रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ RRC बिलासपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा असिस्टेंट लोको पायलट और तकनीशियन कैटेगिरी के 493 पदों के लिए सामान्य विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2018 के लिए विज्ञापन जारी किया है। इसके लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में सेवारत और नियमित रेलवे कर्मचारियों से 17 अगस्त 2018 से 17 सितम्बर 2018 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है। पद का विवरण :
विभाग का नाम :- रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ बिलासपुर
पद का नाम :
1. असिस्टेंट लोको पायलट – 164 पद।
2. तकनीशिन-III – 212 पद।
3. जूनियर इंजीनियर – 32 पद।
4. ईसीजी तकनीशियन – 01 पद।
5. फिल्ड वर्कर – 01 पद।
6. हेल्थ एवं मलेरिया इंस्पेक्टर – 03 पद।
7. फार्मासिस्ट – 01 पद।
8. स्टॉफ नर्स – 01 पद।
9. गुड्स गार्ड – 78 पद।
पद की संख्या : 493 पद।
वेतनमान : चयनित उम्मीदवारों को सातवां वेतनमान के अनुसार लेवल 1 से 7 तक का वेतनमान पद के अनुसार प्रदान किया जायेगा।
योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त संस्था/बोर्ड/विश्वविद्यालय से 10वीं एवं आईटीआई/12वीं एवं डिप्लोमा/स्नातक डिग्री अथवा समकक्ष होनी चाहिए।
आयु सीमा : आवेदक की आयु 01 जनवरी 2019 के अनुसार कम से कम 18 वर्ष एवं अधिकतम सामान्य वर्ग के लिए 42 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 45 वर्ष, अजा/अजजा वर्ग के लिए 47 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
कार्यस्थल : बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
आवेदन शुल्क : आवेदन शुल्क /परीक्षा शुल्क की जानकारी के लिए विभागीय विज्ञापन देखें।
आवेदन कैसे करें : आवेदक को ऑनलाईन आवेदन करना होगा। इसके लिए आवेदक को विभाग के वेबसाइट में जाकर रजिस्टर/लॉगिन करना होगा एवं समस्त जानकारी भरकर उपलब्ध माध्यम से शुल्क का भुगतान करना होगा।
चयन प्रक्रिया : चयन हेतु विभाग द्वारा प्राप्त आवेदन के आधार पर लिखित परीक्षा/ दस्तावेज सत्यापन/कौशल परीक्षा/साक्षात्कार/समूह चर्चा जो भी लागू हो के लिए बुलाया जायेगा। जिसमें प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवार का चयन किया जायेगा।
महत्वपूर्ण तिथियाँ :
ऑनलाईन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 17 अगस्त 2018
ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 17 सितम्बर 2018
महत्वपूर्ण लिंक :
विस्तार विज्ञापन लिंक
ऑनलाइन आवेदन लिंक