आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 10 October-20233– Current Affairs Questions And Answer

 

आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 10 October-20233– Current Affairs Questions And Answer

1.एशियाई खेल 2023 में भारत ने कितने स्वर्ण पदक जीते?

(ए) 21 स्वर्ण

(बी) 25 स्वर्ण

(सी) 28 स्वर्ण

(डी) 30 स्वर्ण

उत्तर:- 1. (सी) 28 स्वर्ण -  भारत ने एशियाई खेल 2023 में अपना अभियान 107 पदकों के साथ समाप्त किया है। भारत ने कुल 28 स्वर्ण पदकों के साथ 107 पदक जीते। एशियाई खेलों के इतिहास में यह भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. भारत ने 38 रजत और 41 कांस्य पदक भी जीते। यह पहली बार है जब भारत ने पदकों का शतक लगाया है. 1951 में आयोजित पहले एशियाई खेलों में भारत ने 15 स्वर्ण, 16 रजत और 20 कांस्य (कुल 51 पदक) जीते।

 2. Jio Mart ने किसे अपना नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है?

(ए) रणवीर कपूर

(बी) महेंद्र सिंह धोनी

(सी) सचिन तेंदुलकर

(डी) विराट कोहली

उत्तर:- (बी) महेंद्र सिंह धोनी -  JioMart ने हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। जियो मार्ट लगातार भारतीय ई-कॉमर्स बाजार में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। इसके साथ ही कंपनी ने जियो उत्सव नाम से एक नया अभियान भी शुरू किया है।

3. 19 अक्टूबर 2023 को रिलीज़ होने वाली फिल्म ‘बाघा जतिन’ किसने निर्देशित की है?

(ए) राजू सिंह

(बी)  अरुण ठाकुर

(सी) जीत रॉय

(डी) अरुण रॉय

उत्तर:- [B]. अरुण रॉय - 19 अक्टूबर 2023 को रिलीज़ होने वाली फिल्म ‘बाघा जतिन’ अरुण रॉय  ने निर्देशित की है

4. हाल ही में आईओसी और रिलायंस फाउंडेशन ने किस प्रोग्राम के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए है?

(ए) एजुकेशन प्रोग्राम

(बी) मोटर प्रोग्राम

(सी)  इलेक्ट्रिक प्रोग्राम

(डी)वाटर प्रोग्राम

उत्तर:- [A]. एजुकेशन प्रोग्राम -हाल ही में आईओसी और रिलायंस फाउंडेशन ने  एजुकेशन प्रोग्राम प्रोग्राम के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए है

5. हाल ही में किस भारतीय क्रिकेटर को ड्रेसिंग रूम में ‘बेस्ट फील्डर ऑफ द मैच’ के पुरस्कार से नवाजा गया?

(ए) सुनील गावस्कर

(बी)  विराट कोहली

(सी) अजित अगरकर

(डी)महेंद्र सिंह धोनी

उत्तर:-[B]. विराट कोहली -भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षण करने वाले विराट कोहली को भारत के ड्रेसिंग रूम में 'बेस्ट फील्डर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

6. “जैव-ऊर्जा अनुसंधान में हालिया प्रगति” विषय पर चौथा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन कहाँ पर आयोजित किया गया?

(ए)जयपुर

(बी)  मुंबई

(सी)  पंजाब

(डी)असम

उत्तर:-[C]. पंजाब - पंजाब में कपूरथला के सरदार स्वर्ण सिंह राष्ट्रीय जैव ऊर्जा संस्थान ने “जैव-ऊर्जा अनुसंधान में हालिया प्रगति” विषय पर सोमवार को चौथा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया।

7. 10 अक्टूबर 2023 को कौनसा महत्वपूर्ण दिवस मनाया जाता है?

(ए)वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे

(बी)  वर्ल्ड हार्ट हेल्थ डे

(सी)  वर्ल्ड हेयर हेल्थ डे

(डी) वर्ल्ड नोज हेल्थ डे

उत्तर:- [A]. वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे - 10 अक्टूबर को हर वर्ष विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 1992 में वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ की पहल पर हुई थी।

8. हाल ही में भारत ने रणनीतिक साझीदारी में रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए किस देश के साथ हाल ही में घोषणा की है?

(ए)कम्बोडिया

(बी)  इजराइल

(सी) तंजानिया

(डी)अफ्रीका 

उत्तर:- [C]. तंजानिया - हाल ही में भारत ने रणनीतिक साझीदारी में रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए तंजानिया  देश के साथ हाल ही में घोषणा की है ।भारत एवं तंजानिया ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझीदारी में बदलने तथा रक्षा क्षेत्र एवं आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में परस्पर सहयोग को बढ़ाने की आज घोषणा की।

9. किस खिलाड़ी ने वनडे विश्व कप में सबसे तेज 1000 रन बनाने का नया रिकॉर्ड बनाया?

(ए) केएल राहुल

(बी) डेविड वार्नर

(सी) एडेन मार्कराम

(डी) विराट कोहली

उत्तर:- (बी) डेविड वार्नर -  ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर वनडे विश्व कप इतिहास में सबसे तेज 1,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। डेविड वार्नर ने 19 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की और विश्व कप में 1,000 या उससे अधिक रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए। वॉर्नर ने यह उपलब्धि भारत के खिलाफ खेले गए मैच में हासिल की है. उनसे पहले सचिन तेंदुलकर और एबी डिविलियर्स ने 20-20 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी.

10. इस वर्ष अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार किसे दिया गया है?

(ए) जोशुआ डी. एंग्रिस्ट

(बी) क्लाउडिया गोल्डिन

(सी) रघुराम राजन

(डी) डेविड कार्ड

उत्तर:- (बी) क्लाउडिया गोल्डिन -  रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार (2023) की घोषणा कर दी है। इस बार अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में 2023 का स्वेरिजेस रिक्सबैंक पुरस्कार क्लाउडिया गोल्डिन को दिया गया है। उन्हें यह पुरस्कार महिलाओं के श्रम बाजार के परिणामों के बारे में लोगों की समझ बढ़ाने के लिए उनके शोध के लिए मिला। 1946 में न्यूयॉर्क में पैदा हुए गोल्डिन, कैम्ब्रिज के हार्वर्ड विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं।

11. भारतीय वायु सेना ने अपने नए झंडे का अनावरण किया, भारतीय वायु सेना दिवस कब मनाया जाता है?

(ए) 07 अक्टूबर

(बी) 08 अक्टूबर

(सी) 09 अक्टूबर

(डी) 10 अक्टूबर

उत्तर:- (बी) 08 अक्टूबर -  भारतीय वायु सेना ने अपने 91वें स्थापना दिवस के अवसर पर अपने नए झंडे का अनावरण किया। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में वायुसेना की 91वीं वर्षगांठ मनाई गई. वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने नए झंडे का अनावरण किया. इस साल वायुसेना दिवस की थीम थी- 'भारतीय वायुसेना-वैश्विक वायुशक्ति' (IAF-Airpower Beyond Boundaries).

12. 16वीं कृषि विज्ञान कांग्रेस का आयोजन भारत के किस शहर में किया जाएगा?

(ए) कोच्चि

(बी) वाराणसी

(सी)पटना

(डी) चंडीगढ़

उत्तर:-(ए) कोच्चि -  केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला 10 अक्टूबर को कोच्चि में 16वीं कृषि विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन करेंगे। इसका आयोजन राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी द्वारा किया जाना चाहिए। इस कांग्रेस में देश-विदेश से करीब 1500 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे.

13. हर वर्ष विश्व डाक दिवस कब मनाया जाता है?

(ए) 06 अक्टूबर

(बी) 07 अक्टूबर

(सी) 08 अक्टूबर

(डी) 09 अक्टूबर

उत्तर:- (डी) 09 अक्टूबर -  विश्व डाक दिवस हर साल 9 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह दिन 1874 में स्विस राजधानी बर्न में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (यूपीयू) की स्थापना की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। विश्व डाक दिवस की शुरुआत यूपीयू द्वारा 1969 में टोक्यो, जापान में की गई थी। भारत में 9 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक 'राष्ट्रीय डाक सप्ताह' का आयोजन किया जा रहा है।       

14. तीन दिवसीय ‘नौवां भारत-अतंरराष्ट्रीय नृत्य संगीत महोत्सव’ कहाँ पर आयोजित किया जाएगा?

(ए)कर्णाटक

(बी)  दिल्ली

(सी) उत्तर प्रदेश

(डी) उत्तराखंड

उत्तर:- [B]. दिल्ली -भारतीय सांस्कृतिक सम्बंध परिषद (ICCR) की ओर से राजधानी दिल्ली में आगामी 18-20 अक्टूबर तक तीन दिवसीय 'नौवां भारत-अतंरराष्ट्रीय नृत्य संगीत महोत्सव' आयोजित किया जाएगा।

Previous
Next Post »

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े - Read important one liner questions and answers in today's general knowledge.

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े प्रश्न – रेटिना पर बनने वाला प्रतिबिम्ब होता है? उत्तर- वास्तविक, उल्टा तथा वस्त...