सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए 16 नवंबर (शुक्रवार) 2018 की नवीनतम करंट अफेयर्स 2018

सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए 16 नवंबर (शुक्रवार) 2018 की नवीनतम करंट अफेयर्स 2018





1. दुनिया भर में दार्शनिक विचारों का सम्मान करने के लिए हर वर्ष नवंबर के तीसरे गुरुवार को विश्व दर्शनशास्त्र दिवस मनाया जाता है। 

➤इस दिवस का उदेश्य दर्शनशास्त्र के महत्व के बारे में जन जागरूकता बढ़ाना है। 

➤दर्शनशास्त्र दिवस 2002 में यूनेस्को द्वारा शुरू किया गया था। 

2.न्यायमूर्ति संजय करोल को 14 नवंबर 2018 को त्रिपुरा उच्च न्यायलय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई गई। 

➤ त्रिपुरा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने न्यायमूर्ति करोल को कार्यालय और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

➤न्यायमूर्ति करोल पहले हिमांचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश थे। 

➤वह त्रिपुरा उच्च न्यायालय के चौथे मुख्य न्यायाधीश बन गए हैं। 

3. विश्व सीमा शुल्क संगठन की संभागीय बैठक जयपुर में शुरू हुई है। 

4. 14 नवंबर 2018 को शिलांग में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय चेरी ब्लॉसम महोत्सव  नवंबर 2018 का उद्धाटन किया गया। 

➤यह महोत्सव  नवंबर की शुरुआत में पूरे शहर में गुलाबी चेरी के फूलों के खिलने को दर्शाता है। 

➤ जापान में भी इसी तरह का महोत्सव वसंत ऋतु में मनाया जाता है जब चेरी के पेड़ खिलते हैं। 

5.हिमा दास को यूनिसेफ इंडिया के यूथ एम्बेसडर के रूप में नियुक्त किया गया है।

6.भारत और रूस के बीच संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास इंद्र-2018 बबीना छावनी स्‍थित बबीना फील्‍ड फायरिंग रेंज में आयोजित होगा। 

7.दिग्गज शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने जापान के हिकारू नकामुरा को हराकर पहला टाटा स्टील शतरंज भारत ब्लिट्ज टूर्नामेंट जीता। 

8.वेस्ट इंडीज़ में जारी आईसीसी महिला विश्व टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम जीत के रथ पर सवार है। 

गुरूवार को लगातार तीसरी जीत हासिल करते हुए उसने आयरलैंड को 52 रन से मात दी. इसके साथ ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में भी पहुंच गई है।
Previous
Next Post »

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े - Read important one liner questions and answers in today's general knowledge.

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े प्रश्न – रेटिना पर बनने वाला प्रतिबिम्ब होता है? उत्तर- वास्तविक, उल्टा तथा वस्त...