सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए 24 नवंबर (शनिवार) 2018 की नवीनतम करंट अफेयर्स 20181.बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और केन्द्रीय मंत्री किरन रिजिजू की मौजूदगी में मेचुका में एडवेंचर फेस्टिवल के छठे संस्करण का उद्घाटन किया।
2.केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने उपभोक्ता संरक्षण और विधिक माप विद्या पर मॉरीशस के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) को मंजूरी प्रदान कर दी ।
3.जोयस मसूया को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) के कार्यवाहक कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।
4.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने भारत और ताजिकिस्तान के बीच युवा मामलों में सहयोग के समझौता-ज्ञापन को मंजूरी दे दी है।
5.केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने केन्द्र शासित प्रदेश (यूटी) दादर व नागर हवेली के सिलवासा में मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मंजूरी दी है।
6.कायनन चेनाई ने एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता लक्ष्य शेरोन को पीछे छोड़कर 62वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में पुरूष ट्रैप स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता।
7.प्रोफेसर एस पी गांगुली को मेक्सिको द्वारा एक विदेशी को दिए जाने वाले सर्वोच्च नागरिक सम्मान “मेक्सिकन आर्डर ऑफ़ द एज़्टेक ईगल” से सम्मानित किया गया है।
8.सितार और सुरबहार वादन को विश्व भर में ख्याति दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले शास्त्रीय संगीत के दिग्गज उस्ताद इमरत खान का अमेरिका में निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे।