सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए 04 जनवरी (शुक्रवार) 2019 की नवीनतम करंट अफेयर्स 2019

सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए 04 जनवरी (शुक्रवार) 2019 की नवीनतम करंट अफेयर्स 2019 





1. आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और वकील एच एस फूलका ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है. फूलका पिछले तीन दशकों से कोर्ट में 1984 के सिख विरोधी दंगों के केस लड़ रहे थे। 

➤फूलका ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को अपना इस्तीफ़ा सौंपा। 

2. दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल अमरीकी कंपनी एप्पल के शेयरों में गुरुवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। 

➤एक ही दिन के भीतर कंपनी को कुल 75 अरब डॉलर यानी लगभग 5,25,800 करोड़ रुपये का नुक़सान हुआ है। 

3. चीन ने कहा है कि उसने चंद्रमा के दूसरी ओर के हिस्से में रोबोट अंतरिक्ष यान उतारने में सफलता पाई है, यह ऐसी पहली कोशिश और लैंडिंग है। 

➤राजधानी बीजिंग के समय के अनुसार सुबह 10:26 बजे बिना व्यक्ति का यान चांग'ए-4 दक्षिणी ध्रुव-एटकेन बेसिन पर उतरा। 

➤इसमें ऐसे उपकरण हैं जो इस क्षेत्र के भूविज्ञान को चिन्हित करेंगे। साथ ही जैविक प्रयोग भी करेंगे। 

4. कर्नाटक बैंक लिमिटेड ने एक एकीकृत मोबाइल बैंकिंग एप्लिकेशन  - केबीएल मोबाइलप्लस' लॉन्च किया है। 

5. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विजया बैंक और देना बैंक के बैंक आफ बड़ौदा (बॉब) में विलय को मंजूरी दी। 

6. उच्चतम न्यायालय के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश, न्यायमूर्ति आसिफ सईद खोसा को पाकिस्तान का नया प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

7. पद्मश्री से सम्मानित और क्रिकेट जगत को सचिन तेंदुलकर जैसा खिलाड़ी देने वाले कोच रमाकांत आचरेकर का निधन हो गया । वह 87 वर्ष के थे । 

8. हास्य टीवी कार्यक्रमों के दिग्गज लेखक एवं कलाकार बॉब आइंस्टीन का निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे।

9. फीफा के पूर्व रैफरी एलेक्स वैज का निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। 

10. छह बार की विश्व चैम्पियन ओलंपिक पदक विजेता एम सी मेरीकाम को 16वीं टाटा मुंबई मैराथन का दूत बनाया गया है । 

Previous
Next Post »

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े - Read important one liner questions and answers in today's general knowledge.

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े प्रश्न – रेटिना पर बनने वाला प्रतिबिम्ब होता है? उत्तर- वास्तविक, उल्टा तथा वस्त...