सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए 27 नवंबर (मंगलवार) 2018 की नवीनतम करंट अफेयर्स 20181.उत्तराखंड सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर देहरादून एयरपोर्ट (जॉली ग्रांट एयरपोर्ट) का नाम बदलने का फैसला किया है।
2.बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश के नालंदा जिले के राजगीर में भगवान बुद्ध की 70 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया।
3.आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने लोगों के लिए भूमि रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के लिए 'भुदार' और भुसेवा पोर्टल शुरू किया है।
4.एम सी मैरी कॉम विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में 6 स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला मुक्केबाज बनीं।
5.ऑस्ट्रेलिया ने चौथी बार महिला विश्व टी-20 का खिताब जीता है।
6.सी ए भवानी सिंह देवी ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में आयोजित हुई सीनियर कॉमनवेल्थ तलवारबाजी चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं।
7.वयोवृद्ध कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री सी.के. जाफर शरीफ का निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे।
8.दिग्गज कन्नड़ अभिनेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एम एच अंबरीश का निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे।