आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 04 October-20233– Current Affairs Questions And Answer

 आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –  04 October-20233– Current Affairs Questions And Answer

1. हाल ही में ‘भौतिकी में 2023 का नोबेल पुरस्कार’ निम्न में से किन्हें प्रदान किया गया है?

(ए)  पियरे एगोस्टिनी, फेरेंक क्रॉस्ज और ऐनी एल’हुइलियर

(बी) दियरे एगोस्टिनी, केरेंक क्रॉस्ज और सेनी एल’हुइलियर

(सी) सियरे एगोस्टिनी, तेरेंक क्रॉस्ज और नेनी एल’हुइलियर

(डी) गियरे एगोस्टिनी, ओएरेंक क्रॉस्ज और तेनी एल’हुइलियर

उत्तर:-  पियरे एगोस्टिनी, फेरेंक क्रॉस्ज और ऐनी एल हुइलियर: हाल ही में भौतिकी में वर्ष 2023 का नोबेल पुरस्कार पियरे एगोस्टिनी, फेरेंक क्रॉस्ज और ऐनी एल’हुइलियर को प्रदान किया गया है। पदार्थ में इलेक्ट्रॉनों की गतिशीलता का अध्ययन करने के तरीके विकसित करने के लिए इन सभी वैज्ञानिकों को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया है।

2. हाल ही में कौनसा राज्य ‘अनाथ बच्चों के लिए योजना’ बनाने वाला देश का प्रथम राज्य बन गया है?

(ए)  बिहार

(बी) पंजाब

(सी) जम्मू एंड कश्मीर

(डी) हिमाचल प्रदेश

उत्तर:-  हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हाल ही में शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से अनाथ, विशेष रूप से सक्षम बच्चों, निराश्रित महिलाओं और वृद्धजनों को व्यापक सहायता के दृष्टिगत मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना की औपचारिक शुरूआत की है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश राज्य अनाथ बच्चों एवं अन्य वंचित वर्गों की मदद के लिए कानून बनाकर यह योजना लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया।

3. हाल ही में हांगझोउ एशियाई खेलों 2023 में ‘महिलाओं की 5000 मीटर स्पर्धा’ में किसने स्वर्ण पदक हासिल किया है?

(ए)  रश्मि चौधरी

(बी) नेहा चौधरी

(सी) पारुल चौधरी

(डी) अनीता चौधरी

उत्तर:- पारुल चौधरी: पारुल चौधरी ने एशियाई खेलों 2023 में महिलाओं की 5000 मीटर में पोडियम पर प्रथम स्थान हासिल किया और अन्नू रानी ने भाला फेंक स्पर्धा में सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 62.92 मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता। भारत ने दो रजत और दो कांस्य पदक भी जीते है।

4. उत्तराखंड में होने वाले ‘6वाँ विश्व आपदा प्रबन्धन सम्मेलन’ के ब्रांड एम्बेसडर कौन होंगे?

(ए) अमिताभ बच्चन

(बी) अक्षय कुमार

(सी)  सोनू निगम

(डी) हृतिक रोशन

उत्तर:-  अमिताभ बच्चन : उत्तराखंड राज्य के देहरादून में आगामी 28 नवंबर से ए1 दिसंबर तक, 6वाँ विश्व आपदा प्रबन्धन सम्मेलन आयोजित किया जाने वाला है। इस सम्मेलन के ब्रांड एम्बेसडर अभिनेता अमिताभ बच्चन होंगे।

5. चीन 19वें एशियाई खेलों में ‘पुरुषों की कैनो डबल 1000 मीटर स्पर्धा’ में किस भारतीय जोड़ी ने कांस्य पदक जीता हैं?

(ए)  केशव सिंह और किशोर सिंह

(बी) गोपाल सिंह और रवि सिंह

(सी)  कर्ण सिंह और चेतन सिंह

(डी) अर्जुन सिंह और सुनील सिंह

उत्तर:- अर्जुन सिंह और सुनील सिंह: चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में हाल ही में इस जोड़ी ने पुरुषों की कैनो डबल 1000 मीटर स्पर्धा में 3.53.329 के समय के साथ कांस्य पदक जीता है।

6. ‘4 अक्टूबर 2023’ को कौनसा दिवस मनाया जा रहा है?

(ए)  विश्व चिकित्सक दिवस

(बी) विश्व पशु दिवस

(सी)  विश्व मधु दिवस

(डी) विश्व शिक्षक दिवस

उत्तर:-  विश्व पशु दिवस : विश्व पशु दिवस: मनुष्य एवं पशुओं के मध्य की इसी परस्पर निर्भरता के प्रति व्यक्ति को जागरूक करने के लिए हर साल 4 अक्टूबर को विश्व पशु दिवस मनाया जाता है. यह दिवस दुनियाभर के पशुओं के कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है.

7. हाल ही में किस राज्य में ‘बाल विवाह के खिलाफ कार्यवाही’ में 800 से अधिक लोग गिरफ्तार हुए है?

(ए)  झारखण्ड

(बी) असम

(सी)  अरुणाचल प्रदेश

(डी) महाराष्ट्र

उत्तर:-  असम : असम राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हाल ही में को कहा कि असम में बाल विवाह के खिलाफ बड़े पैमाने पर की गई कार्यवाही में 800 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

8. हाल ही में कौन एशियाड में जेवलिन थ्रो में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बन गई है?

(ए) अंजू रानी

(बी) कृति रानी

(सी)  शुरुती रानी

(डी)अन्नू रानी

उत्तर:- अन्नू रानी: भारत की अन्नू रानी ने हाल ही में हांगझोऊ एशियाई खेलों में भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण जीता है। उन्होंने 62.92 मीटर भाला फेंका।

9. भारत के बाहर किस देश में डॉ. बीआर अंबेडकर की सबसे बड़ी प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा?

(ए) इंग्लैंड

(बी) फ्रांस

(सी) जर्मनी

(डी) यूएसए

उत्तर:-  (डी) यूएसए -भारत के बाहर डॉ. बीआर अंबेडकर की सबसे बड़ी प्रतिमा का अनावरण 14 अक्टूबर को संयुक्त राज्य अमेरिका में किया जाएगा। अंबेडकर की 19 फुट की प्रतिमा को 'स्टैच्यू ऑफ इक्वेलिटी' नाम दिया गया है और इसका उद्घाटन मैरीलैंड में किया जाएगा। अम्बेडकर एक भारतीय न्यायविद्, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे जिन्हें भारतीय संविधान के वास्तुकार के रूप में जाना जाता है।

10.  मुंबई में खादी एवं ग्रामोद्योग द्वारा आयोजित 'खादी महोत्सव' का उद्घाटन किसने किया?

(ए) अनुराग ठाकुर

(बी) एकनाथ शिंदे

(सी) नारायण राणे

(डी)उद्धव ठाकरे

उत्तर:- (सी) नारायण राणे -केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग मंत्री नारायण राणे ने मुंबई में खादी और ग्रामोद्योग (KVIC) द्वारा आयोजित 'खादी महोत्सव' का उद्घाटन किया। 'खादी महोत्सव' 31 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें न केवल खादी उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा बल्कि स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए 'वोकल फॉर लोकल' प्रदर्शनियां भी आयोजित की जाएंगी।

11 वर्ष 2023 में कितने वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

(ए) 2

(बी)3

(सी) 4

(डी) 5

उत्तर:-  (बी) 3 -रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने पियरे एगोस्टिनी, फेरेंक क्रूज़ और ऐनी एल'हुइलियर को संयुक्त रूप से भौतिकी में 2023 का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की है। उन्हें यह पुरस्कार पदार्थ में प्रकाश के एटोसेकंड पल्सेस से संबंधित अध्ययन के लिए दिया गया है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज हर साल भौतिकी, रसायन विज्ञान और अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा करती है। फिजियोलॉजी या मेडिसिन में 2023 का नोबेल पुरस्कार कैटलिन कारिको और ड्रू वीसमैन को दिया गया है।    

12. हाल ही में मालदीव के निर्वाचित राष्ट्रपति कौन बने हैं?

(ए) मोहम्मद सोलिह

(बी) मोहम्मद मुइज्जू

(सी) आरिफ़ लतीफ़

(डी) अब्दुल्ला यामीन

उत्तर:- (बी) मोहम्मद मुइज्जू -  मालदीव में हाल ही में संपन्न हुए राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार मोहम्मद मुइज्जू ने जीत हासिल की है। उन्होंने 54 फीसदी वोट हासिल कर मौजूदा राष्ट्रपति मोहम्मद सोलिह के खिलाफ जीत हासिल की है. सरकारी मीडिया ने जानकारी दी है कि मोहम्मद मुइज्जू को राष्ट्रपति निर्वाचित घोषित किया गया है. मोहम्मद सोलिह ने पिछला चुनाव 2018 में भारी मतों से जीता था. मालदीव दक्षिण एशिया में हिंद महासागर में स्थित एक देश है।

13. सीबीडीटी के अध्यक्ष कौन हैं जिनका कार्यकाल हाल ही में बढ़ाया गया है?

(ए) रमेश सिन्हा

(बी)अनूप सागर

(सी) विनोद यादव

(डी) नितिन गुप्ता

उत्तर:- (डी) नितिन गुप्ता -  केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अध्यक्ष नितिन गुप्ता का कार्यकाल बढ़ा दिया है। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, नितिन गुप्ता 30 जून, 2024 तक सीबीडीटी के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। नितिन गुप्ता 1986 बैच के भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी हैं। सीबीडीटी आयकर विभाग में निर्णय लेने वाली शीर्ष इकाई है।   

14. विश्व बैंक ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि की क्या भविष्यवाणी की है?

(ए) 6.20%

(बी) 6.30%

(सी) 6.40%

(डी) 6.50%

उत्तर:- (बी) 6.30% -  विश्व बैंक ने वैश्विक प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद 2023-24 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर 6.3% बरकरार रखी है। विश्व बैंक का कहना है कि भारत पर्याप्त बाहरी चुनौतियों का सामना करने के बावजूद मजबूत आर्थिक विकास का प्रदर्शन कर रहा है। विश्व बैंक ने अपनी अप्रैल रिपोर्ट में 2023-24 के लिए भारत की विकास दर का अनुमान पहले के 6.6 फीसदी से घटाकर 6.3 फीसदी कर दिया था.

15. भारत के पहले सोलर रूफ साइक्लिंग ट्रैक का उद्घाटन किस शहर में किया गया?

(ए) मुंबई

(बी) वाराणसी

(सी) हैदराबाद

(डी) गुवाहाटी

उत्तर:- (सी) हैदराबाद -  भारत के पहले सोलर रूफ साइक्लिंग ट्रैक का उद्घाटन हैदराबाद शहर में किया गया। इस इनोवेटिव सोलर रूफ साइक्लिंग ट्रैक को 'हेल्थवे' नाम दिया गया है। यह तीन लेन का ट्रैक है जो 4.5 मीटर चौड़ा है, जिसके दोनों तरफ एक मीटर की हरी घास की पट्टी है। यह साइक्लिंग ट्रैक 23 किमी लंबा है। 16 मेगावाट बिजली पैदा करने के लिए कुल 16,000 सौर पैनल लगाए गए हैं।


Previous
Next Post »

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े - Read important one liner questions and answers in today's general knowledge.

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े प्रश्न – रेटिना पर बनने वाला प्रतिबिम्ब होता है? उत्तर- वास्तविक, उल्टा तथा वस्त...