
सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए 17 नवंबर (शनिवार) 2018 की नवीनतम करंट अफेयर्स 2018
1. 16 नवंबर को हर वर्ष अंतर्राष्ट्रीय, सहिष्णुता दिवस मनाया जाता है।
➤इसका उद्देश्य लोगों को समाज में सहिष्णुता की आवश्यकता के बारे में शिक्षित करना और असहिष्णुता के नकारात्मक प्रभावों को समझने में उनकी सहयता करना है।
➤संयुक्त राष्ट्र ने दुनिया भर में सहिष्णुता, सम्मान और गरिमा को बढ़ावा देने के लिए टुगेदर नामक एक नया वैश्विक अभियान शुरू किया है।
2.15 नवंबर 2018 को अरुणाचल प्रदेश में स्वदेश दर्शन योजना के तहत दो परियोजनाओं का उद्धाटन किया गया।
3. 16 नवंबर 2018 को दुबई में विश्व सहिष्णुता दिवस को चिन्हित करने के लिए दो दिवसीय शिखर सम्मेलन का उद्धाटन किया गया।
4.जनजातीय मामलों के मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में 16 से 30 नवंबर 2018 तक राष्ट्रीय जनजातीय आदि महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।
➤ महोत्सव का विषय जनजातीय संस्कृति,शिल्प, व्यंजन और वाणिज्य के तात्पर्य का उत्सव है।
5.सुनील मेहता पैनल ने बड़े खराब ऋणों से निपटने के लिए एक संपत्ति प्रबंधन कम्पनी (AMC) का गठन किया है।
➤AMC को सशक्त इण्डिया एसेट मैनेजमेंट खा जायेगा। पैनल अब वैकल्पिक निवेश फंड (AIF) के लिए संभावित निवेशकों की पहचान करने की दिशा में काम कर कर रहा है, जो AMC को वित्तपोषित करेगा।
6. केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने 15 नवम्बर 2018 को महाराष्ट्र के दूसरे मेगा फ़ूड पार्क उद्धाटन किया।
➤फ़ूड पार्क महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के पैठण तालुका स्थित है। पहले फ़ूड पार्क का उद्धाटन महाराष्ट्र सातारा जिले में 1 मार्च 2018 को हुआ था।
➤ मेगा फ़ूड पार्क योजना खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा लागू की गई है।
7.फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमानुअल मैक्रॉन और मोरक्को के राजा मोहम्मद VI ने मोरक्को की पहली हाई-स्पीड रेल लाइन का उद्धाटन किया, जो अफ्रीका में भी पहली ऐसी पहली लाइन है।
➤ राजा मोहम्मद VI ने पहली लाइन को अल बोराक के रूप में नामित किया। यह टेंजियर और कैसाब्लांक के आर्थिक केंद्रों को जोड़ेगी।
➤$2 बिलियन मूल्य की परियोजना सितम्बर 2011 में शुरू की गई थी।
8. ताजिकिस्तान ने 16 नवंबर 2018 को 3.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर के रोगुन जलविद्युत परियोजना का उद्धाटन किया।
➤इसे दक्षणी ताजिकिस्तान में वख्श नदी पर बनाया गया है।
➤रोगुन जलविद्युत बाँध में छः टर्बाइनों में से पहला 16 नवंबर 2018 को शुरू हुआ।
9.चीन ने एक कृत्रिम सूर्य बनाया है जो सूर्य के भीतरी भाग के तापमान छः गुना तक पहुँचता है।
10.उत्तर पूर्व कैम्ब्रिजशायर से सांसद और ब्रैक्सिट के समर्थक रहे स्टीफ़न बारक्ले को टेरीज़ा मे कैबिनेट में नए ब्रैक्सिट सेक्रेटरी के तौर पर नियुक्त किया गया है.
➤स्टीफ़न बारक्ले से पहले डॉमिनिक राब ब्रैक्सिट सेक्रेटरी के पद पर थे. लेकिन, प्रधानमंत्री टेरीज़ा मे के ब्रैक्सिट पर नया मसौदा लाने के विरोध में उन्होंने गुरुवार को इस्तीफ़ा दे दिया था।
11.भारतीय-अमेरिकी शांतनु नारायण 2018 की फॉर्च्यून बिजनेस पर्सन ऑफ द इयर सूची में शामिल हैं। नारायण प्रौद्योगिकी दिग्गज कंपनी एडोब के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। इस सूची में 20 लोगों के नाम हैं जिसमें नारायण का नाम 12वें स्थान पर है।
12.अभय ठाकुर को नाइजीरिया के लिए भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है।
13.रेटिंग एजेंसी फिच ने वृहद आर्थिक मोर्चे पर जोखिमों को देखते हुए भारत की रेटिंग को फिलहाल स्थिर परिदृश्य के साथ बीबीबी बनाये रखने की घोषणा की। यह लगातार 12वां साल है जब उसने भारत की वित्तीय साख को ऊंचा करने से इनकार किया है।