सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए 13 नवंबर (मंगलवार ) 2018 की नवीनतम करंट अफेयर्स 2018

सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए 13 नवंबर (मंगलवार ) 2018 की नवीनतम करंट अफेयर्स 2018  



1. 11 नवंबर 2018 को नई दिल्ली में विकलांगों के लिए युवा IT चैलेंज का तीन दिवसीय आयोजन - 2018 संपन्न हुआ।

➤इस वर्ष भारत,इंडोनेशिया,चीन,वियतनाम,मलेशिया,थाईलैंड,श्रीलंका,बांग्लादेश,फिलीपींस,Uk और UAE सहित 18 देशों के 96 विकलांग युवाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर, विकलांग युवाओं को 55 पुरस्कार दिए गए।

2. सिंगापुर में 11 नवंबर 2018 को ASEAN शिखर सम्मेलन का 33 वा संस्करण शुरू हुआ।

➤ सिंगापूर के प्रधानमंत्री ली हसीन लूंग शिखर सम्मेलन के अध्यक्ष हैं। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी सिंगापुर में 14 और 15 नवंबर 2018 को पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन और ASEAN की संबंधित बैठकों में भाग लेने के लिए निर्धारित हैं।

3. गोवा सरकार ने 12 नवंबर 2018 से प्रभावी मछली आयात पर छह महीने का प्रतिबंधित लगाया।

4. भारत सरकार और मोरक्को साम्राज्य सरकार के बीच आपराधिक मामलों में आपसी कानूनी सहायता पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

5. 12 नवंबर 2018 को दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संगठन (ASEAN) के आर्थिक मंत्रियों ने इस क्षेत्र के भीतर सीमा पार ई -कॉमर्स लेनदेन की सुविधा के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

6. एशियाई विकास बैंक (ADB) भारत में कुशल ऊर्जा उपयोग को बढ़ावा देने के लिए ऊर्जा दक्षता सेवा (EESL) को 13 मिलियन अमेरिकी डॉलर का ऋण प्रदान करेगा।

➤ऋण राशि वैश्विक पर्यावरण सुविधा (GEF) द्वारा प्रदान की जाएगी। ADB द्वारा प्रशासित अनुदान 200 मिलियन अमरीका डॉलर वाली ADB-वित्त पोषित डिमांड - साइड ऊर्जा दक्षता क्षेत्र परियोजना से जुड़ा हुआ हैं।

7. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान 12 नवंबर 2018 को शुरू हुआ।

➤चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में संगवारी बूथ नामक पांच अखिल महिला मतदान केंद्र स्थापित किए हैं।

8.ऑस्ट्रेलिया,भारत,जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका के अधिकारी 14 नवंबर 2018 को सिंगापुर में तीसरी क़्वाड्रिलैटरल (चतुर्भुज) या क़्वाड बैठक आयोजित की जाएगी

9.केंद्र सरकार ने सोमवार को फ़्रांस की दासो एविएशन से 36 लड़ाकू रफ़ाल विमान ख़रीद के सौदों की जानकारी सुप्रीम कोर्ट को दे दी।

10.एमनेस्टी इंटरनेशनल ने म्यांमार की सर्वोच्च नेता आंग सान सू ची से अपना सर्वोच्च सम्मान 'एंबेसडर ऑफ़ कॉन्शियंस अवॉर्ड' वापस ले लिया है।

➤म्यांमार की सर्वोच्च नेता और नोबेल पुरस्कार विजेता सू ची को साल 2009 में इस सम्मान से नवाज़ा गया था।

11.केंद्रीय संसदीय मामलों और रसयान और उर्वरक मंत्री, एच.एन. अनंत कुमार का 12 नवंबर 2018 को बेंगलुरु में निधन हो गया।

➤ वह बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा सीट से छह बार संसद के सदस्य रहे और 1996 से लगातार इसका इसका प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

Previous
Next Post »

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े - Read important one liner questions and answers in today's general knowledge.

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े प्रश्न – रेटिना पर बनने वाला प्रतिबिम्ब होता है? उत्तर- वास्तविक, उल्टा तथा वस्त...