भारतीय रिजर्व बैंक ने ऑफिसर ग्रेड-बी रिसर्च पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इसके लिए भारतीय नागरिकों से 30 नवम्बर 2018 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार के लिए अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।पद का विवरण :
संस्था का नाम - भारतीय रिजर्व बैंक
पद का नाम – ऑफिसर ग्रेड-बी रिसर्च
पदों की संख्या : 14
पदों की श्रेणी : सेंट्रल
वेतनमान : रु. 35150 - 62400 /-
शैक्षणिक योग्यताएं : मान्यता प्राप्त संस्थान से अर्थशास्त्र में पीएचडी होना चाहिए।
आयु सीमा : 34 वर्ष।
आवेदन शुल्क :
अजा/अजजा/दिव्यांग ( SC/ST/PwBD) वर्ग – 100/- रूपये।
अपिव/सामान्य वर्ग (GEN/OBC) – 600/- रूपये।
विभागीय कर्मचारियों के लिए (STAFF) – कोई शुल्क नहीं।
कार्यस्थल : अखिल भारीतय
आवेदन प्रक्रिया : इस भर्ती सूचना पर आवेदक को ऑनलाईन आवेदन करना होगा। इसके लिए आवेदक को विभाग के वेबसाइट में जाकर रजिस्टर/लॉगिन करना होगा एवं समस्त वांछित जानकारी भरनी होगी एवं उपलब्ध माध्यम से शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके बाद RBI Site Application Form की प्रति भविष्य की प्रतिक्रिया के लिए अपने पास सुरक्षित रखना होगा। आवेदन करने संबंधी अधिक जानकारी के लिए विभागीय नोटिफिकेशन देखें।
चयन प्रक्रिया : इस विज्ञापन के तहत अभ्यर्थियों के चयन हेतु विभाग द्वारा प्राप्त आवेदन के आधार पर लिखित परीक्षा/ दस्तावेज सत्यापन/कौशल परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। जिसमें प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवार का चयन किया जायेगा।
महत्वपूर्ण तिथि :
ऑनलाईन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 01 नवम्बर 2018
ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 30 नवम्बर 2018
महत्वपूर्ण लिंक -
विभागीय विज्ञापन लिंक
विभागीय वेबसाईट लिंक