छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय ने सत्कार अधिकारी और सहायक सत्कार अधिकारी पदों की सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इसके लिए छ.ग. के स्थानीय/जिले के मूल निवासियों से 14 सितम्बर 2018 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है।पद का विवरण :
संगठन का नाम : छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय रायपुर छत्तीसगढ़
पदों के नाम :
सत्कार अधिकारी
सहायक सत्कार अधिकारी
पदों की संख्या : 02 पद।
वेतनमान :
इस रोजगार सूचना पर चयनित अभ्यर्थियों को निम्नानुसार वेतनमान प्रदान किया जायेगा -
सत्कार अधिकारी - सातवे वेतनमान के लेवल 10 के अनुसार 43200-136500/- रूपये का वेतनमान।
सहायक सत्कार अधिकारी - सातवे वेतनमान के लेवल 9 के अनुसार 38100-120400/- रूपये का वेतनमान।
शैक्षणिक योग्यता : इस भर्ती सूचना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्था/बोर्ड/विश्वविद्यालय से कम से कम स्नातक डिग्री एवं कम्प्यूटर एप्लीकेश्न में एक वर्षीय डिप्लोमा/पीजीडीसीए होना चाहिए।
कार्यस्थल : रायपुर (छत्तीसगढ़)।
आयु सीमा :इस भर्ती सूचना पर आवेदन करने के लिए आवेदक की आयु दिनांक 01 जनवरी 2018 की स्थिति में कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए।
आवेदन कैसे करें :- इस भर्ती सूचना पर आवेदक को ऑनलाईन आवेदन करना होगा। इसके लिए आवेदक को विभाग के वेबसाइट में जाकर लॉगिन/रजिस्टर करना होगा एवं चाही गई समस्त जानकारी भरकर उपलब्ध माध्यम से शुल्क का भुगतान करना होगा। तत्पश्चात ऑनलाईन आवेदन का प्रिंट आउट लेना होगा एवं भविष्य की प्रतिक्रिया के लिए संभालकर सुरक्षित रखना होगा।
आवेदन/परीक्षा शुल्क :-
सामान्य वर्ग के आवेदकों के लिए - 350/- रूपये।
अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों के लिए - 250/- रूपये।
अजा/अजजा/दिव्यांग वर्ग के आवेदकों के लिए - 200/- रूपये।
चयन प्रक्रिया :- इस विज्ञापन के तहत अभ्यर्थियों के चयन हेतु विभाग द्वारा प्राप्त आवेदन के आधार पर लिखित परीक्षा/ दस्तावेज सत्यापन/कौशल परीक्षा/साक्षात्कार/समूह चर्चा जो भी लागू हो के लिए बुलाया जायेगा। जिसमें प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवार का चयन किया जायेगा।
महत्वपूर्ण तिथि :-
विभाग में आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 31 अगस्त 2018
विभाग में आवेदन करने की अंतिम तिथि - 14 सितम्बर 2018
महत्वपूर्ण लिंक :
विभागीय विज्ञापन - सत्कार अधिकारी , सहायक सत्कार अधिकारी।
ऑनलाईन आवेदन लिंक