सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए 06 दिसंबर (गुरुवार) 2018 की नवीनतम करंट अफेयर्स 20181.दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने सम्मानित महिला वकील शमीला बटोही को राष्ट्रीय अभियोजन प्राधिकरण का प्रमुख बनाया है।
2.भारत और संयुक्त अरब अमीरात ने परस्पर मुद्रा अदला-बदली की व्यवस्था समेत दो समझौतों पर हस्ताक्षर किये।
3.भारत और जापान के बीच एक द्विपक्षीय हवाई अभ्यास सिन्यू मैत्री-18 आगरा में शुरू हुआ है।
4.रविन्द्र कुमार वर्मा ने विद्युत मंत्रालय के विद्युत अपीलीय न्यायाधिकरण में तकनीकी सदस्य के रूप में पदभार ग्रहण किया है।
5.भारत के सबसे भारी उपग्रह जीसैट-11 का फ्रेंच गुयाना से एरिएयनस्पेस रॉकेट की मदद से सफल प्रक्षेपण किया गया।
6.पवन सिंह अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) के जजों की समिति के सदस्य के रूप में चुने जाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
7.रियल मैड्रिड के क्रोएशियाई मिडफील्डर लुका मोड्रिक ने 2018 बैलेन डी ओर जीता है।
8.राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय की अध्यक्ष अपर्णा बसु का निधन हो गया। वह 87 वर्ष की थीं।