सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए 19 नवंबर (सोमवार) 2018 की नवीनतम करंट अफेयर्स 20181.विश्व शौचालय दिवस हर साल 19 नवंबर को मनाया जाता है।
➤यह दिन वैश्विक स्वच्छता संकट से निपटने के लिए प्रेरक कार्रवाई के बारे में हैं।
➤ 2018 अभियान निम्न विषय पर आधारित है वेन नेचर कॉल्स,वी नीड ए टॉइलेट।
➤विश्व शौचालय दिवस 2001 में विश्व शौचालय संगठन द्वारा स्थापित किया गया था।
2. महाराष्ट्र पुलिस महानिदेशक दत्ता पडसलगिकर ने 17 नवंबर 2018 को द वेल्वेट ग्लव्ज उपन्यास का विमोचन किया।
➤ उपन्यास पूर्व खुफिया ब्यूरो (IB) अधिकारी बालकृष्ण काथम ने लिखा है।
➤ द वेल्वेट ग्लव्ज भारतीय खुफिया एजेंसियों और अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसी FBI के बीच संघर्ष पर आधारित है।
3.त्रिपुरा 22 नवंबर 2018 से अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन उद्योग की मेजबानी करेगा।
➤ इसका उद्देश्य देश के पूर्वोत्तर राज्यों में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देना है।
➤त्रिपुरा पहली बार अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट की मेजबानी रहा है। इस आयोजन को केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा वित्त पोषित किया जाता है।
4.19 से 25 नवंबर 2018 तक पुरे देश में कौमी एकता सप्ताह (राष्ट्रीय एकता सप्ताह) मनाया जाएगा।
➤सप्ताह का उद्देश्य सांप्रदायिक सद्भाव, राष्ट्रीय एकता और जीवंत, समग्र संस्कृति और राष्ट्रवाद में गर्व की भावना को बढ़ावा देना और मजबूती प्रदान करना है।
5.पुलिस संचार का आधुनिकीकरण और संबंधित चुनौतियां पर एक 2 दिवसीय सम्मेलन 19 नवंबर 2018 को नई दिल्ली में शुरू हुआ।
6.19 नवंबर 2018 को झारखण्ड के रांची में 8 वां पुलिस में महिलाओं का राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू हुआ।
7.टेनिस खिलाड़ी अलेक्जेंडर जेवरव ने 19 नवंबर 2018 को लंदन में ATP फाइनल जीता।
➤ उन्होंने फाइनल में नोवाक जोकोविच को हराया।
8. 1971 के भारत - पाक युद्ध के दौरान लोंगेवाला के युद्ध के नायक के रूप में ज्ञात कुलदीप सिंह चनदपुरी का 17 नवंबर 2018 को निधन हो गया।
9. केंद्र सरकार ने UIDAI सीईओ अजय भूषण पांडे को नए सचिव राजस्व के रूप में नियुक्त किया।