सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए 20 नवंबर (मंगलवार) 2018 की नवीनतम करंट अफेयर्स 2018

 सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए 20 नवंबर (मंगलवार) 2018 की नवीनतम करंट अफेयर्स 2018






1.छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में मंगलवार को 72 सीटों पर मतदान होगा. राज्य के 1.54 करोड़ मतदाता भाजपा, कांग्रेस, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ व बसपा गठबंधन समेत दूसरे दलों के 1079 उम्मीदवारों के कामकाज का फ़ैसला करेंगे।

➤इससे पहले इसी महीने की 12 तारीख़ को विधानसभा की 90 में से माओवाद प्रभावित 18 सीटों पर मतदान हुआ था।

➤मंगलवार को मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ के जिन 19 ज़िलों में मतदान होना है, उनमें से छह ज़िले गरियाबंद, बालोद, बलरामपुर, धमतरी, कबीरधाम और महासमुंद देश के सर्वाधिक माओवाद प्रभावित ज़िलों में शामिल हैं. ऐसे में इन इलाकों में सुरक्षित और शांतिपूर्ण मतदान सुरक्षाबलों के लिये एक बड़ी चुनौती होगी।

2.फुटपाथ एंड कम्प्यूटेशनल एप्रोच विषय पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में हुआ है।

3.अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने नोवाक जोकोविच को 6 - 4, 6 - 3 से हराकर अपना पहला एटीपी फाइनल्स खिताब जीत लिया ।

4.लक्ष्य सेन ने कनाडा के मरखाम में विश्व जूनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता है।

5.भारत की दो एकल खिलाड़ियों अंकिता रैना और करमन कौर थांडी ने 125,000 डालर इनामी ताइपै ओपेक ओपन टेनिस टूर्नामेंट में युगल का खिताब जीता जो उनका डब्ल्यूटीए टूर में पहला खिताब है।

6.लोंगेवाला की प्रसिद्ध लड़ाई के नायक ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी का हाल ही में निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे।

7.पाकिस्तान की तब्लीगी जमात के प्रमुख हाजी मुहम्मद अब्दुल वहाब का निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे।
Previous
Next Post »

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े - Read important one liner questions and answers in today's general knowledge.

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े प्रश्न – रेटिना पर बनने वाला प्रतिबिम्ब होता है? उत्तर- वास्तविक, उल्टा तथा वस्त...