सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए 26 नवंबर (सोमवार) 2018 की नवीनतम करंट अफेयर्स 2018

सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए 26 नवंबर (सोमवार) 2018 की नवीनतम करंट अफेयर्स 2018





1. संविधान दिवस प्रति वर्ष 26 नवंबर को मनाया जाता है।

➤संविधान दिवस (26 नवम्बर) भारत गणराज्य का संविधान 26 नवम्बर 1949 को बनकर तैयार हुआ था।

➤संविधान सभा के निर्मात्री समिति के अध्यक्ष डॉ॰ भीमराव आंबेडकर के 125वें जयंती वर्ष के रूप में 26 नवम्बर 2015 को संविधान दिवस मनाया गया।

➤डॉ॰ भीमराव आंबेडकर जी ने भारत के महान संविधान को 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में 26 नवम्बर 1949 को पूरा कर राष्ट्र को समर्पित किया।[1] गणतंत्र भारत में 26 जनवरी 1950 से संविधान अमल में लाया गया।
आंबेडकरवादी और बौद्ध लोगों द्वारा कई दशकों पूर्व से संविधान दिवस मनाया जाता है। भारत सरकार द्वारा पहली बार 2015 से डॉ॰ भीमराव आंबेडकर के इस महान योगदान के रूप में 26 नवम्बर को "संविधान दिवस" मनाया गया।[2][3] 26 नवंबर का दिन संविधान के महत्व का प्रसार करने और डॉ॰ भीमराव आंबेडकर के विचारों और अवधारणाओं का प्रसार करने के लिए चुना गया था।[4]

2.रूस ने क्रीमियाई प्रायद्वीप के पास यूक्रेन के तीन नौसैनिक जहाज़ों पर हमला करके उन्हें अपने क़ब्ज़े में ले लिया है।

➤इस घटना से रूस और यूक्रेन के बीच तनाव और बढ़ गया है.

➤दोनों देश इन हालात के लिए एक-दूसरे को ज़िम्मेदार बता रहे हैं.

➤यह विवाद तब उठा जब रूस ने आरोप लगाया कि यूक्रेन के जहाज़ आज़ोव सागर में ग़ैरक़ानूनी ढंग से उसकी जल सीमा में घुस आए हैं.

➤यूक्रेन के राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको ने देश की नेशनल सिक्यॉरिटी एंड डिफ़ेंस काउंसिल की मीटिंग में रूस के कार्रवाई को सनक भरा क़दम क़रार दिया।

3.रायपुर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी राजधानी रायपुर में क्रिकेट अकादमी खोलने वाले हैं।

➤इसके लिए प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण विभाग से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मांगा है।

➤नई सरकार बनने के बाद इस प्रस्ताव को मंजूरी मिली, तो नए साल में प्रदेश के क्रिकेटरों को एक सौगात मिल जाएगी। शहीद वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के समय मैच खेल चुके हैं।

4.उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू 26 नवंबर को डेरा बाबा नानक-करतारपुर साहिब सड़क गलियारे की आधारशिला रखेंगे। यह सड़क गुरदासपुर जिले के मान गांव से पाकिस्तान से लगने वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा तक जाएगी। इमरान करेंगे 28 को शिलान्यास पाकिस्तान में इमरान खान 28 नवंबर को कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे।

5.तिरूवनंतपुरम हरियाणा की युवा निशानेबाज मनु भाकर ने यहां रविवार को जूनियर पिस्टल में दो स्वर्ण पदक जीत हासिल की है।

➤रवि कुमार और राही सरनोबत क्रमश: पुरूष और महिला स्पर्धाओं में राष्ट्रीय चैम्पियन बने।

➤सोलह वर्षीय मनु ने जूनियर बालिका पिस्टल स्पर्धा में व्यक्तिगत स्वर्ण, जूनियर टीम में एक और स्वर्ण तथा सीनियर टीम के साथ रजत पदक अपने नाम किया। रवि यहां चल रही राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पयनिशप में पुरूषों की 10 मीटर एयर राइफल और राही महिला 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में राष्ट्रीय चैम्पियन बने। भारतीय वायु सेना का प्रतिनिधित्व कर रहे रवि ने फाइनल में 250.2 अंक से पहला स्थान हासिल किया जबकि सेना के संदीप सिंह ने 249.6 अंक से रजत और गुजरात के केवल प्रजापति ने कांस्य पदक जीता।


 बिलासपुर के अंतर्गत जूनियर रिसर्च स्कॉलर की निकली भर्ती ! इंटरव्यूह तिथि – 30 नवम्बर 2018, प्रात: 12 बजे से
Previous
Next Post »

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े - Read important one liner questions and answers in today's general knowledge.

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े प्रश्न – रेटिना पर बनने वाला प्रतिबिम्ब होता है? उत्तर- वास्तविक, उल्टा तथा वस्त...