सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए 24 दिसंबर (सोमवार) 2018 की नवीनतम करंट अफेयर्स 20181. अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमरीका के उप रक्षा मंत्री पैट्रिक शानान, जिम मैटिस की जगह लेंगे. जनवरी की शुरुआत में वो ये पदभार संभालेंगे।
2. पुणे की 20 वर्ष की वेदांगी कुलकर्णी साइकल से विश्व का सबसे तेज़ चक्कर लगाने वाली एशियाई बन गई हैं।
3. आरबीआई ने विलफुल डिफॉल्टरों (जानबूझकर कर्ज़ नहीं चुकाने वालों) और कर्ज़दारों के बारे में जानकारी देने को लेकर 'पब्लिक क्रेडिट रजिस्ट्री (पीसीआर) बनाने के लिए टीसीएस और विप्रो समेत 6 आईटी कंपनियों का चयन किया है।
4. शशि थरूर को 16वें क्रॉसवर्ड बुक अवार्ड्स में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। थरूर के अलावा रस्किन बॉन्ड, सुधा मूर्ति और सोहा अली खान को भी सम्मानित किया गया।
5. भारत की सबसे तेज ट्रेन 18 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 29 दिसंबर 2018 को वाराणसी से रवाना की जाएगी।