सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए 22 नवंबर (शुक्रुवार) 2018 की नवीनतम करंट अफेयर्स 2018

सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए  23 नवंबर (शुक्रुवार) 2018 की नवीनतम करंट अफेयर्स 2018





1. भारत और चीन के बीच सीमा मुद्दे को लेकर 21वें दौर की बातचीत चीन के चेंगदू सिटी के दुजियांगयान में शुक्रवार से शुरू होगी.

➤भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के स्टेट काउंसलर और विदेश मंत्री वांग यी के बीच दो दिन सीमा को लेकर चर्चा करेंगे. बातचीत को लेकर चीन ने अच्छे संकेत दिए हैं। 

2.गुरुवार की रात को सबरीमला, निलक्कल और पम्बा क्षेत्रों में निषेधात्मक आदेशों को और चार दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है.

➤ज़िला कलेक्टर पी बी नूह ने पुलिस आयुक्त और अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट्स पर विचार करने के बाद अपराध प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत जारी निषेधात्मक आदेशों की अवधि बढ़ा दी। 

3.प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और विदेश में गुरु नानक की 550 जयंती मनाने के लिए राष्ट्रीय कार्यान्वयन समिति (NIC) का गठन किया। 

➤ केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह राष्ट्रीय कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष हैं। 

➤ वित्त मंत्री अरुण जेटली और संस्कृति राज्य मंत्री NIC के सदस्य है। 

4. 21 नवंबर 2018 को ब्रिटिश अभिनेत्री मिली बॉबी ब्राउन को नवीनतम संयुक्त राष्ट्र बाल निधि (UNICEF) सद्भवना राजदूत नामित किया गया। 

➤वह यूनिसेफ की सद्भवना राजदूत के रूप में नियुक्त होने वाली सबसे कम उम्र की व्यक्ति हैं। 

5. फेफड़ो के स्वास्थ्य पर 50 वा संघ विश्व सम्मेलन 2019 में हैदराबाद में आयोजित किया जाएगा।

 ➤आपातकाल समाप्त करना : विज्ञान, नेतृत्व कार्यवाही सम्मेलन 30 अक्टूबर 2019 से 2 नवंबर 2019 तक आयोजित किया जाएगा। 

 ➤सम्मेलन का आयोजन क्षय रोग और फेफड़े के रोगों के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय संघ द्वारा किया जाएगा।  

6.संयुक्त अरब अमीरात 27 नवंबर 2018 को भारत संयुक्त अरब अमीरात सामरिक सम्मेलन के दूसरे संस्करण की मेजबानी करेगा। 

➤ एक दिवसीय सम्मेलन अबू धाबी में आयोजित किया जायेगा। 

➤सम्मेलन का उद्देश्य दोनों देशों के व्यापार समुदायों के बीच संबंधों को सुधरना है।

7. 21 नवंबर 2018 को स्टेट बैंक ऑफ़ मॉरीशस (SBM - इण्डिया) ने सिद्धार्थ राठ को अपना प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया है। 

➤वह इससे पहले समूह कार्यकारी और कॉर्पोरेट प्रमुख, लेनदेन बैंकिंग और अंतर्राष्ट्रीय बैंकिंग के रूप में एक्सिस बैंक के साथ जुड़े हुए थे। 

➤SBM को भारतीय रिजर्व से 1 दिसम्बर, 2018 से भारत में एक वाणिज्यिक बैंक के रूप में काम करने के लिए लाइंसेस प्राप्त हुआ है।  

8. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने 22 नवंबर 2018 से लाओस की दो दिवसीय यात्रा शुरू की। 

➤वह द्विपक्षीय सहयोग पर भारत - लाओस संयुक्त आयोग की 9 वी बैठक की सह - अध्यक्षता करेंगी। 

➤लाओस की राजधानी व्यिचन है और इसकी मुद्रा लाओ किप है। 

9. 23 नवंबर 2018 को गुरु नानक जी की 550 जयंती मनाए जाएगी। 

10.साल 2016 की चैंपियन मेज़बान वेस्ट इंडीज़ आईसीसी महिला विश्व टी-20 टूर्नामेंट के पहले सेमीफ़ाइनल में तीन बार की विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम से 71 रनों से हारकर बाहर हो गई.

➤इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम फ़ाइनल में पहुंच गई है। 

11. 21नवंबर 2018 को अनुभवी क्रिकेटर वसीम जाफर रणजी ट्राफी में 11,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने। 
Previous
Next Post »

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े - Read important one liner questions and answers in today's general knowledge.

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े प्रश्न – रेटिना पर बनने वाला प्रतिबिम्ब होता है? उत्तर- वास्तविक, उल्टा तथा वस्त...