सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए 21 नवंबर (बुधवार) 2018 की नवीनतम करंट अफेयर्स 2018

 सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए 21 नवंबर (बुधवार) 2018 की नवीनतम करंट अफेयर्स 2018





1.भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने चुनावी राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। 

➤लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले उनका यह कहना कि वे अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। 

2.एक बार फिर अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल चरमपंथियों के निशाने पर आई है।  इस बार धार्मिक नेताओं की एक बैठक पर हुए आत्मघाती बम हमले में कम से कम 50 लोग मारे गए हैं। 

3.नई दिल्ली दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 1984 सिख दंगे मामले में 34 साल बाद दोषी नरेश सहरावत को उम्रकैद और यशपाल सिंह को फांसी की सजा सुनाई है। ये मामला दक्षिणी दिल्ली के महिपालपुर इलाके में सिख दंगे के दौरान 2 सिखों की हत्या से जुड़ा था।

4.हर वर्ष 20 नवंबर को सर्वभौमिक बाल दिवस मनाया जाता है। 

➤संयुक्त राष्ट्र का सर्वभौमिक बाल दिवस 1954 में स्थापित किया गया था। 

➤20 नवंबर 1989 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बाल अधिकारों पर संधिपत्र को अपनाया। 

3.प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर 2018 को ईज ऑफ़ डूइंग बिजनेस ग्रैंड चेलेंज लॉन्च किया। 

4. 20 नवंबर 2018 को उत्तर प्रदेश के लखनाऊ में नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान या महिला सशक्तिकरण अभियान शुरू किया गया था। 

5. 19 नवंबर 2018 को भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास वज्र प्रहार जयपुर में शुरू हुआ। 

6.  भारत आईएमडी बिजनेस स्कूल ऑफ स्विट्जरलैंड की वार्षिक वैश्विक प्रतिभा रैंकिंग में दो पायदान फिसलकर 53वें स्थान पर आ गया है। इस सूची में स्विट्जरलैंड शीर्ष पर है। 

7.जलज श्रीवास्तव को इनलैंड वाटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (आईडब्लूएआई) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

8.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुग्राम जिले के सुलतानपुर गांव में आयोजित जनसभा में पलवल जिले के दुधौला गांव में बनने वाली श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी।

9.एशिया की पहली महिला न्यूरोसर्जन टी एस कनक निधन हो गया है। वह 86 वर्ष की थीं। 

10.असम के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंदन कुमार सरकार का निधन हो गया। सरकार 65 वर्ष के थे। 
Previous
Next Post »

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े - Read important one liner questions and answers in today's general knowledge.

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े प्रश्न – रेटिना पर बनने वाला प्रतिबिम्ब होता है? उत्तर- वास्तविक, उल्टा तथा वस्त...