कर लिया है।
9. बी. पी. शर्मा को राज्य द्वारा संचालित, हेलीकाप्टर निर्माता पवन हंस का पुनः सीएमडी नियुक्त किया गया है।
10. संयुक्त रूप से रसायन विज्ञान के लिए 1967 का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले जर्मन वैज्ञानिक मैनफ्रेड आयगेन का निधन हो गया।