पद का विवरण :
विभाग का नाम :- संचालनालय नगर तथा ग्राम निवेश छत्तीसगढ़
पदों के नाम :-
वरिष्ठ योजना सहायक (Senior Planning Assistant -SPA) – 06 पद।
वरिष्ठ मानचित्रकार (Senior Cartographer) – 03 पद।
सहायक मानचित्रकार (Assistant Cartographer) – 02 पद।
अनुरेखक (Tracer) – 10 पद।
वरिष्ठ भू-मापक (Senior Land Surveyor) – 01 पद।
कनष्ठि भू-मापक (Junior Land Surveyor) – 10 पद।
अन्वेषक (Investigator) – 05 पद।
सहायक प्रोग्रामर (Assistant Programmer) – 01 पद।
सहायक ग्रेड-03 (Assistant Gr-III) – 07 पद।
स्टेनोग्राफर-03 (Stenographer-III) – 02 पद।
स्टेनोटायपिस्ट (Steno typist) - 01 पद।
पदों की संख्या :- 48 पद।
वेतनमान :- विभागीय विज्ञापन के अनुसार इस रोजगार भर्ती सूचना पर चयनित अभ्यर्थियों को सातवे वेतनमान के मैट्रिक्स लेवल 9, 8, 7, 6, एवं 4 स्तर के अनुसार निम्नानुसार वेतनमान प्रदान किया जाएगा –
पद 1, 2 के लिए – 35400-112400/- रूपये प्रतिमाह का वेतन।
पद 3, 5 के लिए – 25300-80500/- रूपये प्रतिमाह का वेतन।
पद 4, 6, 7, 9 एवं 11 के लिए – 19500-62000/- रूपये प्रतिमाह का वेतन।
पद 8 के लिए – 38100-120400/- रूपये प्रतिमाह का वेतन।
पद 10 के लिए – 28700-91300/- रूपये प्रतिमाह का वेतन।
योग्यता :-
वरिष्ठ योजना सहायक – बेचलर ऑफ प्लानिंग में डिग्री या AITP परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
वरिष्ठ मानचित्रकार– किसी मान्यता प्राप्त संस्था से डिप्लोमा इन ऑर्किटेक्चर या उसके समकक्ष की परीक्षा उत्तीर्ण होने के साथ 02 वर्ष का अनुभव या औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (ITI) से सिविल मानचित्रकारिता में प्रमाण पत्र तथा सहायक मानचित्रकार के रूप में 4 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए।
सहायक मानचित्रकार – किसी मान्यता प्राप्त संस्था से मानचित्रकार पाठ्यक्रम में डिप्लोमा या ऑर्किटेक्चर पाठ्यक्रम में डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए।
अनुरेखक – कम से कम 12वीं या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अतिरिक्त आवेदक को एलीमेंट्री तथा इंटरमीडिएट ड्राइंग परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
वरिष्ठ भू-मापक – आवेदक के पास सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या पॉलिटेक्निक संस्था से सर्वेक्षक का प्रमाण पत्र एवं दो वर्ष का कार्यानुभव होना चाहिए।
कनिष्ठ भू-मापक – आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्था से सर्वेक्षक का प्रमाण पत्र होना चाहिए।
अन्वेषक – वाणिज्य/कला/विज्ञान/भूगोल (जिनमें गणित या सांख्यिकीय एक विषय के रूप में रहा हो) में स्नातक डिग्री।
सहायक प्रोग्रामर – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री एवं मास्टर ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन (MCA) में डिग्री होनी चाहिए।
सहायक ग्रेड-03 – किसी मान्यता प्राप्त संस्था से कम से मम 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होने के साथ डाटा एंट्री ऑपरेटर/प्रोग्रामिंग में एक वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए।
स्टेनोग्राफर-03 – किसी मान्यता प्राप्त संस्था से कम से मम 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होने के साथ डाटा एंट्री ऑपरेटर/प्रोग्रामिंग में एक वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए/मान्यता प्राप्त शीघ्रलेखन/मुद्रलेखन परिषद से स्टेनोग्राफी सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
स्टेनोटायपिस्ट - किसी मान्यता प्राप्त संस्था से कम से मम 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होने के साथ डाटा एंट्री ऑपरेटर/प्रोग्रामिंग में एक वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए/मान्यता प्राप्त शीघ्रलेखन/मुद्रलेखन परिषद से स्टेनोग्राफी सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
आयु सीमा :- इस रोजगार सूचना पर आवेदन करने के लिए आवेदक की आयु दिनांक 01 जनवरी 2019 की स्थिति में कम से कम 20 वर्ष होनी चाहिए परंतु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। समस्त प्रकार के छूटों को मिलाकर आवेदक की आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
कार्यस्थल :- छत्तीसगढ़।
आवेदन शुल्क :- आवेदन शुल्क /परीक्षा शुल्क की जानकारी के लिए विभागीय विज्ञापन देखें।
आवेदन कैसे करें :- इस भर्ती सूचना पर आवेदक को ऑफलाईन आवेदन करना होगा। इसके लिए आवेदक को विभागीय विज्ञापन के साथ दिये गये निर्धारित प्रारूप में आवेदन तैयार करना होगा एवं समस्त वांछित दस्तावेज संलग्न कर विभाग को पंजीकृत डॉक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से अंतिम तारीख या उससे पहले तक प्रस्तुत करना होगा।
चयन प्रक्रिया :- इस विज्ञापन के तहत अभ्यर्थियों के चयन हेतु विभाग द्वारा प्राप्त आवेदन के आधार पर लिखित परीक्षा/ दस्तावेज सत्यापन/कौशल परीक्षा/साक्षात्कार/समूह चर्चा जो भी लागू हो के लिए बुलाया जायेगा। जिसमें प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवार का चयन किया जायेगा।
महत्वपूर्ण तिथि :-
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 09 अक्टूबर 2018
आवेदन करने की अंतिम तिथि – 30 अक्टूबर 2018
महत्वपूर्ण लिंक :
विभागीय विज्ञापन एवं आवेदन लिंक