अम्बिकापुर : प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 28 जुलाई को : एस.जी., एस.एस. एवं सिक्युरिटी ऑफिसर के पदों पर होगी भर्ती
जिला रोजगार अधिकारी श्री एस.पी. त्रिपाठ ने बताया है कि जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्षन केन्द्र अम्बिकापुर में 28 जुलाई 2018, शनिवार को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक एस.जी., एस.एस. एवं सिक्युरिटी ऑफिसर के पदों पर भर्ती हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। प्लेसमेंट कैम्प में पात्र अभ्यर्थियों को एस.आई.एस. नियोजक द्वारा रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
प्लेसमेंट कैम्प में एस.जी. के 100 पदों की पूर्ति की जाएगी। इसके लिए संबंधित की शैक्षणिक योग्यता दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है तथा इन्हें संभावित वेतन 10 हजार रूपए प्रतिमाह दिया जाएगा। इसी प्रकार एस.एस. के 20 पदों की पूर्ति के की जानी है। इसके लिए संबंधित की शैक्षणिक योग्यता बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है तथा इन्हें 13 हजार 500 रूपए प्रतिमाह दिया जाना संभावित है।
सिक्युरिटी ऑफिसर के 100 पदों की पूर्ति के लिए संबंधित की शैक्षणिक योग्यता स्नातक होना आवश्यक है तथा इन्हें संभावित वेतन 19 हजार रूपए प्रतिमाह दिया जाएगा। रोजगार अधिकारी ने बताया है कि जिले के इच्छुक आवेदक अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय के पंजीयन कार्ड की मूलप्रति एवं इन सभी की छायाप्रति तथा पासपोर्ट साइज की फोटो के साथ प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।