बेरोजगार युवाओं के लिए प्लेसमेंट कैम्प एवं विद्या मितान शिक्षक भर्ती | प्लेसमेंट तिथि 20 जुलाई 2018

बेरोजगार युवाओं के लिए प्लेसमेंट कैम्प एवं विद्या मितान शिक्षक भर्ती | प्लेसमेंट तिथि 20 जुलाई 2018




जशपुरनगर : 45 पद हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 20 जुलाई को
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा 20 जुलाई 2018 को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि कैम्प में 45 रिक्त पदों पर प्लेसमेंट के लिए आवेदन मंगाए हैं। जिसमें रायपुर के कॉल मी सर्विसेज से शिक्षक मितान के लिए 45 पद हेतु रिक्तियां प्राप्त हुई है। 
इनमें अंग्रेजी के लिए 3 पद हेतु शैक्षणिक योग्यता अंग्रेजी में स्नाताकोत्तर एवं बीएड, गणित शिक्षक के 15 पद हेतु गणित में स्नातकोत्तर एवं बीएड, भौतिक विज्ञान शिक्षक के 15 पद हेतु भौतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर एवं बीएड, रसायन विज्ञान शिक्षक के 10 पद हेतु रसायन विज्ञान में स्नातकोत्तर एवं बीएड तथा कॉमर्स शिक्षक के 2 पद हेतु कॉमर्स स्नातकोत्तर एवं बीएड होना अनिवार्य है। संबंधित विषय हेतु वेतनमान 15 हजार से 16 हजार 500 तक निर्धारित किया गया है।
इस हेतु आवेदक 20 जुलाई 2018 को प्रातः 11 बजे से समस्त मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जाति, निवास प्रमाण पत्र तथा दो पासपोट फोटो के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर में उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में भाग ले सकते है।

Previous
Next Post »

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े - Read important one liner questions and answers in today's general knowledge.

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े प्रश्न – रेटिना पर बनने वाला प्रतिबिम्ब होता है? उत्तर- वास्तविक, उल्टा तथा वस्त...