सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए 08 दिसम्बर (शनिवार ) 2018 की नवीनतम करंट अफेयर्स 2018

 सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए 08 दिसम्बर (शनिवार ) 2018 की नवीनतम करंट अफेयर्स 2018





1.देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतदान प्रक्रिया सात दिसंबर को पूरी हो गई। अब चुनावी नतीजों का इंतज़ार है. मतगणना 11 दिसंबर को होनी है। 

➤मतदान का पहला चरण छत्तीसगढ़ से शुरू हुआ जहां पिछले 12 नवंबर को 18 सीटों के लिए मतदान हुआ था। मतदान का अंतिम चरण राजस्थान और तेलंगाना की सभी सीटों पर मतदान के साथ पूरा हुआ। 

2.जर्मनी की सत्ताधारी क्रिश्चियन डेमोक्रेट यूनियन पार्टी ने एनाग्रेट क्रेंप कैरेनबावर को अपना नया नेता चुना है। 

➤वो 18 सालों से पार्टी की प्रमुख और जर्मनी की मौजूदा चांसलर एंगेला मर्केल की जगह लेंगी। 
➤हेमबर्ग में हुए मतदान में सीडीयू पार्टी की महासचिव एनाग्रेंट क्रेंप ने करोड़पति वकील फ्रेड्रिक मर्ज़ को एक बेहद नज़दीकी मुकाबले में हरा दिया। 
➤एकेके के नाम से चर्चित एनाग्रेट ने 999 में से 517 वोट हासिल किए। 
3.भारत और ईरान ने कच्चे तेल के आयात के लिए एक समझौता किया है जिसका भुगतान रुपया-आधारित होगा. सामान्य तौर पर अंतरराष्ट्रीय व्यापार में लेन-देन की करेंसी डॉलर होती है। 
4.चीन की मशहूर कंपनी ख्वावे की सीफ़ओ (चीफ़ फ़ाइनेंशियल ऑफ़िसर) मेंग वांग्ज़ो को गिरफ़्तार कर लिया गया है. वांग्ज़ो पर ईरान पर लगाए गए अमरीकी प्रतिबन्धों की शर्तों के उल्लंघन का आरोप है। 
5. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय 8 दिसंबर 2018 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के चुने भाषणों पर आधारित पुस्तकों का विमोचन करेगा। 
➤ पुस्तकों के शीर्षक द रिपब्लिकन एथिक और लोकतंत्र के स्वर हैं। 
➤ पुस्तक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा उनके कार्यालय के पहले वर्ष में दिए गए कुल 243 भाषणों में से 95 चयनित भाषणों का संग्रह है। 
6.नवीन और नवीनीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) को 7 दिसंबर 2018 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय महत्व के लिए स्कोच पुरस्कार 2018 प्रदान किया गया है। 
7. 6 दिसंबर 2018 को आइडियेट फॉर इण्डिया - क्रिएटिव साल्यूशंस यूजिंग टेक्नोलॉजी नामक युवाअों के लिए राष्ट्रीय चुनौती लॉन्च की गई थी।  
8.प्रख्यात कृषिकर्ता जयरामन का निधन हो गया। वह 54 वर्ष के थे। 
9.राष्ट्रीय चैंपियन तैराक अरूण कुमार शॉ का निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे । 


Previous
Next Post »

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े - Read important one liner questions and answers in today's general knowledge.

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े प्रश्न – रेटिना पर बनने वाला प्रतिबिम्ब होता है? उत्तर- वास्तविक, उल्टा तथा वस्त...