पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल वाहिनियों में आरक्षक (कांस्टेबल – जीडी, एमटी, चालक एवं ट्रेडमेन) के 1786 पदों पर भर्ती सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इसके लिए छ.ग. के स्थानीय/जिले के मूल निवासियों (पुलिस/महिला) से 26 जनवरी 2018 से 15 फरवरी 2018 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है।पद का विवरण :
संगठन का नाम :- पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़
पदों के नाम :-
1. आरक्षक जीडी
2. आरक्षक एमटी
3. आरक्षक ट्रेडमेन
4. आरक्षक ट्रेडमेन-वाटर केरियर
5. आरक्षक ट्रेडमेन
6. आरक्षक ट्रेडमेन – धोबी
7. आरक्षक ट्रेडमेन – स्वीपर
पदों की संख्या :- 1786 पद।
वेतनमान :- मैट्रिक्स लेवल 4 के अनुसार 19500/- रूपये प्रतिमाह एवं अन्य भत्ते जो शासन के द्वारा देय होंगे प्रदान किया जायेगा।
शैक्षणिक योग्यता :- 10वीं/ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 8वीं एवं नक्सल प्रभावित परिवारों के उम्मीदवारों के लिए 5वीं कक्षा उत्तीर्ण होना निर्धारित किया गया है।
आयु सीमा:- इस भर्ती सूचना पर आवेदक की आयु दिनांक 01 जनवरी 2018 की स्थिति में कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष निर्धारित किया गया है। बस्तर संभाग के स्थानीय उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 33 से 38 वर्ष निर्धारित की गयी है।
कार्यस्थल : छत्तीसगढ़
आवेदन/परीक्षा शुल्क:-
सामान्य/अपिव – 200/- रूपये।
अजा./अजजा – 125/- रूपये।
आवेदन कैसे करें :- इस भर्ती सूचना पर आवेदक को पुलिस विभाग के वेबसाइट www.cgpolice.gov.in पर जाकर ऑनलाईन आवेदन करना होगा। इसके लिए आवेदक को विभागीय वेबसाइट में जाकर समस्त जानकारी भरनी होगी एवं उपलब्ध माध्यम से शुल्क का भुगतान करना होगा।
चयन प्रक्रिया:- इस रोजगार विज्ञापन के तहत अभ्यर्थियों के चयन प्रक्रिया विभिन्न चरणों में संपादित की जायेगी। जिसमें दस्तावेजों की जांच, शारीरिक नॉपतौल, शारीरिक दक्षता परीक्षा, तथा लिखित परीक्षा शामिल हैं। इन परीक्षाओं में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवार का चयन किया जायेगा।
महत्वपूर्ण तिथि :-
विभाग में ऑनलाईन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 26 जनवरी 2018
विभाग में ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 15 फरवरी 2018
महत्वपूर्ण लिंक :-
विभागीय विज्ञापन लिंक।
ऑनलाईन आवेदन लिंक।