कार्यालय कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक राजनांदगांव ने मनरेगा योजनांतर्गत सहायक परियोजना अधिकारी और लेखापाल पद की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इसके लिए छ.ग. के स्थानीय/जिले के मूल निवासियों से 30 जुलाई 2018 तक निर्धारित प्रारूप में पंजीकृत पोस्ट के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किया गया है।पद का विवरण :
विभाग का नाम – कार्यालय कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)
पद के नाम –
सहायक परियोजना अधिकारी (APO) – 01 पद।
लेखापाल (Accountant) – 04 पद।
पद की संख्या – 05 पद।
वेतनमान : इस भर्ती सूचना के अंतर्गत चयनित उम्मीदवार को सहायक परियोजना अधिकारी पद के लिए 36465/- रूपये एवं लेखापाल पद के लिए 16445/- रूपये मासिक संविदा वेतन प्रदान किया जायेगा।
योग्यता – इस रोजगार सूचना पर आवेदन करने के लिए आवेदक के पास वाणिज्य विषय में स्नातक डिग्री/किसी भी विषय में प्रथम श्रेणी में स्नातकोत्तर डिग्री होना चाहिए। इसके साथ ही आवेदक को कम्प्यूटर का बुनियादी ज्ञान होना चाहिए।
कार्यस्थल : राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)
आयु सीमा :- इस रोजगार सूचना पर आवेदन करने के लिए आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
आवेदन कैसे करें – इस भर्ती सूचना के अंतर्गत आवेदक को निर्धारित प्रारूप में आवेदन करना होगा। इसके लिए आवेदक को ए-4 साईज के सादे कागज पर दिये गये निर्धारित प्रारूप में आवेदन तैयार करना होगा एवं समस्त वांछित दस्तावेज संलग्न कर कार्यालय को पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत करना हागा।
चयन प्रक्रिया – इस विज्ञापन के तहत अभ्यर्थियों के चयन हेतु विभाग द्वारा प्राप्त आवेदन के आधार पर लिखित परीक्षा/ दस्तावेज सत्यापन/कौशल परीक्षा/साक्षात्कार/समूह चर्चा जो भी लागू हो के लिए बुलाया जायेगा। जिसमें प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवार का चयन किया जायेगा।
महत्वपूर्ण तिथि :
विभाग में आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 19 जुलाई 2018
विभाग में आवेदन करने की अंतिम तिथि – 30 जुलाई 2018
महत्वपूर्ण लिंक :
विभागीय विज्ञापन लिंक |
आवेदन फार्म लिंक ।