कार्यालय मुख्य वनसंरक्षक सरगुजा सर्किल अंतर्गत वनमंडल सरगुजा, कोरिया, जशपुर सूरजपुर और बलरामपुर में वनरक्षक (Forest Guard) और गेम गार्ड पदों की सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इसके लिए छ.ग. के स्थानीय/जिले के मूल निवासियों से 11 अगस्त 2018 से 20 अगस्त 2018 तक निर्धारित प्रारूप में पंजीकृत डॉक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन मंगाया गया है। पद का विवरण : संगठन का नाम : कार्यालय मुख्य वनसंरक्षक सरगुजा सर्किल वनमंडल सरगुजा, कोरिया, जशपुर सूरजपुर और बलरामपुर (छत्तीसगढ़)
पदों के नाम :- वनरक्षक एवं गेमगार्ड
पदों की संख्या : 63 पद।
वेतनमान :- इस भर्ती सूचना के अंतर्गत चयनित उम्मीदवार को सातवे वेतनमान के अनुसार 19500/- रूपये मूल वेतन एवं अन्य भत्ते प्रदान किये जायेंगे।
शैक्षणिक योग्यता :- इस रोजगार सूचना पर आवेदन करने के लिए आवेदक के पास हायर सेकेण्डरी परीक्षा (12वीं) उत्तीर्ण सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। इसके लिए आवेदक को शारीरिक रूप से हुष्ट-पुष्ट होना चाहिए।
आयु सीमा:-इस रोजगार सूचना पर आवेदन करने के लिए आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
कार्यस्थल : सरगुजा, कोरिया, जशपुर सूरजपुर और बलरामपुर (छत्तीसगढ़)
आवेदन कैसे करें :-इस भर्ती सूचना के अंतर्गत आवेदक को निर्धारित प्रारूप में आवेदन करना होगा। इसके लिए आवेदक को ए-4 साईज के सादे कागज पर दिये गये निर्धारित प्रारूप में आवेदन तैयार करना होगा एवं समस्त वांछित दस्तावेज संलग्न कर संबंधित वनमंडल कार्यालय को पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत करना होगा।
चयन प्रक्रिया :- इस विज्ञापन के तहत अभ्यर्थियों के चयन हेतु विभाग द्वारा प्राप्त आवेदन के आधार पर लिखित परीक्षा/ दस्तावेज सत्यापन/कौशल परीक्षा/साक्षात्कार/समूह चर्चा जो भी लागू हो के लिए बुलाया जायेगा। जिसमें प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवार का चयन किया जायेगा।
महत्वपूर्ण तिथि :-
विभाग में आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 11 अगस्त 2018
विभाग में आवेदन करने की अंतिम तिथि – 20 अगस्त 2018
महत्वपूर्ण लिंक :
विभागीय विज्ञापन लिंक
आवेदन फार्म लिंक :