महिला आईटीआई में व्यवसायिक परीक्षा हेतु आवेदन 5 दिसम्बर तक आमंत्रित। NCVT Examination Jan-Feb 2019 :
शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कांकेर में अखिल भारतीय व्यवसायिक परीक्षा एनसीव्हीटी माह जनवरी-फरवरी 2019 के लिए 5 दिसम्बर 2018 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। ऐसे परीक्षार्थी जो जनवरी- फरवरी 2019 की अखिल भारतीय व्यवसायिक परीक्षा एनसीव्हीटी(सेमेस्टर) में सम्मिलित होने की पात्रता रखते हों, वे परीक्षार्थी निर्धारित शुल्क सहित कार्यालयीन अवधि में महिला आईटीआई कांकेर में उपस्थित होकर परीक्षा फार्म भर सकते हैं।